हर कोई एक न एक बार फॉरेन ट्रिप की इच्छा जरूर रखता है, लेकिन अक्सर बजट के आड़े आ जाते ही ह्रश्वलान कैंसिल करना पड़ता है। अगर आप भी सिर्फ पैसों की वजह से विदेश घूमने नहीं जा पा रहे हैं तो आपकी यह टेंशन खत्म हो जाएगी, क्योंकि हम आपको ऐसे देशों की लिस्ट बता रहे हैं, जो काफी बजट फ्रेंडली हैं। यहां ट्रेवल करने के लिए उतना ही बजट चाहिए, जितना आप इंडिया के किसी स्टेट या सिटी घूमने में खर्च कर देते हैं। तो जल्दी से जानते हैं इन देशों के बारे में, ताकि आप अभी से अपनी इंटरनेशनल ट्रिप को प्लान कर सकें।

भूटान
दुनिया के सबसे ग्रीन देशों में से एक भूटान की खूबसूरती पूरी दुनिया में फेमस है। यह न सिर्फ बजट फ्रेंडली है, बल्कि इंडिया के पास होने की वजह से आप यहां ज्यादा दिन स्टे भी करसकते हैं। यहां पर रुकने के लिए आपको अच्छे और सस्ते रूम आसानी से मिल जाएंगे, जो 500 रुपये से शुरू होते हैं।

नेपाल
भूटान की तरह ही नेपाल भी काफी ट्रेवलिंग फ्रेंडली ह्रश्वलेस है। यहां की टिकट सही समय पर करवाई जाएं तो 10,000 में ही आपकी राउंड ट्रिप पूरी हो जाएगी। स्टे के लिए भी बहुत सारे ऑपशन्स हैं और यहां होटल रूम की शुरुआत 700 रुपये से होती है। अपने बजट के हिसाब से आप रूम बुक कर सकते हैं।

इजिप्ट
अगर आपको पुराने प्लेसेस घूमने का शौक है तो इजिह्रश्वट से बेहतर कुछ भी नहीं है। इंडियन पॉकेट के हिसाब से यह बेस्ट ऑह्रश्वशन है। यहां कि टिकट अगर 5-6 महीने पहले करवाई जाए तो आप लगभग 50,000 रुपये में मिस्र के अच्छे-अच्छे टूरिस्ट स्पॉट घूमकर आ सकते हैं।

श्रीलंका
भारत की नेबर कंट्री होने के साथ ही यह देश काफी पॉकेट फ्रेंडली भी है। बजट के हिसाब से यहां घूमना काफी सस्ता है। यही वजह है कि श्रीलंका घूमने जाने वालों में सबसे ज्यादा भारत के ही लोग देखने को मिलते हैं। अगर आप मई और जून में फ्लाइट बुकिंग करवाते हैं तो आपको काफी सस्ती फ्लाइट्स मिल जाएंगी।

इंडोनेशिया
टूरिस्ट और पॉकेट फ्रेंडली इंडोनेशिया भारतीयों की मोस्ट फेवरेट लिस्ट में नम्बर वन पर है। यहां पर आपको इंडियन करेंसी के अच्छे एक्सचेंज रेट मिलते हैं। यहां नेचर की खूबसूरती को करीब से देखने के साथ ही आप भारतीय शैली के मंदिर भी घूम सकते हैं। ठ्ठ
