अनुष्‍का शर्मा ने फिल्म ‘सुल्‍तान’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इस मौके पर अनुष्‍का ने अपने जज्‍बात ट्विटर के माध्यम से अपने फैन्स के साथ शेयर किए। उन्‍होंने लिखा, ‘नई शुरुआत…नया सफर…सुल्‍तान के पहले दिन की शूटिंग पर जा रही हूं। बेहद रोमांचित हूं।’

New beginnings … New journey .. Heading for the first day of #Sultan shoot . Excited !! Here we go .. !! 👊🏼
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) January 21, 2016

गौरतलब है कि ‘सुल्‍तान’ में सलमान खान की हीरोइन के तौर पर कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण, कृति सैनन और परिणीती चोपड़ा आदि के नाम की चर्चा होती रही और लोगों को फिल्‍म अनाउंस होने के करीब एक साल बाद यह पता चला कि अनुष्‍का ने यह फिल्म साइन की है। यशराज फिल्‍म्‍स की यह फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी और बॅाक्स औफिस पर शाहरुख खान की ‘रईस’ से भिड़ेगी।

 

27 साल की अनुष्‍का की सलमान के साथ यह पहली फिल्‍म है। उन्‍होंने 2008 में शाहरुख के साथ पहली फिल्‍म की थी।