‘राज़ी’ गर्ल आलिया भट्ट और ‘संजू’ बॉय रणबीर कपूर जब से फिल्म ब्रह्माश्त्र की शूटिंग कर रहे हैं तभी से उनके बीच की केमिस्ट्री उनके रोमांटिक लिंक अप की ओर इशारा करते आएं हैं। उसपर आलिया से जब भी इसके बारे में कुछ पूछा गया आलिया ने कभी सीधे सीधे न भी नहीं कहा। एक बार उन्होंने कहा की उन्हें किसी को कुछ बताने या छुपाने की जरूरत नहीं है, फिर उन्होंने कहा की मैं खुश हूँ की लाइफ के इस समय में मुझे रणबीर का साथ मिल रहा है, लेकिन ये बात तब और पुख्ता हो गयी जब आलिया और रणबीर साथ में सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी में साथ पहुंचे।
इतना ही नहीं आलिया और रणबीर ने हाल ही में दो अलग अलग पत्रिकाओं को दिए अपने इंटरव्यू में ये माना है की उन्हें एक दूसरे पर क्रश है। आलिया से इंडिया टुडे के एक इंटरव्यू में पूछा गया था की उनका अब तक का सबसे बड़ा क्रश कौन है तो उन्होंने बिना हिचकिचाए रणबीर का नाम लिया था। और हाल ही में जब रणबीर से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने भी कहा की उन्हें भी अपने फिल्म की लीडिंग लेडी पर क्रश है।
वैसे आलिया रणबीर को बहुत पहले से पसंद करती आ रही हैं। उन्होंने करण जोहर के शो में साल 2013 में ही ये बात बताई थी की वो रणबीर कपूर से शादी करना चाहती हैं। उस वक़्त रणबीर का अफेयर कटरीना कैफ से चल रहा था। करण ने आलिया से पूछा भी था की क्या कटरीना को उनके इस ख्याल के बारे में पता है, तो आलिया ने इसके जवाब में कहा था, मैंने ये बात रणबीर को छोड़कर सबको बताई है।’
वैसे ये नोट करने वाली बात है की जो भी लड़की रणबीर से जुड़ती है वो अपने रिलेशनशिप को लेकर बहुत सीरियस होती है, दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ दोनों इस बात का उदाहरण है। लेकिन रणबीर ने अब तक अपने अफेयर्स में कमिटमेंट वाला एट्टीट्यूड नहीं दिखाया है। अब देखते हैं आलिया के साथ उनका कैसा एट्टीट्यूड रहता है।
