कुछ समय से मीडिया में चल रही अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी की अटकलें तब सच हो गई जब इन दोनों ने एक साथ अपने ट्विटर पर अपनी शादी की न्यूज़ फैन्स और फॉलोअर्स के साथ शेयर की। इशके बाद तो इनके शादी की चुनिंदा तस्वीरें और कई वीडियोज़ इंटरनेट पर वायरल हो गए हैं।
अनुष्का और विराट कोहली ने बहुत ही प्राइवेट तरीके से इटली के छोटे मगर बेहद खूबसूरत शहर फलोरेंस में शादी की है। शादी में शरीक होने वालों में सिर्फ इनके करीबी रिश्तेदार और चंद दोस्त थे। शादी के दिन और इंगेजमेंट के दिन के कुछ वीडियोंज़ सोशल अकाउंट्स पर शेयर किए गए हैं। देखिए-
अनुष्का जयमाल के लिए स्टेज की ओर जाते हुए-
भले ही अनुष्का और विराट की शादी में लोग कम हैं, लेकिन जो बात देखने लायक है वो ये हैं कि कम लोगों का ये मतलब नहीं है कि शादी में मस्ती की कोई कमी है। देखिए ये वीडियो-
ऐसा बताया जा रहा है कि ये शादी पूरी तरह से पंजाबी तरीके से किया गया। बारात का ये वीडियो देखकर आप भी मान जाएंगे कि बेशक शादी इटली में हुआ हो, पर हुआ पूर ट्रेडिशनल तरीके से ही है-
अनुष्का ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो अपनी शादी छोटे पैमाने पर करेंगी, लेकिन सबकुछ ट्रेडिशनल होगा। ये वीडियो देखकर आपको ये बात सच होते दिखेगी-
देखिए इंगेजमेंट का वीडियो-
ये भी पढ़े-
ये भी पढ़े-
