हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर के साथ एक शादी अटेंड करने पहुंची थी। दीपिका ने इस दौरान सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई थी जो उन पर काफी जच भी रही थी लेकिन क्या आपको पता है कि दीपिका की इस साड़ी की कीमत कितनी है? नहीं ना, तो हम आपको बता दें, सफेद रंग की इस सिंपल सी साड़ी की कीमत 1.25 लाख रूपय है।

आपको बता दें कि जिस शादी में दीपिका-रणवीर शामिल हुए थे वो शादी उनकी सहेली की थी। और उन्होनें रोहित बाल की साड़ी कैरी की हुई थी। इसमें वाइब्रेंट रेड रोज प्रिंट और गोल्ड डिटेल और ग्रीन स्टेम्स है। दीपिका ने इस साथ नेट नेट व्हाइट ब्लाउज पहना है।वहीं, दीपिका ने चेहर पर अपना फेवरेट मेकअप और मसकारा लगाा है। दीपिका ने अपने लुक को व्हाइट कलर के गजरे से कंप्लीट किया है। इसके अलावा दीपिका पादुकोण ने कानों पर झुमके पहने हैं।

इसी फंक्शन के दौरान की एक और तस्वीर काफी वायरल हुई थी जिसमें रणवीर अपनी पत्नी दीपिका के सैंडल्स पकड़े हुए नज़र आए थे। दीपिका जहां शादी में मेहमानों से मिलने में बिजी थीं, तो वहीं रणवीर सिंह उनके पीछे-पीछे सैंडल पकड़कर चलते नजर आए। कपल के इन फोटोज को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इन फोटोज को देखने के बाद उन्हें परफेक्ट हसबैंड कह रहे हैं।