8 जून को शिल्पा शेट्टी का 40वां बर्थडे है और वो अभी से सेलीब्रेशन मूड में दिख रही हैं। शिल्पा ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउन्ट्स पर अपने स्टेटस में अपने बर्थडे से जुड़े मेसेज के साथ लिखा है कि फिलहाल कुछ ऐसी है मेरी मन की स्थिति।

 

 

इसके जवाब में राज ने अपनी मन की स्थिति का जिक्र करते हुए ट्विट किया है कि जिसके पास सबकुछ हो, उसे क्या गिफ्ट किया जा सकता है।

 

वैसे राज कुंद्रा ने पिछले कुछ दिनों से चल रही इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है कि वो और शिल्पा अलग हो रहे हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है कि ‘इन दिनों मैं 20 घंटे काम कर रहा हूं और ज्यादातर समय ऑफिस में ही रहता हूं। मैं घर सिर्फ शॉवर लेने और कपड़े चेंज करने ही जाता हूं। ऐसे में शिल्पा अपनी फ्रेंड से मेरी शिकायत कर रही थी कि में उसे टाइम नहीं देता और मुझे लगता है कि ये अफवाहें वहीं से निकली हैं।’

राज का ये ट्विट पढ़िए-

 



 

 

गौरतलब है, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी साल 2009 में हुई थी और इनके बेटे विवान का जन्म साल 2015 में हुआ था। राज कुंद्रा की ये दूसरी शादी है जबकि शिल्पा शेट्टी की ये पहली ही शादी है। 

 

ये भी पढ़ें –

 

मोबाइल को फटाफट चार्ज करना है तो अपनाएं ये टिप्स…

बिना पैनिक बटन के मोबाइल फोन नहीं बिकेंगे

महिलाओं के लिए बेस्ट हैं ये 10 मोबाइल ऐप

 

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।