कुछ खास बातें–
- खुश्की से अगर पूरे शरीर में खुजली होने लगे तो तुलसी का रस या 1 चम्मच चंदन का तेल और 1 चम्मच नारियल का तेल मिलाकर खुश्की वाले भाग पर लगाएं। कुछ दिन में आराम मिल जाएगा।
- सर्दियों में बहुत गर्म पानी से ना नहाएं बल्कि हल्के गुनगुने पानी से नहाएं।
- इस मौसम में साबुन का इस्तेमाल ना करें, इससे खुश्की और खारिश शुरू हो जाती है।
- नहाने से पहले 1 चम्मच दही, ऑलिव ऑयल व गुलाब जल मिलाकर पूरे शरीर पर मलें। फिर 1 घंटे बाद नहा लें। इससे खारिश कम होती है।
- स्नान के बाद ग्लिसरीन की कुछ बूंदें थोड़े से पानी में मिलाकर शरीर पर लगाएं, इससे शरीर का रूखापन कम होगा। एक बात का ध्यान रखें कि बिना पानी इसे ना लगाएं। नहीं तो शरीर पर धूल-मिट्टी अधिक चिपकेगी और त्वचा फटने लगेगी।
- स्नान करने से पहले शरीर पर दही से मसाज करें ताकि त्वचा में चमक बनी रहे।
