स्टेप्स
1- यह बहुत ही सिंपल और आसान हेयर स्टाइल है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले तो क्रंम्पर आयरन से बालों को सैट करें।
2- फिर सभी बालों को चेहरे पर फबने के अनुसार किसी एक तरफ कर लें। अब उसे तीन बड़े-बड़े भाग में बांट लें।
3- इसे बनाने के लिए फ्रेंच चोटी की तरह बड़े-बड़े स्टेप में ब्रेड गूंथ लें। ऐसी चोटी अंतिम सिरे तक करती रहें।
4- फिर रबड़ बैंड की सहायता से बांधकर आखिरी सिरे को मोड़ दें।
