बॉलीवुड की दबंग गर्ल के रुप में मशहूर सोनाक्षी सिन्हा आज किसी परिचय का मोहताज़ नहीं है। इन दिनों सोनाक्षी अपनी हॉट और सेक्सी अवतार को लेकर काफी सुर्खियों में है। निसंदेह सोनाक्षी ने बीते वर्षों में अपने लुक पर काफी ध्यान दिया है, जब उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था तो उनका वजन काफी बढ़ा हुआ था, जिसकी वजह से उन्हें काफी दिक्कतें आई। लेकिन आखिरकार सोनाक्षी ने अपना वजन कम कर लिया और अपने लुक को भी बदल लिया। सोनाक्षी के फैंस ना सिर्फ उनकी एक्टिंग के कायल है बल्कि उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। तो आईये जानते हैं सोनाक्षी की खूबसूरती के राज-

चेहरे को क्लींजर से करती हूं साफ

सोनाक्षी का कहना है कि मैं अपने चेहरे को क्लींजर से साफ करने के बाद ही चेहरे पर मॉइस्चराइजर क्रीम का इस्तेमाल करती हूं। क्लींजर से स्किन पर जमी गंदगी पूरी तरह से साफ हो जाती है। साथ ही एक बात का आप जरुर ध्यान रखें कि आप अपनी स्किन पर जो भी मेकअप प्रोडक्टस का इस्तेमाल करें, वह अच्छी ब्रांड का होना चाहिए।

खूब पीती हूं पानी

सोनाक्षी का कहना है कि मेरी स्किन स्वस्थ्य रहे इसके लिए मैं दिनभर में कम से कम 10-12 गिलास पानी जरूर पीती हूं, इससे स्किन में अदंर से निखार आता है। मैं जब भी मेकअप करती हूं तो उससे पहले एक गिलास पानी जरूर पीती हूं।  

चेहरे पर करती हूं आइस से मसाज

सोनाक्षी का कहना है कि मैं अपने चेहरे पर आइस से मसाज करती हूं, जिससे मेरी  स्किन के बंद पोर्स खुल जाते हैं और त्वचा खिलकर चमकदार बनती है। इसके अलावा मैं रात को सोने से पहले अपना मेकअप उतारना बिल्कुल नहीं भूलती। चेहरे को साफ करके ही मैं सोती हूं। 

सनस्क्रीन लगाना नहीं भूलती

सोनाक्षी का कहना है कि मेरी स्किन बिल्कुल मेरी मम्मी की तरह है। मम्मी की स्किन काफी शाइनी है और ऐसी ही चमक मेरी स्किन में भी झलकती है। मैं जब घर से बाहर निकलती हूं तो धूप और गदंगी से बचने के लिए चेहरे पर सनस्क्रीन लगाकर ही बाहर निकलती हूं। 

 एलोवेरा जेल का इस्तेमाल 

सोनाक्षी का मानना है कि स्किन की नमी को बनाएं रखने के लिए एलोवेरा जेल से कुछ भी अच्छा नहीं है। मैं अपनी स्किन की नमी को बनाएं रखने के लिए रोजाना  एलोवेरा जेल से मसाज करती हूं। एलोवेरा नैचुरल है जो कि आपकी स्किन के लिए बेहद ही फायदेमंद है। 

ये भी पढ़ें-

एलोवेरा जैल है मेरी ग्लोइंग स्किन का राज़- सारा अली खान

नहीं भूलती मॉइस्चराइजर लगाना-कृति सेनन

आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।