black mehndi for hair side effects
black mehndi for hair side effects

Overview: समर सीजन में अब हीट से डैमेज नहीं होंगे बाल, यूज करें ये DIY Hair Masks

गर्मियों का मौसम शुरू होने वाला है। इस मौसम में स्किन से लेकर बालों तक की देखभाल ज्यादा करनी पड़ती है। गर्मियों में पसीने और कई कारणों से बाल डैमेज होने लगते हैं। इस सीजन में बालों की केयर ज्यादा करनी पड़ती है। हीट की वजह से बालों की जड़ें भी कमजोर होने लगती हैं और हेयरफॉल की समस्या शुरू हो जाती है। नमी की वजह से इस सीजन में स्कैल्प में खुजली, रूसी और बालों के झड़ने जैसी समस्या शुरू हो जाती है।

DIY Hair Masks: गर्मियों का मौसम शुरू होने वाला है। इस मौसम में स्किन से लेकर बालों तक की देखभाल ज्यादा करनी पड़ती है। गर्मियों में पसीने और कई कारणों से बाल डैमेज होने लगते हैं। इस सीजन में बालों की केयर ज्यादा करनी पड़ती है। हीट की वजह से बालों की जड़ें भी कमजोर होने लगती हैं और हेयरफॉल की समस्या शुरू हो जाती है। नमी की वजह से इस सीजन में स्कैल्प में खुजली, रूसी और बालों के झड़ने जैसी समस्या शुरू हो जाती है।

अगर इस बार समर सीजन में आप अपने बालों की चमक को खोना नहीं चाहते और उन्हें सिल्की और शाइनी बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको हीट से बालों को बचाने के लिए कुछ खास डीआईवाई हेयर मास्क बनाने चाहिए। आइए आज आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ बेहतरीन डीआईवाई हेयर मास्क के बारे में, जो इस समर सीजन में आपके बालों की शाइन बढ़ाएंगे और उन्हें डैमेज होने से बचाएंगे। 

केले और शहद का हेयर मास्क

Banana and Honey Hair Mask
Banana and Honey Hair Mask

सामग्री

  • 2 केले 
  • बड़े चम्मच शहद

हेयर मास्क कैसे तैयार करें? 

1. हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले पके हुए केले को अच्छे से मैश करें, ध्यान रखें कि इसमें कोई लंप न रह जाए।

2. इसके बाद इसमें एक बड़ा चम्मच शहद डालें और अच्छी तरह मिला लें। सभी चीजों को अच्छे से ब्लेंड कर लें। 

3. तैयार मिश्रण को 5 मिनट तक रेस्ट के लिए छोड़ दें और इसके बाद, आपका हेयर मास्क लगाने के लिए तैयार है।

हेयर मास्क कैसे लगाएं?

1. केले और शहद के तैयार हेयर मास्क को अपने बालों पर लगाएं और अपने स्कैल्प पर भी अच्छे से अप्लाई करें। इससे स्कैल्प हेल्दी रहेगा। 

2. अच्छे से इसे अप्लाई करने के बाद, इसे बालों पर 20 मिनट तक लगा रहने दें। 

3. बाद में, अपने बालों को पानी से धोएं और हर्बल शैम्पू का उपयोग करें। इससे बालों को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा।

4. सप्ताह में एक बार इस कूल हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से आपके सिर और बालों को पोषण मिलेगा, बालों के रोम मजबूत होंगे और आपके बाल हेल्दी और शाइनी नजर आएंगे। 

मेथी के बीज और दही का हेयर मास्क

Fenugreek seeds and curd hair mask
Fenugreek seeds and curd hair mask

 सामग्री

  • 1/2 कप मेथी के बीज
  • बड़ा चम्मच दही

हेयर मास्क कैसे तैयार करें? 

1. कूलिंग हेयर मास्क बनाने के लिए आपको सबसे पहले मेथी के बीजों को रातभर पानी में भिगोना होगा। मेथी अच्छे से भीगकर नरम होनी चाहिए। 

2. सुबह इन्हें पीसकर बारीक पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे अच्छे से छान लें, ताकी इसके अंदर के छिलके बाहर निकल जाएं। 

3. अब पेस्ट में एक चम्मच दही डालें और अच्छी तरह मिलाएं ताकि लंप न रह जाए। अब आपका हेयर मास्क लगाने के लिए तैयार है।

 हेयर मास्क कैसे अप्लाई करें?

1. इस कूलिंग और पोषण देने वाले मास्क को अपने बालों पर लगाएं, जिससे आपके सिर की त्वचा सहित सभी बाल अच्छे से इस पेस्ट से कवर हो जाएं। 

2. इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें। बालों पर इसे लगाने के बाद किसी हेयर कैप से कवर कर लें। 

3. सूख जाने पर अपने बालों को पानी से धोएं और हर्बल शैम्पू का उपयोग करें। ध्यान रहे शैंपू का बहुत ज्यादा इस्तेमाल ना करें। 

4. सप्ताह में एक बार इस हेयर मास्क का उपयोग करने से आपका स्कैल्प हेल्दी रहेगा, रूसी और खुजली दूर होगी। इसके अलावा आपके बाल मुलायम और चमकदार बने रहेंगे। 

दही और एलोवेरा का हेयर मास्क

Curd and aloe vera hair mask
Curd and aloe vera hair mask

सामग्री

  • 1 कप दही
  • ताजा एलोवेरा जेल

हेयर मास्क कैसे तैयार करें? 

  • हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एलोवेरा की ताजा पत्ती तोड़ें और उसमें से पल्प को सावधानी के साथ अलग कर लें। 
  • पल्प को अलग करने के बाद दही को ब्लेंडर में ब्लेंड करें। अब इसमें एलोवेरा जेल मिलाकर भी पीस लें। 
  • इसे 5 मिनट के लिए रखें। आपका हेयर मास्क लगाने के लिए तैयार हो चुका है। 

 हेयर मास्क कैसे अप्लाई करें?

1. इसपोषण देने वाले मास्क को अपने बालों पर अप्लाई करें। इसे ऐसे लगाएं कि आपके सारे बाल कवर हो जाएं। 

2. इसे 30 मिनट तक लगा रहने दें। बालों पर इसे लगाने के बाद किसी हेयर कैप से कवर कर लें। 

3. बाद में अपने बालों को पानी की मदद से अच्छे से साफ करें। अब हर्बल शैम्पू का उपयोग करें। 

4. सप्ताह में एक बार इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से आपके बाल शाइनी बने रहेंगे। इसके साथ ही हीट से हुए डैमेज को दूर करने में भी मदद मिलेगी। 

गर्मियों में बालों की देखभाल कैसे करें?

  1. गर्मियों के मौसम में बालों को ही डैमेज से बचाने के लिए हर्बल शैंपू की मदद से साफ करें। कोशिश करें आंवला, एलो, ब्राह्मी और भृंगराज जैसी जड़ी-बूटियों से बना शैंपू इस्तेमाल करें। ये बालों को पोषण देते हैं। 
  2. बालों को हेल्दी और क्लीन रखने के लिए हफ्ते में 2 बार हेयर वॉश जरूर करें। इससे स्कैल्प साफ रहेगा। 
  3. बालों पर हेयर प्रोटेक्टिव हेयर सीरम का इस्तेमाल करें। 
  4. बाहर निकलने से पहले बालों को किसी सिल्क स्काफ की मदद से कवर रखें। इससे बाल धूप से होने वाले डैमेज से बच सकते हैं। 

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...