अपनी त्वचा के हिसाब से इस तरह करें विटामिन सी सिरम का चुनाव

हम हमारी त्वचा का ख्याल रखने के लिए मार्केट से बहुत सारे ऐसे प्रोडक्ट लेकर आते हैं जिनका इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्ही में एक विटामिन सी सिरम भी होता है।

Vitamin C Serum: अधिकतर महिलाएं अक्सर यही शिकायत करती है कि हमारी त्वचा समय से पहले ही बूढ़ी दिखने लगती हैं। आज के समय में काम का स्ट्रेस और डेली लाइफ के स्ट्रगल हमारे चेहरे पर साफ-साफ दिखाई देते हैं। हम हमारी त्वचा का ख्याल रखने के लिए मार्केट से बहुत सारे ऐसे प्रोडक्ट लेकर आते हैं जिनका इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्ही में एक विटामिन सी सीरम भी होता है। यह एक एंटी एजिंग स्किन केयर प्रोडक्ट के रूप में काफी लोकप्रियता हासिल कर चुका है। इसी के साथ-साथ यह हमारे चेहरे की चमक को भी बरकरार रखता है।

विटामिन सी में सबसे ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जिसकी वजह से हमारे चेहरे पर निखार रहता है। तो आईये आपको बताते हैं कि विटामिन सी सीरम का चुनाव करते हुए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।

इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

Vitamin C Serum
best vitamin c serum

अगर आप यह चाहते है कि आपकी त्वचा को अच्छी तरह से लाभ मिले तो इसके लिए आपको सही फार्मूला पता होना चाहिए। विटामिन सी किस तरह से तैयार किया गया है उसमें क्या-क्या चीजों का इस्तेमाल किया गया है इन सभी बातों का हमें ध्यान रखना चाहिए। कई बार होता है कि प्रोडक्ट की वजह से हमारी त्वचा पर जलन होने लगती है।

अगर आप पहली बार विटामिन सी सीरम का इस्तेमाल कर रहे हैं और आपकी त्वचा सेंसिटिव है तो इसके लिए आपको सबसे पहले कम कंसंट्रेशन वाले फार्मूला की शुरुआत करनी चाहिए। इसका पीएच स्तर कम होता है जिसकी वजह से त्वचा पर लगाने पर इससे जलन नहीं होगी।

किस तरह की स्किन टाइप के लिए कौन सा बेहतर सीरम होता है?

best vitamin c serum according to your skin type
best vitamin c serum according to your skin type

सेंसेटिव स्किन के लिए

अगर आपकी त्वचा बहुत ही ज्यादा संवेदनशील है तो इसके लिए आप विटामिन सी से बने हुए सीरम का चुनाव कर सकते हैं, जो बहुत ही हल्के होते हैं। इससे जलन होने की संभावना नहीं होती। यह आपकी त्वचा को चमकदार और मॉइश्चराइज करने में मदद करता है।

कांबिनेशन और ऑयली स्किन के लिए

विटामिन सी के सीरम कई प्रकार के होते हैं। यह एस्कोरबिक एसिड से लेकर मैग्नीशियम एस्कॉर्बिक फास्फेट के टाइप में भी उपलब्ध होते हैं। ऑयली स्किन के लिए एक ऐसा सीरम लेना चाहिए जो पानी में अच्छी तरह से घुलनशील हो और काफी हल्का भी हो इसको लगाने से किसी भी तरह का नुकसान ना हो।

ड्राई स्किन के लिए

ड्राई स्किन पर जब सीरम अप्लाई किया जाता है तो यह ध्यान रखें कि हाई कंसंट्रेशन से बचे। पहले 10% कंसंट्रेशन से ही शुरुआत करनी चाहिए। अगर यह आपके लिए बेहतर साबित होता है तब इसके बाद ही आपको सीरम का अच्छी तरह से इस्तेमाल करना चाहिए।

इन गलतियों को करने से बच्चे

skincare mistakes
skincare mistakes
  • विटामिन सी सीरम सुबह और शाम को चेहरे को अच्छी तरह धोकर ही लगाना चाहिए। इसे लगाकर पूरी तरह से सूखने दे इसके बाद दूसरे प्रोडक्ट अप्लाई करें।
  • विटामिन सी सीरम को तीन से चार ड्रॉप लेकर अपने हाथों में लेकर सीधे चेहरे पर लगाना चाहिए। इसके बाद मसाज ना करें बल्कि धीरे-धीरे पूरे चेहरे पर अप्लाई करें।
  • विटामिन सी सीरम को कभी भी गलत इंग्रेडिएंट्स के साथ नहीं मिलना चाहिए। इससे त्वचा पर जलन हो सकती है।
  • विटामिन सी सीरम को किसी डार्क या ठंडे प्लेस पर ही स्टोर करें। गर्म तापमान में यह खराब हो जाता है।

इस तरह विटामिन सी सीरम का इस्तेमाल करके आप अपने चेहरे की रौनक को बढ़ा सकते हैं। किसी भी तरह का सीरम इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए। अगर कोई समस्या होती है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...