गर्मी में झुलस गई है त्वचा, तो सब्जियों का ऐसे करें इस्तेमाल: Vegetable Face Packs
Vegetable Face Packs

Overview:गर्मी में अगर चेहरा झुलस गया है तो इन सब्जी का कर सकते हैं इस्तेमाल

आज के इस आर्टिकल में हम आपको फेस मास्क के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल आप घर पर आराम से कर सकते हैं।

Vegetable Face Packs: अक्सर गर्मियों में हमारे चेहरे का ग्लो कम होने लगता है और हमारी स्किन काली होने लगती है। ऐसे में बहुत सारी सब्जियां ऐसी होती है जिनका फेस पैक लगा कर हम अपनी त्वचा पर ग्लो वापस लेकर आ सकते हैं। वैसे तो इसके लिए बाजार में बहुत सारे फेस मास्क मिलते हैं, परंतु कुछ घरेलू नुस्खे ऐसे होते हैं जिन्हें आजमाकर आप अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाते हैं, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको फेस मास्क के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल आप घर पर आराम से कर सकते हैं।

खीरे का फेस मास्क

Vegetable Face Packs
Cucumber Face Pack

खीरा हमारे शरीर और त्वचा दोनों के लिए ही बहुत ही अच्छा होता है। खीरा चेहरे को ठंडक, नमी और निखार सभी चीज दे सकता है। फेस पैक बनाने के लिए दो से तीन चम्मच खीरे का रस। अब इसमें एक चम्मच शहद मिला लें। इस फेस मास्क को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाएं उसके बाद ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें। हफ्ते में इसका इस्तेमाल एक से दो बार किया जा सकता है।

मटर का फेस मास्क

Pea Face Pack
Pea Face Pack

मटर भी हमारे चेहरे के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होती है। इसके लिए 6 से 7 मटर के दाने लेकर अच्छी तरह से पीस लें। अब इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट में आधा चमन नारियल का तेल भी डालें। अब इस फेस पैक को 15 मिनट के लिए अपने चेहरे पर अप्लाई करें। इसके बाद अपना चेहरा ठंडे पानी से धो लें। इसका इस्तेमाल हफ्ते में दो बार किया जा सकता है।

चुकंदर का फेस मास्क

Beetroot Face Pack
Beetroot Face Pack

चुकंदर हीमोग्लोबिन बढ़ाने में सबसे अच्छा काम करता है। इसी के साथ यह हमारी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके लिए चुकंदर का एक टुकड़ा ले और उसे घिस ले या कूटकर गुदा बना ले। अब एक कटोरी में दो चम्मच ऑलिव ऑयल ले और गुदा डालें। इसको अच्छी तरह से मिला ले और 20 मिनट तक के लिए अपने चेहरे पर लगाएं। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से अपना चेहरा साफ करें। इस फेस पैक का इस्तेमाल महीने में दो से तीन बार किया जा सकता है।

गाजर का फेस मास्क

Carrot Face Pack

गाजर हमारे चेहरे के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। इसके लिए गाजर का छोटा टुकड़ा लेकर घिस ले, उसका रस निकाल ले। अब कटोरी में दो चम्मच गाजर का रस लें। उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इसे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। 15 से 20 मिनट के लिए लगाकर रखें और ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें। इसका इस्तेमाल हफ्ते में दो बार किया जा सकता है।

आलू का फेस मास्क

Potato

आलू चेहरे के लिए सबसे अच्छा रामबाण इलाज होता है। इसके लिए सबसे पहले आलू को छीलकर उसे कद्दूकस कर ले। अब इसका रस निकालकर एक कटोरी में ले। इसमें जरा सा नींबू का रस और थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिलाएं। अब रुई की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं। कुछ देर के लिए सूखने दें। लगभग 20 मिनट के बाद सादे पानी से अपना चेहरा धो लें। इसे हफ्ते में दो बार इस्तेमाल किया जा सकता है।

अगर आपका भी चेहरा गर्मी की वजह से झुलस गया है, तो आप इन सब्जी के फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने पैसे बचा सकते हैं।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...