स्वस्थ त्वचा के लिए घर पर ऐसे बनाएं तुलसी टोनर: Tulsi Toner Benefits
Tulsi Toner Benefits

Tulsi Toner Benefits: गर्मियों में स्किन की समस्या हर किसी महिला को होती है। जिसके कारण वो अलग-अलग पार्लर या फिर घर पर तैयार किए गए नुस्खे ट्राई करती हैं ताकि इस तेज धूप और चिपचिपाती गर्मी से अपनी स्किन को बचाया जा सके। इनसे बचने के एक ही तरीका है तुलसी टोनर। वैसे भी तुलसी ज्यादातर घरों में आसानी से प्राप्त हो जाती है।

तुलसी घर-घर मे विराजमान होती है, जिसे वास्तु, और धार्मिक शास्त्र दोनों के हिसाब से ही शुभ माना जाता है। साथ ही हम सभी तुलसी के औषधीय गुणों को भी जानते हैं। इसका इस्‍तेमाल घर- घर में खांसी सर्दी, बुखार जैसी समस्‍याओं को ठीक करने के लिए किया जाता रहा है। इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो बैक्‍टीरियल या वायरल इंफेक्‍शन को दूर करने के अलावा कई रोगों को भी दूर रखने में मदद कर सकते हैं। इसका इस्‍तेमाल आप स्किन की समस्‍याओं को ठीक करने के लिए भी कर सकते हैं। लेकिन कैसे?

स्किन के लिए तुलसी के फायदे

तुलसी में एंटीबैक्‍टीरियल और एंटीऑक्‍सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो एक्‍ने, स्किन एजिंग, पिग्‍मेंटेशन, स्किन कंडीशनिंग आदि की समस्‍या को दूर करने में मदद करता है. तुलसी का इस्‍तेमाल आप फेस पैक, फेस स्‍टीम, क्‍लीनर, चाय आदि के रूप में भी ले सकते हैं ।

इस तरह बनाएं तुलसी से टोनर

Tulsi Toner Benefits
Tulsi Toner Benefits

सामग्री:-
तुलसी की पत्तियां
गुलाब जल
ग्लिसरीन

टोनर बनाने का तरीका

तुलसी का टोनर बनाने के लिए एक बर्तन में एक गिलास पानी डाल लें और उसे उबाल लें । जब ये पानी उबलने लगे तो इसमें तुलसी की पत्तियां धोकर डाल दें। अब धीमी आंच पर इसे ढंक कर रख दें। 10 मिनट बाद गैस बंद करें और इसके पानी को छन्‍नी से छान लें। इसे ठंडा करने रखे लें। फिर एक स्‍प्रे बोतल में इस पानी को डालें और इसमें पानी का आधा गुलाब जल, और एक चम्‍मच ग्लिसरीन मिला लें। आपका स्किन टोनर तैयार है।

इस्तेमाल का ये है तरीका

आप इसे गर्मी में अपने बैग में हमेशा कैरी कर सकती हैं। जब भी आप चेहरा धोएं, चेहरे को पोछने के बाद आप चेहरे पर इसे स्‍प्रे करें। इसके अलावा आप कॉटन की मदद से भी चेहरे पर तुलसी टोनर अप्लाई कर सकते हैं। इसके सूखने के बाद आप चेहरे पर लोशन आदि लगा सकते हैं।

तुलसी टोनर के फायदे

  • अगर आपकी स्किन लूज हो रही है और चेहरे पर रिंकल आने लगे हैं तो आप इस तुलसी टोनर का रोज इस्‍तेमाल करें। इससे स्किन पोर्स टाइट होंगे और स्किन यंग दिखेगी।
  • त्‍वचा को हाइड्रेट रखने के लिए भी आप तुलसी के टोनर का इस्तेमाल स्किन पर रोजाना करें. इससे धूप में चेहरे पर नमी रहेगी और स्किन हाइड्रेट दिखेगी।
  • तुलसी टोनर गर्मियों के लिए काफी बेस्ट है इससे आपकी स्किन हाइड्रेट रहती है। इसमें मौजूद गुलाब जल और ग्लिसरीन आपकी त्वचा की नमी भी बरकरार रखते हैं। जिससे आपकी स्किन हमेश ग्लोइ बनी रहता है। इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा में पीएच बैलेंस भी बना रहता है