grehlakshmi

क्या आप भी अपने लिप्स गॉर्जियस बनाना चाहते हैं तो आम्ब्रे लिप्स कर सकती है ट्राय

यह एक तरह का इल्यूजन होता है जो मेकअप के द्वारा बनाया जाता है। आइए आपको बताते हैं इसका इस्तेमाल किस तरह किया जाता है।

Try Ombre Lips: अक्सर सभी महिलाओं को मेकअप करना बहुत ही ज्यादा पसंद होता है, इसीलिए वह रोज किसी ना किसी तरह के प्रोडक्ट का ट्राई करती ही रहती हैं। मार्केट में भी रोज नए-नए तरह के प्रोडक्ट आते रहते हैं जिसको महिलाएं ट्राई करने में बिल्कुल भी नहीं कतराती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आजकल ऑम्ब्रे लिप्स महिलाएं बहुत ही ज्यादा पसंद करती हुई दिखाई दे रही हैं। यह एक तरह का इल्यूजन होता है जो मेकअप के द्वारा बनाया जाता है। आइए आपको बताते हैं इसका इस्तेमाल किस तरह किया जाता है।

इसका इस्तेमाल क्यों किया जाता है?

Try Ombre Lips
Ombre Lips

जिनके लिप्स छोटे या पतले होते हैं, अक्सर वही महिलाएं आम्ब्रे लिप्स को ट्राई करना पसंद करती हैं, क्योंकि ऐसा करने से लिप्स पर मेकअप के द्वारा एक अलग ही इल्यूजन क्रिएट हो जाता है, जो देखने में बहुत ही ज्यादा सुंदर लगता है और अट्रैक्टिव भी लगता है, जिसके कारण लिप्स थोड़े पाउटी भी दिखाई देने लगते हैं। कई महिलाओं केवल एक होंठ पर भी इस तरह के इफेक्ट को ट्राई करती रहती है। ऐसा इसीलिए क्योंकि कई महिलाओं के ऊपर या केवल नीचे का लिप साइज़ कम होता है, जिसकी वजह से वह इफेक्ट को ट्राई करना काफी पसंद करती हैं।

ऑम्ब्रे लिप्स करने का क्या तरीका होता है?

सबसे पहले आप लिप पेंसिल की मदद से लिप्स को आउटलाइन कर ले। आउटलाइन करने के लिए आप कोई भी डार्क कलर की लिप पेंसिल का इस्तेमाल कर सकती है। वह बहुत ही ज्यादा खूबसूरत नजर आता है। इसके बाद आप किसी आउटलाइन को अंदर की तरफ ब्लेंड करें। इसके लिए आप लिपस्टिक ब्रश का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

Ombre Lips
Ombre Lips

ऐसा करने के बाद उंगलियों की मदद से कलर को एक बार और अच्छी तरह से ब्लाइंड कर ले। ताकि अच्छे से इफेक्ट आ सके  ऐसा करने से एक्स्ट्रा प्रोडक्ट आपकी उंगली पर लग जाता है। इसी के साथ आखिरी फिनिशिंग काफी अच्छी दिखाई देती है। इसके बाद न्यूड कलर के लिपस्टिक को लिप्स के बीच में लगाएं और इसे अपनी उंगलियों की मदद से अच्छी तरह से ब्लेंड कर ले।

Ombre Lips Color
Ombre Lips Color

ऐसा करने से सभी लिपस्टिक कलर एक साथ ब्लेंड होने लगेंगे और एक्स्ट्रा प्रोडक्ट की वजह से इफेक्ट भी खराब नहीं होता है। इसी के साथ गलती होने के चांसेस भी कम हो जाते हैं।

फिनिशिंग के लिए लिप ग्लॉस का भी इस्तेमाल किया जा सकता है, परंतु यह ध्यान रहे कि आप यह स्टेप ऊपर और नीचे दोनों ही लिप्स पर एक साथ करें। अन्यथा दोनों लिप्स अलग अलग दिखाई देने लगेंगे और आपका लुक पूरी तरह से खराब हो जाएगा और यह बिल्कुल गंदा लगता है

इस तरह से आप अपने लिप्स को खूबसूरत बना सकते हैं। अगर आप इन तरीकों को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करते हैं तोआपके लिए भी खूबसूरत नजर आएंगे।

Leave a comment