पार्टी में खूबसूरत दिखने के लिए जाह्नवी कपूर के इन मेकअप लुक्स को करें ट्राई: Janhvi Kapoor Makeup Looks
Janhvi Kapoor Makeup Looks

पार्टी में खूबसूरत दिखने के लिए जाह्नवी कपूर के इन मेकअप लुक्स को करें ट्राई: Janhvi Kapoor Makeup Looks

आज हम आपको जाह्नवी कपूर के कुछ ट्रेंडी मेकअप लुक्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आप पार्टी में ट्राई कर सकती हैं।

Janhvi Kapoor Makeup Looks: बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर फैशन आइकन है। महिलाएं उनके हर लुक्स को रीक्रिएट करना चाहती है। जाह्नवी जिस भी पार्टी में जाती है, वो अपनी खूबसूरती से चार-चांद लगा देती हैं। जाह्नवी न सिर्फ अपनी ट्रेंडी आउटफिट्स बल्कि अपने मेकअप लुक्स के लिए भी काफी मशहूर है। आपने शादी-पार्टी के लिए ट्रेडिशनल आउटफिट्स तो ले लिए होंगे, लेकिन आप मेकअप के बारे में अधिक नहीं सोच पा रही हैं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको जाह्नवी कपूर के कुछ ट्रेंडी मेकअप लुक्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आप पार्टी में ट्राई कर सकती हैं।

Also read: अगर पहली बार लगा रही हैं पेंसिल वाला काजल, तो अपनाएं ये हैक्स

इस फोटो में जाह्नवी ने रेड फ्लोरल एंब्रॉयडरी वाला साड़ी पहना है। मेकअप के लिए उन्होंने हाई-शाइन रोज़ गोल्ड फॉइल्ड से लिड्स को डिफाइन किया है, जो उनके लुक को रिफ्रेशिंग वाइब दे रहा है। गालों से लेकर बॉडी तक उन्होंने रोज़ गोल्ड हाइलाइटर का इस्तेमाल किया है। जिससे उनका फेस काफी ग्लोइंग लग रही है। इस लुक में इन्होंने अपने लिप को भी शाइनी टच दिया है। आंखों की बात करें तो उन्होंने कोहल आईज से अपना आई मेकअप कंप्लीट किया है।

जाह्नवी कपूर को अपने मेकअप में हाइलाइटर का इस्तेमाल करना काफी पसंद है। इस फोटो में जाह्नवी ने ब्लू कलर की शिमरी साड़ी पहनी है और अपना पूरा मेकअप भी बिल्कुल शिमर रखा है। उन्होंने पिंक लिप मेकअप के साथ माइक्रो शिमर अप्लाई कर रखा है। कोहल आईज के साथ फ्लफी अपर लैशेज से एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को कंप्लीट किया है। एक्ट्रेस के सभी फेस पॉइंट्स को हाइलाइटर से हाईलाइट किया गया है। जो उनके लुक को कॉम्प्लीमेंट कर रहा है।

जाह्नवी कपूर अपने इस सिंपल मेकअप लुक के साथ बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने इस गोल्डन साड़ी के साथ मेकअप बिल्कुल ग्लॉसी और सिंपल रखा है। इस लुक में इन्होंने वॉटरलाइन में पेल आईलाइनर से आंखों को डिफाइन किया है, जो आखों को शाइनी लुक दे रहा है। इसके साथ इन्होंने फाॅल्स लॉन्ग लैशेज अप्लाई कर रखा है। ये फ्लफी लैशेज उनके फ्लटरी आई लुक को कॉम्प्लीमेंट कर रही हैं। अगर लिप मेकअप की बात करें तो जाह्नवी ने ग्लॉसी बेस लिपस्टिक लगा रखा है। जाह्नवी ने अपने पूरे मेकअप के साथ हाइलाइटर का भी इस्तेमाल किया है और अपने चिक्स पॉइंट को हाइलाइट किया है।

जाह्नवी कपूर का हर मेकअप लुक लाजवाब होता है। हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर अपलोड की थी, जिसमें उन्होंने फ्लावर प्रिंटेड सफेद साड़ी पहनी है। इस आउटफिट के साथ उन्होंने विंग्ड आईलाइनर लुक क्रिएट किया है, जो देखने में काफी अच्छा लग रहा है। उनका क्रीमी लिपशेड और विंग लाइनर उनके लुक को विंटेज टच दे रहा है। उन्होंने ड्यूई बेस के साथ आंखों पर विंग्ड आईलाइनर लुक क्रिएट किया है। साथ ही आईलिड पर रोज़ गोल्ड आईशैडो कलर का इस्तेमाल किया है। लिप मेकअप की बात करें तो उन्होंने न्यूड शेड लिपस्टिक लगाई है। इस लुक में जाह्नवी ने हाइलाइटर का इस्तेमाल किया है। जिससे उन्हें बिल्कुल रेट्रो वाईब्स आ रही हैं।