नाखून कितने भी हेल्दी हों लेकिन अगर उन पर सुंदर नेल पेंट न लगा हो तो इन नाखूनों की सुंदरता मानो बेकार ही हो जाती है। इसलिए जरूरी है कि नाखूनों की सेहत का ध्यान रखने के साथ इस पर लगाए जाने वाले रंग का चुनाव भी बहुत ध्यान से किया जाए। इसके लिए कोई भी शेड चुनने से बेहतर है कि ट्रेंडी रंगों में से किसी को चुना जाए और ट्रेंड में बना रहा जाए। ये ऐसे रंग होंगे, जो सिर्फ आपके नाखूनों का ही नहीं बल्कि आपके पूरे लुक में प्लस पॉइंट साबित हो सकते हैं। तो फिर ट्रेंडी रंगों से रूबरू होने के लिए तैयार हो जाइए।

जड़े का नीला रंग-
जैसे जाड़े का एहसास ही कूल होता है ठीक वैसे ही नीला कलर कूल एहसास देता है। नीले के इतने शेड होते हैं कि इनमें से कोई भी लगाया जाए अच्छा ही लगेगा। मगर नीले का कोई भी शेड चुनने से बेहतर होगा कि आप नीले का क्रीम शेड चुनें। ये कलर इस वक्त काफी ट्रेंड में है। क्रीमी ब्लू कलर हर ड्रेस के साथ अच्छा लगेगा, ब्लैक, ब्लू और व्हाइट के साथ ये खासतौर पर बेहतरीन लगेगा।

जूसी रेड जैसा कोई नहीं-
वैसे रेड एक ऐसा रंग है, जो हमेशा ही ट्रेंड में रहता है। ये दुल्हन के हाथों से लेकर कॉलेजगोइंग लड़की तक की पसंद होता है। इसके भी इतने ज्यादा शेड होते हैं कि किसी एक को सही-सही पहचानना कठिन ही होता है। कभी चेरी रेड, कभी ब्रिक रेड तो कभी क्रिमसन। लेकिन ढेर सारे विकल्पों में से आपको इस बार जूसी रेड चुन लेना चाहिए। ये रंग आपको ट्रेंड में शामिल रखेगा तो आपके हाथों को भी बिलकुल अलग लुक दे देगा। इस रंग के साथ आपके छोटे नाखून भी हल्के बड़े नजर आते हैं।
बिना डरे चुन लीजिए टील कलर-
टील मतलब वो रंग, जो पहले पहले शायद आपका ध्यान न खींचे। लेकिन इसको चुनना भी आपको ट्रैंडी जरूर बना देगा। टील में भी रॉयल टील रंग आपको जरूर पसंद भी आएगा। दरअसल इस रंग की अपनी अलग ही छटा है। ये अपने आप में अनोखा है और अलग से नजर भी आता है। इसको किसी भी लाइट शेड के कपड़ों के साथ मैच किया जा सकता है।

ब्राउन के साथ रेट्रो लुक-
भूरा रंग पहली बार में सभी को अच्छा नहीं लगता लेकिन यकीन मानिए साफ—सुथरे और हेल्थी हाथों पर जब ये लगाया जाता है तो इसका अलग ही असर नजर आता है। ये रंग इस वक्त ट्रेंड में भी है। इस रंग की एक एक खासियत है कि ये रेट्रो लुक देता है। इसमें आप चॉकलेट शेड भी ले सकती हैं, जो जाड़े के लेदर या लेदर लुक वाले कपड़ों पर खूब फबेगी, जैसे बूट या जैकेट।
