Tips for Eyelashes: आंखों की खूबसूरती हर इंसान के चेहरे का नूर बढ़ा देती है। चेहरे में सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाली चीज ही आंखें होती हैं। ऐसे में किसी इंसान की आंखें छोटी तो किसी की बड़ी होती है। वहीं कई महिलाओं की आंखों की पलकें भी घनी और गहरी होती है, जिससे उनकी आंखें और ज्यादा खूबसूरत नजर आती हैं। आजकल लोग आंखों की पलकों को घना और गहरा करने के लिए आईलैशेस और एक्सटेंशन का भी इस्तेमाल करते हैं।
लेकिन अगर आप घर पर ही आसान तरीकों से अपनी आंखों की पलकों को घना और गहरा बनाना चाहते हैं, तो कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर ऐसा कर सकते हैं। आज हम आपको आंखों की खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ाने के लिए पलकों को घना कैसे किया जा सकता है। उसके बारे में बताने जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं –
आंखों की पलकें लंबे और घने बनाने के लिए घरेलू उपाय सबसे ज्यादा कारगर माने जाते हैं। जैसा कि सभी जानते हैं पलके भी कुछ और नहीं बल्कि बाल ही होते हैं, जो हमारी आंखों की रक्षा करते हैं। ऐसे में घरेलू उपाय से बालों की ग्रोथ को बढ़ाया जा सकता है। जैसे हम हमारे सिर के बाल बढ़ाने के लिए कई तरह के उपायों का प्रयोग करते हैं, ठीक उसी तरह आंखों की पलकों को खूबसूरत और घना बनाने के लिए भी किया जाता है।
इन उपायों का करें इस्तेमाल
अरंडी का तेल

अरंडी का तेल और टी-ट्री ऑयल दोनों को मिक्स कर के रोजाना रात में सोने से पहले आंखों की पलकों पर ईयर बड की मदद से लगाएं। रात भर उसे लगे रहने दे उसके बाद सुबह फेस वॉश कर लें। ऐसा आपको एक महीने तक रोज करना है। इसके बाद आप इसके परिणाम खुद देख सकते हैं। अरंडी के तेल में मौजूद फैटी एसिड और विटामिन-ई बालों के विकास को बढ़ावा दे सकते हैं।
नारियल का तेल
रोजाना रात में नारियल का तेल लगाने से भी पलकें घनी और गहरी होती हैं। इसका असर जल्द देखने को मिलता है अगर रोजाना रात को सोने से पहले पलकों पर नारियल का तेल लगाया जाए तो।
बादाम का तेल

रोजाना पलकों के बालों पर बादाम के तेल की मालिश करने से बालों में चमक आती है और पलकें काली, घनी और चमकदार बनने लगती है। इससे आपकी पलकों के बाल मजबूत होंगे।
विटामिन-ई
एक विटामिन-ई का कैप्सूल लेकर उसका तेल निकालकर साफ उंगलियों से अपनी पलकों पर लगा लें। फिर सुबह साफ पानी से आंखों को धो लें। ये आंखों की पलकों को और गहरा करने में मदद करेगी। विटामिन-ई में टोकोट्रिनॉल कंपाउंड होता है, जो बालों की संख्या को बढ़ाने और एलोपेशिया की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
पेट्रोलियम जेली
पेट्रोलियम जेली की मदद से भी आंखों की पलकों को घाना और मोटा किया जा सकता है। रोजाना रात में सावधानीपूर्वक अपनी पलकों पर पेट्रोलियम जेली लगाएं। इसे हर रात को सोने से पहले लगा सकते हैं। पेट्रोलियम जेली माइट के कारण ब्लेफेरिटिस जैसी समस्या को कम किया जा सकता है।