बालों को बढ़ने से रोकती हैं ये चीजें
Hair Growth : बालों की ग्रोथ कम होने के पीछे कई वजह हो सकती हैं। आइए जानते हैं इन वजहों के बारे में-
Hair Growth : अक्सर महिलाएं अपने बालों को लेकर काफी ज्यादा परेशान रहती हैं। कुछ महिलाओं की शिकायत होती हैं कि उनके बाल काफी ज्यादा झड़ रहे हैं। वहीं, कुछ अपने बालों की ग्रोथ के लिए परेशान रहती हैं, उनकी शिकायत होती है कि उनके बालों की ग्रोथ अचानक से रूक क्यों गई है? अगर आपके मन में इस तरह का सवाल है तो सबसे पहले आपको इसके कारणों को जानना बहुत ही जरूरी है। कई बार न सिर्फ प्रदूषण, धूल-मिट्टी और खानपान की वजह से आपके बालों की ग्रोथ रुक जाती है, बल्कि कई अन्य घटकों की वजह से भी बालों की ग्रोथ रुक सकती है। आइए जानते हैं बालों की ग्रोथ किन कारणों से रुक जाती है?

दोमुंहे बाल
बालों की ग्रोथ कम होने का यह सबसे प्रमुख कारण माना जाता है। दरअसल, जब आपके बालों के नीचले हिस्से पर दोमुंहे बाल हो जाते हैं, तो बालों के निचले हिस्से की ग्रोथ काफी कम होने लगती है। क्योंकि यह हिस्सा बीच-बीच से टूटने लगता है। ऐसे में आपको हर महीने थोड़ा बहुत बालों की ट्रिंमिंग जरूर करानी चाहिए।

बढ़ती उम्र
बढ़ती उम्र के कारण भी आपके बालों की ग्रोथ कम हो सकती है। दरअसल, जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे शरीर में कई तरह के बदलावों से गुजरना पड़ता है। इसका असर आपके बालों पर भी पड़ता है। वहीं, कुछ लोग उम्र बढ़ने पर बालों में कई तरह के केमिकल ट्रीटमेंट का भी सहारा लेते हैं, जिसका असर बालों पर काफी ज्यादा दिखता है। इसलिए बालों की ग्रोथ रूक जाती है।

सही हेयर रुटीन फॉलो न करना
कई बार आपकी हेयर रुटीन के कारण भी बालों की ग्रोथ रूक सकती है। अगर आप अपने बालों की केयर नहीं करते हैं, तो इसके कारण न सिर्फ बालों की ग्रोथ कम होती बल्कि आपके बाल काफी रूखे और बेजान भी हो सकते हैं। वहीं, कुछ लोग अपने बालों पर गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं, इसकी वजह से भी बालों की ग्रोथ कम हो सकती है।

शरीर में हार्मोनल बदलाव
शरीर में हार्मोनल बदलाव की वजह से भी महिलाओं के बालों की ग्रोथ रूक जाती है। खासतौर पर जिन महिलाओं को पीसीओडी, थायराइड जैसी समस्याएं होती हैं, उनके बालों की ग्रोथ काफी कम हो सकती है। ऐसी स्थिति में आपको बेहतर ट्रीटमेंट की जरूरत होती है। ताकि आपके शरीर में हार्मोन को बैलेंस किया जा सके।

खानपान
कई बार खाने में पोषक तत्वों की कमी के कारण भी बालों की ग्रोथ कम हो सकती है। मुख्य रूप से अगर आप प्रोटीन युक्त आहार का सेवन कम करते हैं, तो इसकी वजह से आपके बालों की ग्रोथ काफी कम हो सकती है। ऐसे में अपने आहार में प्रोटीन युक्त चीजों को जरूर शामिल करें।

डिप्रेशन और स्ट्रेस
कुछ महिलाएं जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस और डिप्रेशन में रहती हैं। इन मानसिक समस्याओं की वजह से भी बालों की ग्रोथ पर असर पड़ता है। इसलिए कोकिश करें कि स्ट्रेस में अधिक न रहें। इसके लिए आप हेल्दी रुटीन फॉलो करें।

बालों की ग्रोथ रुकने के कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में महिलाओं को अपने इन कारणों को जानकर इसे कम करने की जरूरत होती है, ताकि बालों की ग्रोथ को बेहतर किया जा सके।
