मानसून में त्वचा का रखें खास ख्याल: Monsoon Skin Care
Monsoon Skin Care

Monsoon Skin Care: मॉनसून में शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है, जिसकी वजह से आप त्वचा से जुड़ी समस्याओं एग्जिमा, स्किन रैश, घमौरियों और पिंपल्स से ग्रसित हो जाते हैं। थोड़ी-सी सावधानी बरतकर आप खुद को इन संक्रमण से बचा सकती हैं।

Also read: क्या विटामिन डी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, जानिए: Vitamin D Importance

बारिश का मौसम आते ही चारों ओर हरियाली छा जाती है, लेकिन मॉनसून में शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो जाती है, जिसकी वजह से आप ना चाहते हुए भी पेट से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ त्वचा से जुड़ी समस्याओं एग्जिमा, स्किन रैश, घमौरियों और पिंपल्स से ग्रसित हो जाते हैं। थोड़ी-सी सावधानी बरतकर आप खुद को मानसून में होने वाले त्वचा संबंधी संक्रमण से बचा सकती हैं।

आमतौर पर मानसून सीजन में आपकी त्वचा जरूरत से ज्यादा रूखी हो जाती है। अगर शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी हो जाती है, तो आपकी त्वचा रूखी और कटी-फटी सी नजर आने लगती है। मानसून सीजन में आप अपने भोजन में विटामिन और मिनरल्स की प्रचुरता वाले तत्वों को शामिल करें। इसके अलावा इन आसान उपायों पर अमल करें।
*अपनी त्वचा को पोषण प्रदान करने के लिए खूब सारा पानी पियें। उस स्थिति में भी पानी पीना बंद ना करें, जब आपको पानी पीने की वजह से बार-बार यूरिन पास करने जाना पड़े। खूब सारा पानी पीने से आपकी त्वचा को पोषण मिलता है और आपके

  • अपनी त्वचा को साफ करने के लिए अच्छे किस्म के बॉडी क्लींजर या साबुन का इस्तेमाल करें।
  • थोड़े-थोड़े समय पर मॉइश्चराइजिंग लोशन लगाते रहें। इससे त्वचा को पोषण मिलेगा और त्वचा नर्म-मुलायम होने के साथ-साथ चमकदार भी लगेगी। नहाने के बाद अपनी त्वचा पर गुलाबजल और ग्लिसरीन से मालिश करें। त्वचा रूखी है, तो त्वचा पर अल्कोहल युक्त टोनर का इस्तेमाल करने से परहेज करें।
Monsoon Skin Care
Oily skin care

त्वचा के तैलीय होने का मुख्य कारण आपके हार्मोन में होने वाले बदलाव हैं। मानसून में ऑयली त्वचा बहुत ज्यादा चिपचिपी नजर आने लगती है और पिंपल्स भी निकलते हैं। अपने खान-पान में मौसमी चीजों के अलावा कुछ खास बातों का ध्यान रखके आप अपनी त्वचा को खूबसूरत बना सकती हैं।

  • 1.चेहरे से अतिरिक्त तेल को हटाने के लिए दिन में तीन-चार बार किसी अच्छे फेस वॉश से चेहरे को धोएं और तौलिये से थपथपाकर सुखा लें।
  • 2.अतिरिक्त तेल निकालने के और पोषण प्रदान करने के लिए नियमित तौर पर अच्छे किस्म के फेशियल स्क्रब से चेहरे को स्क्रब करें। इससे त्वचा से मृत परत उतरने के साथ-साथ बंद रोमछिद्र भी खुलेंगे। स्क्रबिंग के बाद चेहरे पर मुलतानी मिट्टी का लेप लगायें, सूख जाने के बाद गुनगुने पानी से धो दें।
  • 3.ऑयल बेस्ड उत्पादों का इस्तेमाल न करें।
  • 4.घर की चीजों मसलन बेसन और दूध, शहद और नींबू आदि वस्तुओं का इस्तेमाल करें।
  • 5.अपनी त्वचा को साफ करने के लिए ठंडे की बजाय हल्के गर्म पानी का इस्तेमाल करें।

जब आपके चेहरे का कुछ हिस्सा तैलीय हो और कुछ हिस्सा रूखा, तो इसे कॉम्बिनेशन स्किन या मिश्रित त्वचा कहते हैं। इस तरह की त्वचा को ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। चेहरे के रूखे हिस्से को प्रतिदिन साफ करके मॉइश्चराइजर लगायें और तैलीय हिस्से को साफ करके उसे रूखी त्वचा से मिक्स करने के लिए उस पर टोनर लगायें।

मॉनसून सीजन में त्वचा के साथ-साथ बालों की भी सही देखभाल जरूरी है। त्वचा तरह की तरह बालों के लिए भी पानी, विटामिन और खनिज लवण की पर्याप्त मात्रा जरूरी हैं।

1.रसीले फलों को आहार का हिस्सा बनायें।

2.बालों को सप्ताह में तीन बार शैम्पू से धोने के बाद कंडीशनर लगायें और बालों को सूखने दें।

  • 3.बैक्टीरिया दूर करने और बालों की कंडीशनिंग के लिए पुदीने की पत्तियों को उबालकर ठंडा होने रख दें, शैम्पू के बाद इससे सिर धो लें।
    4.बारिश के दिनों में बालों की साफ-सफाई के लिए केमिकलयुक्त उत्पादों की बजाय आयुर्वेदिक उत्पादों का इस्तेमाल करें।
bleach se karen parahej
bleach se karen parahej

अगर आप चेहरे पर निखार लाने के लिए ब्लीच का इस्तेमाल करती हैं, तो मानसून सीजन के लिए ब्लीच का इस्तेमाल से परहेज करें। वैसे ही बारिश के दिनों में चेहरा रूखा हो जाता है ब्लीच के इस्तेमाल से चेहरा चमकहीन लगने लगता है।

बारिश के दिनों में नारियल तेल का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल आप अपने सिर की त्वचा से लेकर होठों के लिए कर सकती हैं। सिर में खुजली या रूसी होने पर सिर की त्वचा पर गुनगुने नारियल का तेल से मालिश करने पर आराम मिलता है। अगर होंठों के सूखने की समस्या से पीड़ित हैं, तो सोने से पहले अपने होठों पर नारियल तेल से हल्के हाथों से मालिश करने से होंठ मुलायम और चमकदार बनेंगे।

अगर आपकी त्वचा तैलीय और चिपचिपी है, तो इससे छुटकारा पाने के लिए ओटमील स्क्रब का इस्तेमाल करें। ओटमील को गुलाबजल में मिलाकर इसका लेप बना लें इसमें थोड़ा सा शहद डालकर मिलाएं। इस लेप को चेहरे पर लगाकर सूखने दें, गुनगुने पानी से धो लें। इस लेप को आप सप्ताह में दो बार अपने चेहरे पर लगा सकती हैं। इसके इस्तेमाल से अतिरिक्त तेल निकल जायेगा और त्वचा चमकदार बनेगी।

मानसून में रूखी त्वचा को मुलायम बनाने के लिए बादाम और शहद के पैक का इस्तेमाल करें। बादाम को भिगोकर पीस लें, इसमें शहद को मिलाकर अपने चेहरे पर लगायें, थोड़ी देर बाद हल्के हाथों से रगड़कर छुड़ा लें इसके इस्तेमाल से चेहरे की मृत त्वचा निकलेगी और आपकी बेजान त्वचा खूबसूरत लगने लगेगी।

मानसून में अपने आहार का ध्यान रखें। आहार में मौसमी फलों, सीट्रस फूड्स और सब्जियों को शामिल करें। ज्यादा तला-भुना खाने की बजाय कम तेल मसाले वाला भोजन खायें। ताजा खाना खायें। अपने आहार में ज्यादा से ज्यादा तरल चीजों को शामिल करें।

veet se saaf sutharee komal tvacha paayen
veet se saaf sutharee komal tvacha paayen

अनचाहे बालों से छुटकारा कौन नहीं चाहता। इसके लिए हर 15 दिन बाद पार्लर जाने से बचने के लिए करें वीट हेयर रिमूवर क्रीम का इस्तेमाल, और आसानी से पाएं साफसुथरी कोमल त्वचा।