कहीं आप भी तो नहीं हो रहे सन पॉइज़निंग का शिकार, जानें बचने के उपाय: Sun Poisoning Remedy
Sun Poisoning Remedy

कहीं आप भी तो नहीं हो रहे सन पॉइज़निंग का शिकार

सन पॉइजनिंग सन बर्न का ही घातक रूप होता है जोकि लंबे समय तक सूरज की पैरा बैंगनी किरणों के संपर्क में बने रहने से होता है। 

Sun Poisoning Remedy: काम के चलते अक्सर हमें तेज धूप में निकालना ही पड़ता है। बिना सुरक्षा उपायों के धूप में जाने से सनबर्न और टैनिंग की समस्या होना तो काफी आम है, लेकिन कई बार इस तेज धूप की वजह से सन पॉइजनिंग जैसी गंभीर समस्या भी हो सकती है। यह सन बर्न का ही घातक रूप होता है जोकि लंबे समय तक सूरज की पैरा बैंगनी किरणों के संपर्क में बने रहने से होता है। 

सन पॉइजनिंग के लक्षण  

सन पॉइज़निंग की वजह से त्वचा में निम्न लक्षण दिखाई दे सकते हैं।समय रहते अगर इन लक्षणों को पहचानकर इस और ध्यान देंगे तो ये गंभीर समस्या का रूप नहीं लेंगे और कुछ ही दिनों में ठीक हो सकते हैं। लेकिन, अगर आप लंबे समय तक तेज धूप के संपर्क में बने रहते हैं और इन लक्षणों को नज़रअंदाज़ करते हैं तो समस्या बढ़ सकती है और आपके शरीर में ये लक्षण दिख सकते हैं- 

Sun Poisoning Remedy Symptoms
  • त्वचा पर रेशेज  
  • सिर दर्द  
  • चक्कर आना 
  • डिहाइड्रेशन  
  • मतली या उल्टी 
  • बेहोशी होना 
  • बुख़ार आना  

सन पॉइज़निंग से बचाव के तरीक़े  

यह तो संभव नहीं है कि धूप की वजह से बाहर निकलना छोड़ दें। लेकिन, अगर हम थोड़ी सी सावधानी बरतें तो इस सन पॉइज़निंग की समस्या से बच सकते हैं। चलिए जानते हैं उन तरीक़ों के बारे में जो आपको सन पॉइज़निंग से बचा सकते हैं- 

Apply sunscreen for protection

सनस्क्रीन 

जब भी धूप में जायें, एसपीएफ 30 से ऊपर वाले सनस्क्रीन लोशन का इस्तेमाल करना नहीं भूलें। बाहर निकलने से करीब आधा घंटा पहले सनस्क्रीन लगा लें। अगर आपको बहुत ज्यादा पसीना आता है तो हर 2 घंटे पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं। सनस्क्रीन लगाने से यूवी रेज़ अबशोषित नहीं होती हैं इसलिए स्किन ज्यादा डैमेज होने से बच जाती है। 

ख़ुद को कवर करना ना भूलें  

Face Cover
Cover yourself before going out

फेस और हाथों को पूरी तरह से कवर करके ही घर से बाहर निकले। इससे आप टैनिंग की समस्या से बच जाते हैं। सिर को भी टोपी से कवर कर लें और अच्छे ग्लासेस वाले गॉगल्स का इस्तेमाल करें

कॉटन कपड़ों को दें प्राथमिकता  

Cotton clothes
Cotton clothes will give you more protection

धूप में कभी भी बाहर निकलते वक्त कॉटन के कपड़े पहने। कोशिश करें कि ज्यादा टाइट कपड़े नहीं पहनें। दरअसल, टाइट कपड़े पहनने से पसीना ज्यादा आता है और यह बैक्टीरियल ग्रोथ का भी कारण बन सकता है। 

सही रंगों का करें चयन  

choose right colour
White colour will protect yur skin from sunrays

जितना संभव हो गहरे रंगों केे कपड़े पहनने से बचें। लाल, नीला या काला रंग सूरज की किरणों को ज्यादा अवशोषित करते हैं। सफेद रंग सूर्य की किरणों को अवशोषित करने के बजाय उन्हें परावर्तित कर देता है।  

ख़ुद को रखें हाइड्रेट  

Drink lot of water
Drink lot of water

ज्यादा से ज्यादा खुद को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें। हमेशा साथ में पानी की बोतल रखें और बीच-बीच में पानी पीते रहें। इस समय पसीना ज्यादा आता है और इस कारण पानी तेज़ी से शरीर से बाहर निकलता है। इस कमी को पूरा करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना ज़रूरी है। 

आप भी सन पॉइजनिंग से बचने के लिए धूप में निकलते समय ये तरीक़े अपनाना नहीं भूलें। 
 

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...