alia bhatt
alia bhatt

Alia Bhatt Hairstyles:  गर्मियों के मौसम में पार्टी और किसी फंक्‍शन में जाने का नाम पर सबसे ज्‍यादा जो बात परेशान करती है वो है हेयरस्‍टाइल। पार्टी में अलग भी दिखना है और हेयर के साथ कम ऑप्‍शन बचते हैं। ऐसे में आप बॉलीवुड एक्‍ट्रेस आलिया भट्ट की कुछ हेयर स्‍टाइल से इंसपिरेशन ले सकते हैं क्‍योंकि आलिया उन गिने चुने सेलिब्रिटीज में हैं जो अपने स्‍टाइल से पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ चुकी हैं। एथिनिक वियर हो या वेस्‍टर्न वियर उसके साथ परफैक्‍ट हेयर स्‍टाइल आलिया की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। आप भी आलिया की इन हेयरस्‍टाइल्‍स को गर्मियों में ट्राइ कर खुद को डिफरेंट लुक दे सकती हैं।

Also read : गर्मियों में दिखना है स्टाइलिश और ग्लैमरस, तो आलिया भट्ट के इन लुक्स को अपनाएं: Alia Bhatt Looks

गर्मियों में ये हेयरस्‍टाइल न सिर्फ आपको गर्मी से राहत दिलाएगी बल्कि आपको एकदम अलग लुक भी देगी। इस हेयरस्‍टाइल को आप एथ‍िनिक या वेस्‍टर्न दोनों तरह के ड्रेस के साथ कैरी कर सकते हैं। आलिया ने ये हेयरस्‍टाइल साड़ी के साथ बनाकर खुद का एक अलग ही लुक दिया। आलिया ने पीली साड़ी के साथ आलिया ने ट्विस्‍टेड ब्रेड बनाकर एथिनिक लुक के साथ बोहो अंदाज में हेयर स्‍टाइल बनाया है।

आलिया की ये हेयरस्‍टाइल भी गर्मियों में आपको कूल लुक देती है। इस हेयर स्‍टाइल को साड़ी , लहंगा या वेस्‍टर्न ड्रेसेज के साथ बना सकते हैं। मेसी पॉनीटेल से आपको गर्लिश लुक मिलता है। इसे बनाना आसान है और ये देखने में भी अच्‍छी लगती है।

ये हेयर स्‍टाइल साड़ी या लहंगे के साथ परफैक्ट रहेगी। साड़ी या लहंगे के साथ अगर आप हेयरस्‍टाइल में एक्‍सपेरीमेंट नहीं करना चाहते तो आपके लिए बन्‍स सबसे बेहतरीन हेयरस्‍टाइल हैं। आप आलिया की तरह लो नॉट बन बनाकर इस हेयरस्‍टाइल से परफैक्ट लुक पा सकती हैं।

इस साल राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार मिलने पर आलिया भट्ट जितना अवॉर्ड की वजह से चर्चा में रहीं उतना ही अपने सिंपल और स्‍वीट लुक की वजह से भी उन्‍होंने लाइम लाइट लूटी। इस हेयरस्‍टाइल में हल्‍का सा ट्विस्‍ट देकर आलिया ने बालों को आगे से पार्टेड करके उन्‍हें मेसी लुक दिया।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...