Stylish juda
Stylish juda

Stylish juda : लॉकडाउन के बाद से ही महिलाओं को हेयर स्टाइल के नाम पर सिर्फ जुड़ा ही बनाते हुए आपने देखा होगा। जुड़ा एक ऐसा हेयर स्टाइल है, जिसे हर उम्र की लड़की या महिला हमेशा से पसंद करती रही हैं। यहीं वजह है कि जुड़ा हेयर स्टाइल सदाबहार है। ऐसे में कई लड़कियां भी रोजाना जुड़ा बनाकर थक गई होगी। इसके अलावा घर पर रोजाना जुड़ा बनाने के बाद आप भी खुदको स्टाइल की दुनिया से बाहर होते हुए देख रही होगी। ऐसे में आपको जरुरत है अपने जुड़़े को स्टाइलिश बनाने की। अगर आप भी हर बार एक ही तरह के जुड़ा हेयर स्टाइल बनाकर बोर हो चुकी हैं तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसी ही खास स्टाइलिश जुड़ा हेयर स्टाइल लेकर आए हैं जो कि आपको स्टाइलिश दिखाने के लिए काफी होगी। इनमें से हर एक जुड़ा हेयर स्टाइल बनने के बाद इतना क्लासी नज़र आता है कि लोग इसकी तारीफ़ किए बिना नहीं रह सकते। हर दिन एक सा जुड़ा बनाने की जगह आप इन अलग अलग तरह के जुड़ा हेयर स्टाइल को भी आजमा सकती हैं।

क्लासी लो जुड़ा

Stylish juda
Classy low juda


क्लासी लो जुड़ा बनाने के लिए आपको हमारे बताए हुए इन स्टेेप्स को फॉलो करना है। यह जुड़ा हेयर स्टाइल आप पार्टी या बाहर जाते समय भी अपना सकती हैं। इस तरह के जुुुड़ा हेयर स्टाइल के लिए अपने बालों से लो पोनीटेल बनाएं और पोनीटेल के खुले छोर को मोड़ कर पोनीटेल के बंधे हुए हिस्से के बीच से निकाल लें। अब बाहर आए बालों से नीचे की ओर एक जुड़ा बनाएं और उसे बॉबी पिन्स से सुरक्षित कर लें। आपका क्लासी लो बन तैयार है।

तीन चोटियों वाला जुड़ा

Stylish juda
Three ponytail juda

आपको कहीं बाहर जाना हो या फिर अपने पार्टनर के साथ डेट पर जाना हो और आप अपनी हेयर स्टाइल को लेकर काफी कंफ्यूज हो। तो आप इस जुड़ा हेयर स्टाइल को कैरी कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आप अपने बालों को तीन सेक्शन्स में बांटें और तीनों को रबर बैंड से बांध लें। तीनों चोटियों को अलग-अलग गूंथ लें और फिर इनसे ढीला-सा जुड़ा बनाएं। इसे हेयर पिन्स से सीक्योर करें और फिर हेयरस्प्रे लगाएं, ताकि यह लंबे समय तक टिका रहे और आपकी डेट पूरी होने तक यह वैसा ही बना रहे।

ट्विस्टेड जुड़ा

Stylish juda
Twisted bun

ऑफिस के लिए ट्विस्टेड जुड़ा बेस्ट ऑप्शन होता हैै। आपकी ऑफिस में कोई मीटिंग हो या फिर ऑफिस में फॉर्मल लुक देने के लिए यह जुड़ा हेयर स्टाइल परफेक्ट हैै। इस जुड़ा हेयर स्टाइल को बनाने के लिए आगे के बालों को छोड़ कर बचे हुए बालों से कसी हुई पोनीटेल बनाएं। पोनीटेल को जूड़े की तरह लपेटें और पिन्स से सुरक्षित कर लें। अब दोनों ओर के बचे हुए बालों को एक-एक करके ट्विस्ट करें और बन के पास ले जा कर क्रॉस बनाते हुए अंदर घुसा लें। इसे आप हेयर पीन से भी सिक्योर कर सकती हैैं।

लूप्ड जुड़ा

Stylish juda
Luped Bun

आप भी स्टालिश रहना पसंद करती हैं और फैशन की दुनिया में आप भी चमकदार दिखना चाहती हैं तो आप इस जुड़ा हेयर स्टाइल को जरुर फोलो करें। इस जुड़ा हेयर स्टाइल को बनाने के लिए आपको अपने बालों से एक पोनीटेल बनाना है और उसे हेयर बैंड से सुरक्षित कर लेना है। अब आप पोनीटेल को रैप करें और घुमाएं, ताकि इससे गांठ बन सके। अब पिन लगाकर इसे सीक्योर करें। अब बचे हुए बालों को समेटें और पिछले रैप से एक इंच नीचे ला कर अच्छी तरह सीक्योर करें।

मेसी नॉटेड जुड़ा

Stylish juda
Messy Notted Bun


अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है लेकिन आप अपने लिए एक स्टालिश हेयर स्टाइल की तलाश में हैैं तो आप मेसी नॉटेड जुड़ा हेयर स्टाइल को चुन सकती हैै। इस हेयर स्टाइन के लिए आपको बीच में से मांग निकाल कर अपने बालों को दो भागों में बांट लेना है। अब आपको उनसे गांठ बांध लेना है। आप तब तक गांठ बांधती चलें, जब तक कि आखि़री के बचे हुए बालों को आप इस तरह से बने हुए जूड़े में डाल कर पिन्स से सीक्योर कर सकें। अब जूड़े को पिन्स से सीक्योर करें। आपका मेसी नॉटेड बन तैयार है।

टक्ड इन बोहो जुड़ा

Stylish juda
Tucked in boho bun


आप स्टाइलिश के साथ क्रिएटिव दिखना भी पसंद करती है तो टक्ड इन बोहो जुड़ा हेयर स्टाइल आपके लिए बेस्ट है। इसे बनाने के लिए आपको हेयर बैंड को सामने की ओर लगाना है। अब एक बार में बालों की एक-एक लट लेते हुए उसे ट्विस्ट करें और इलैस्टिक के भीतर लपेटें। इस प्रक्रिया को तब तक दोहराएं, जब तक कि आपके सारे बाल इलैस्टिक के भीतर ना पहुंच जाएं। यदि आप यह चाहती हैं कि आपका लुक थोड़ा दिलचस्प नज़र आए तो आप अपने आउटफ़िट से मैचिंग चौड़ा हेयर बैंड लगा कर यह स्टाइल बना सकती हैं।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...

Leave a comment