बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर की लाड़ली सोनम कपूर बॉलीवुड की एक जानी मानी अभिनेत्री है। हालांकि सोनम ने बॉलीवुड में ज्यादा काम नहीं किया लेकिन फिर भी उन्होंने बहुत कम समय में अपना नाम बना लिया था। सोनम कपूर ज्यादातर अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती है। उनका हर स्टाइल उनके फैंस को काफी पंसद आता है। सोनम अपनी त्वचा और बालों का सबसे ज्यादा ध्यान रखती है। इसके अलावा सोनम कपूर ने काफी बालों के एड्स भी किये है। जिसके चलते उन्होंने अपने बालों का राज भी बताया।

View this post on Instagram

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)

सोशल मीडिया में सोनम कपूर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, “खूबसूरती वो होती है जब आप अंदर भी उतने ही खूबसूरत होते हैं, जितने कि बाहर हैं. इसलिए मैं अपने बालों को अंदर से भी भरपूर पोषण देने में यकीन रखती हूं मैं यहां कुछ टिप्स और ट्रिक्स शेयर कर रही हूं जिनका इस्तेमाल मैंने इंडस्ट्री में रहने के दौरान शुरू किया था।‘’ सोनम ने इसके अलावा भी कई सीक्रेट्स खोले है चलिए जानते है इनके भी बारे में:

 

डैमेज से कैसे बचाये

सोनम कपूर ने बालों को डैमेज होने से बचाने के तरीके भी बताए है। उन्होने बताया कि बालों को पोषित करने के लिये वो कई तरह के तेलों का उपयोग करती है। जिसमें वो नारियल का तेल, बादाम का तेल, ऑलिव ऑयल को मिलाकर उसका मिश्रण को लेकर अपने बालों की जड़ों और अंतिम छोर पर लगाती हैं और चंपी करती हैं। सोनम अपने बालों के लिए हीट प्रोटेक्शन सीरम का भी इस्तेमाल करती हैं, जो उनके बालों को डैमेज होने से बचाता है।

View this post on Instagram

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)

हफ्ते में इतनी बार धोएं बाल

सोनम कपूर ने बताया कि बालों को स्वस्थ रखने के लिये आप हफ्ते में कम से कम दो बार बालों को जरूर धोएं। इससे बालों और स्कैल्प में जमी गंदगी दूर हो जाएगी। अगर आपके बाल ज्यादा ऑयली हैं तो आप हर दूसरे दिन बालों को धोएं। इसके साथ ही सोनम ने बालों को प्राकृतिक रूप से सुखाने का भी सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि, अपने बालों को हीट के जरिए ना सुखाए। ऐसा करने से बाल कमजोर हो जाते है. गीले बालों में सूखा तौलिया लपेट कर उसे सुखाएं या फिर हवा से ही सूख जाने दें। इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि गीले बालों में कंघी ना करें। जब बाल अच्छी तरह से सूख जाएं तो आप उनमें तेल लगाकर अच्छी तरह मालिश करें।

 

पानी का सेवन भी है जरुरी

सोनम कपूर ने बताया कि, चाहें वो स्किन हो या बाल या बॉडी हर एक चीज को स्वस्थ रखने के लिये पर्याप्त मात्रा में पानी पीना काफी जरूरी होता हैं। अगर आप पानी का सेवन कम करते हैं तो आपके बाल कमजोर और रूखे हो जाते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप दिन भर में कम से कम 3 लीटर पानी जरूर पिएं।

View this post on Instagram

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)

कंडीशनिंग भी है जरुरी

हमारे बालों के लिए जितना तेल जरुरी है उतना ही उन्हें कंडीशनिंग भी जरुरी है। सोनम ने बताया कि, कंडीशनर के यूज़ से हमारे बाल डैमेज होने से बचते है। शैम्पू के बाद बालों पर कंडीशनर अप्लाई करना बहुत जरुरी है। इससे हमारे बाल डस्ट, डैमेज से भी प्रोटेक्ट होते है।

View this post on Instagram

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)

हैल्दी डाइट

इन सबके अलावा सोनम कपूर ने बताया कि, अपने आप को फिट रहना और बालों को स्वास्थ्य रखने के लिए खाना भी बहुत जरुरी है। सिर्फ खाना नहीं हैल्दी खाना बहुत जरुरी है। सब्जियों का सेवन और फलों का जूस पीने से शरीर के साथ साथ बाल भी अच्छे होते है।

 

 

यह भी पढ़े। 
आपको हमारे ब्यूटी टिप्स कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें। ब्यूटी-मेकअप से जुड़े टिप्स भी आप हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com