90 दशक के सबसे पॉपुलर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और फेमस अभिनेत्री पूनम सिन्हा ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और 90 के दशक में बहुत लोकप्रियता हासिल की है। जिसके बाद अब उनकी लाड़ली बेटी सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड के इस दशक में लोगों के दिलों पर राज कर रही है। एक ओर जहां सोनाक्षी लगातार लोकप्रियता हासिल कर रही है। वहीं सोनाक्षी की फैन फॉलोइंग भी लगातार बढ़ती जा रही है साथ ही उनके फैन्स सोनाक्षी के ट्रांसफॉर्मेशन से बहुत प्रभावित है। सोनाक्षी की पर्सनालिटी और उनकी स्किन की हर लड़की दीवानी है।

 

वहीं जब भी स्किनकेयर की बात आती है तो सोनाक्षी सिन्हा दादी-नानी के नुस्खों में ही विश्वास रखती हैं। उन्होंने अपनी मां पूनम सिन्हा से भी घरेलू नुस्खों के बारे में काफी कुछ बताया। फिल्म ‘दबंग’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली सोनाक्षी सिन्हा अपने स्टाइलिश अंदाज और खूबसूरती को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। उनके फैन्स हमेशा यह जानने के लिए उत्साहित रहते है कि, वो अपनी फ्लोलेस स्किन के लिए क्या करती है? तो चलिए आज हम आपका यह इंतजार ख़त्म करते है। आज हम इस पोस्ट के जरिए आपको सोनाक्षी के स्किनकेयर सीक्रेट्स बताएंगे।

 

सोशल मीडिया पर शेयर किया सीक्रेट

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। जिसके चलते हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक पोस्ट साझा की थी। इस पोस्ट में सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि वह खूबसूरत त्वचा पाने के लिए वह अपनी मां द्वारा बताए गए DIY हैक्स का इस्तेमाल करती हैं। इसके लिए सिर्फ एक चीज की जरुरत है वो है हर रसोई में मिलने वाला ‘घी’। सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी तस्वीर शेयर की और साथ ही कैप्शन में लिखा कि, “लॉकडाउन में एक चीज अच्छी हुई कि मैंने अपनी त्वचा की अच्छी तरह से देखभाल करनी शुरू कर दी। इस दौरान खूबसूरत रंग देने में मॉम द्वारा बताए गए घी ने मेरे लिए बेहतरीन काम किया।”

 

कोमल बनती है त्वचा

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

सोनाक्षी सिन्हा ने आगे लिखा कि, “मैंने ट्राई किया और इसने अच्छा काम किया। अब मेरी त्वचा वास्तव में कोमल और ताजा महसूस करती है।” वहीं सोना की इस पोस्ट पर उनके फैन्स बहुत प्यार दे रहे है और साथ ही इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा की इस पोस्ट को अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके है। सोनाक्षी सिन्हा की हर पोस्ट पर लाखों-करोड़ों लाइक्स जाते है और उन्हें उनके फैन्स के द्वारा बहुत प्यार भी मिलता है। इसके अलावा वो हमेशा ही अपने फैन्स से इंटरेक्शन करती रहती है।

 

घी के फायदे

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

आपको बता दें कि, घी कई तरीकों से त्वचा के लिए काफी फायदमेंद होता है। इसमें मौजूद फैटी एसिड त्वचा के सेल्स को हाइड्रेटिड रखता है, साथ ही डल और ड्राई त्वचा को मॉइश्चराइज करता है। इसमें कई तरह के एंटी-एजिंग गुण भी मौजूद होते हैं। घी का इस्तेमाल आप अपने शरीर, चेहरे और होठों पर कर सकते हैं। इसके अलावा घी को आई क्रीम के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ड्राई स्किन के लिए घी काफी फायदेमंद होता है। घी में एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं। जिसका इस्तेमाल कर फाइन लाइन्स को कम किया जा सकता है। घी का इस्तेमाल आई क्रीम की तरह भी किया जा सकता है।

 

दाग-धब्बे में असरदार

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

दाग धब्बे सी भी इंसान की खूबसूरती को कम कर देते हैं। कई बार मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के बाद भी चेहरे के दाग धब्बे कम होने के नाम नहीं लेते हैं। अगर आप चेहरे के दाग धब्बों से परेशान है तो घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। घी का रोजाना इस्तेमाल करने से चेहरे पर चमक आती है। घी को आप नाइट क्रीम की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा घी आपके होठों के लिए बहुत फायदेमंद है। अगर आपके होठ फटे और रुखे हो गए है तो उन्हें सॉफ्ट बनाने के लिए आप घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। घी को हल्का गर्म करके अपने होठों पर लगाएं। फटे और रुखे होंठ जल्दी ठीक हो जाएंगे।

यह भी पढ़े। 
Celebrity Fashion - दीपिकी कक्कड़ के सलवार सूट लुक से हो जाएंगे उनके फैन, आप भी करें ट्राई
आपको हमारे ब्यूटी टिप्स कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें। ब्यूटी-मेकअप से जुड़े टिप्स भी आप हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com