कभी ज्यादा समय तक कंप्यूटर पर काम करने से , या फिर ठीक से नींद न पूरी होने से आंखों के चारों  तरफ काले घेरे बन जाते हैं जिन्हे डार्क सर्कल  कहा जाता है। वजह चाहे जो भी लेकिन ये हमारी आंखों की खूबसूरती को घटा देते हैं। आइए  आपको बताते हैं हल्दी का एक ऐसा नुस्खा जिसे आजमाकर आपके डार्क सर्कल्स काफी हद तक कम तो किए ही  जा सकते हैं साथ में  आप अपनी खूबसूरती को भी निखार सकते हैं। 

हल्दी का पेस्ट 

हल्दी में एंटीबायोटिक प्रॉपर्टीज होने के साथ  ऐंटिऑक्सिडेंट प्रॉपर्टीज होती हैं इसी वजह से हल्दी, डार्क सर्कल्स को दूर करने में कारगर साबित हो सकती है। डार्क सर्कल्स दूर करने के लिए 2 चम्मच हल्दी पाउडर में 1 चम्मच दही और नींबू के रस की कुछ बूंदें डालें। इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करें और फिर पेस्ट बनाकर आंखों के आसपास मौजूद डार्क सर्कल्स पर अच्छी तरह से लगा लें। करीब 15-20 मिनट के लिए इस पेस्ट को  डार्क सर्कल्स में लगा रहने दें और फिर नॉर्मल पानी से धो लें । जहाँ तक संभव हो हल्दी के इस नुस्खे को सोने के कुछ देर पहले आजमाएं।  जिससे आप जब नींद लेंगे तब इसका आपकी त्वचा पर अच्छा असर होगा। आप देखेंगे कि कुछ ही दिनों में  डार्क सर्कल्स कैसे गायब हो जाएंगे और आपकी त्वचा में भी निखार आ जाएगा। 

ये भी पढ़ें –

दिखना है अगर गॉर्जियस तो अपनाएं से 9 टिप्स

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।