वाइन फेशियल
वाइन फेशियल एक नैचुरल फेशियल है, जिससे स्किन को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं होता। इस फेशियल में कई तरह के वाइन जैसे- फ्रैंच, स्पैनिश, रेड, व्हाइट व यलो वाइन या फिर दोनों का इस्तेमाल किया जाता है। यह वाइन स्किन के लिए टॉनिक की तरह इस्तेमाल की जाती है। वाइन के साथ अन्य सुगंधित वनस्पतियों, फूलों व सुगंधित तेलों के अर्क का भी इस्तेमाल किया जाता है। फेशियल में शुरूआत में स्किन की क्लीजिंग और टोनिंग की जाती है फिर स्क्रबिंग की जाती है। दस मिनट मसाज के बाद एलोवेरा जैल और वाइन क्रीम से 20 मिनट की मसाज की जाती है। उसके बाद स्किन सीरम लगा कर वाइन मास्क लगाया जाता है। फिर पैक उतारने के लिए रेड वाइन स्पॉन्ज का इस्तेमाल किया जाता है। आखिर में 15 मिनट तक चेहरे पर अंडा लगाकर वाइन और रोज वॉटर से इसे साफ करते हैं।
वाइन फेशियल से पाएं साफ़ त्वचा
