कहते है कि चेहरा आपके व्यक्तित्व का आईना होता है और अच्छी त्वचा से खूबसूरत कोई वरदान हो ही नही सकता।
कई बार देखने में आता है कि अच्छे नैन नक्ष वाले लोगों की त्वचा धब्बो ,मंुहासों ,झाइयों या खुले रोमछिद्रो से अटी रहती है,फलस्वरूप वे भद्दे दिखते है। एकसार, दाग- धब्बे रहित चमकती त्वचा किसी को भी आकर्षक बनाने के लिए काफी है । यदि आप भी बनना चाहती है खूबसूरत त्वचा की मालकिन तो अपनाइए यह सरल घरेलू उपाय । अपनी कुछ आदतों को बदले इस तरह-
अक्सर हम सबकी त्वचा का टाईप अलग-अलग होता है। तैलीय ,शुष्क , मिश्रित या संवेदनषील । त्वचा के प्रकार को जानकर उसकी देखभाल कीजिए।
पानी त्वचा के लिए वरदान है । यह न केवल पूरे सिस्टम को डीटाकिस्फाई करता है बल्कि चेहरे की त्वचा को साफ रखने में मदद भी करता है। खूब पानी पीजिए पर साफ्ट डिंªक और चाय अधिक पीने से बचिए। यह त्वचा का डीहाइटेªट करते है।
चेहरा धोने के लिए साबुन का इस्तेमाल मत कीजिए क्योंकि यह आपके चेहरे की नमी चुरा लेता है और उसमें असमय झुर्रियों का आगमन हो जाता है। चेहरा धोने के लिए हार्ष कैमिकल्स के बजाय घरेलू उबटन या फेस वाश इस्तेमाल करेे।
पर्याप्त नींद न लेने के कारण भी त्वचा बदरंग अथवा धब्बेदार हो जाती है। आंखो के नीचे काले गढ्ढे भी इसी कारण पडते है। नींद पूरी ले और अपनी त्वचा को ग्लो करते देखे।
कभी कभार विटामिन्स की गोलियां डाक्टरी सलाह पर खाना स्वास्थ्य के लिए व त्वचा के लिए बेहतर होता है। विटामिन के कैपसूल ,जिंक विटामिन,बी व सी की गोलियां शरीर के साथ साथ त्वचा को भी चमकातें है।
अच्छी त्वचा के लिए पेट साफ रखना बहुत आवष्यक है। अच्छा पाचन तंत्र हमारी सेहत और त्वचा दोनो को बूस्ट करता है।
त्वचा के लिए फेशियल ,एक्सरसाईजेज करे। ये आपके चेहरे की मांसपेशियों का रक्त स्त्राव बढ़ाती है , फलस्वरूप कान्ति बढ़ती है। अतिरिक्त फैट और झुर्रियों से निजात मिलती है।
चेहरे पर यदा-कदा त्वचा के अनुरूप ,फलों व सब्जियों का गूदा लगाएं। निखार इन्स्टैन्ट रूप से आएगा । फलों व सब्जियों में मौजूद पोषक तत्व त्वचा के भीतर समा के उसे बनाते है सुन्दर व कान्तिमय ।
अन्त मे सबसे जरूरी है अपनी सोच सकारात्मक रखना। कुढने,ईष्या करने ,गुस्सा करने या दुःखी होने से त्वचा मुरझा जाती है। उसमें रौनक नही रहती इसीलिए हमेषा अच्छा सोचे । जीवन में माफ करना सीखें और देखिए कैसे आप बनती है। चमकती-दमकती त्वचा की स्वामिनी।
यह भी पढ़ें –ऐसे रखें अपने नाखूनों को चमकदार व खूबसूरत
आपको हमारे ब्यूटी टिप्स कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें। ब्यूटी-मेकअप से जुड़े टिप्स भी आप हमें ई-मेल कर सकते हैं-editor@grehlakshmi.com
