शादी जिंदगी का एक ऐसा पड़ाव है जिसे हर किसी को पार करना ही होता है। कभी समय के साथ तो कभी समय के बाद लेकिन शादी नाम के लड्डू को चखना हर किसी को पड़ता ही है। बाॅलीवुड में शादी को लेकर कुछ अलग की विचारधारा है।

बाॅलीवुड में शादी से पहले अक्सर अपना काम देखा जाता है। जिस वजह से कई एक्टर या एक्ट्रेस लंबी उम्र के बाद भी शादी नहीं करते हैं। हालांकि ये एक्टर फिर भी अपनी जिंदगी को खुदको कभी अकेला नहीं महसूस करते हैं। आज भी हम आपको ऐसे ही कुछ टीवी इंडस्ट्री के कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्होंने अब तक शादी नहीं की है।

साक्षी तंवर

टीवी की सीधी साधी और सरल व्यवहार को रखने वाली साक्षी तंवर की छाप टीवी पर अब भी बरकरार है, लेकिन क्या आप जानते हैं। 46 की उम्र पार करने के बाद भी साक्षी ने अब तक शादी नहीं की। हालांकि साक्षी तंवर संगीतकार और गायक विशाल ददलानी के साथ शादी करने ही वाली थी लेकिन फिर किसी वजह से दोनों की सगाई कुछ दिनों के बाद ही टूट गई।

नेहा मेहता

तारक मेहता का उलटा चशमा की अंजली मेहता को तो आप अच्छे से जानते ही हैं। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि आपकी अंजली मेहता यानी नेहा मेहता असल जिंदगी में अब तक कुंवारी है। 41 साल की उम्र को पार करने के बाद भी नेहा ने अब तक अपनी शादी का फैसला नहीं किया है।

शिल्पा शिंदे

टेलीविजन की भाभीजी तो आपको याद ही होगी। जी हां हम बात कर रहे हैं शिल्पा शिंदे की। करीब 20 सालों से इंडस्ट्री से जुड़ी हुई शिल्पा 43 साल की हो चुकी है लेकिन अब त कवह कुंवारी ही है। हालांकि पहले शिल्पा की शादी को लेकर विवाद भी सामने आए थे। जिस पर शिल्पा मीडिया को साफ कर चुकी है। उन्होंने अब तक किसी से शादी नहीं की है।

जिया मानेक

टीवी की गोपी बहू जिया मानेक के भी 33 साल की उम्र में भी अब तक कुंवारी है। साथ निभाना साथिया में अपने उम्दा अभिनय की छाप छोड़ने के बाद अचानक जिया को शो को छोड़ने का फैसला लेना पड़ा। हालांकि जिया के इस फैसले के बाद भी उनकी लोकप्रियता में किसी तरह की कोई कमी नहीं आई। लोग अब भी जिया को उतना ही प्यार करते हैं।

शमिता शेट्टी

बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कर बहन शमिता भी एक्टिंग आजमा चुकी है। हांलाकि यहां शमिता को कुछ खास मुकाम हासिल नहीं हो सका। अब तक बाॅलीवुड में कई फिल्मों में काम  करने के बाद भी शमिता अब तक कुंवारी है। 40 साल की हो चुकी शमिता ने अब तक शादी नहीं की है। यहां तक की शमिता ने यह भी बताया है कि उनका कोई बायफ्रेंड भी नहीं है। यानी वो अब तक सिंगल ही है।

यह भी पढ़े। 

आखिर कौन है संजना गणेशन, जिस पर आया बुमराह का दिल

बॉलीवुड से जुड़े हमारे लेख आपको कैसे लगे? अगर आपको किसी सेलिब्रिटी के बारे में जानना हैं या हमारे कोई लेख आपको पसंद आया हो तो आप अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com