सर्दी में दुल्हन ऐसा रखें अपना स्किन केयर रूटीन: Bridal Skin Care Routine For Winter-how to use masoor dal for scrub
how to use masoor dal for scrub

Bridal Skin Care Routine For Winter: यदि आप सर्दियों में शादी करने जा रही हैं और दुल्हन बनने की पूरी तैयारी में हैं, तो अपनी त्वचा को ड्रायनेस से बचाने के लिए आपको कुछ अतिरिक्त देखभाल की आवश्यकता पड़ेगी। ठंड के दौरान हमारी त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। यदि इसका ठीक से ख्‍याल न रखा गया तो कुछ लड़कियों के चेहरे पर ड्रायनेस की वजह से सफेद चकत्ते के साथ खुजली भी देखने को मिलती है। ऐसे में एक सही स्किन केयर रूटीन अपनाना जरूरी है।

Also read: गर्मी हो या सर्दी दुल्हन का ऐसा मेकअप देख उड़ जाएंगे सबके होश, ट्राई करें ये एवरग्रीन मेकअप आइडिया

Bridal Skin Care Routine For Winter-Why does drinking water cure hiccups
Hiccups Home Remedy-Why does drinking water cure hiccups

खूबसूरत और हेल्‍दी स्‍किन के लिए त्‍वचा का हाइड्रेट रहना महत्वपूर्ण है। इसलिए, अपने आप को हाइड्रेटेड रखने के लिए दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। निर्जलीकरण न केवल त्वचा के लिए बुरा है, बल्कि यह आपके पाचन तंत्र को भी प्रभावित कर सकता है।


सर्दियों के दौरान, ठंडे पानी में स्नान करना कठिन होता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपको गर्म पानी का उपयोग करने की आवश्यकता है। यह त्वचा को नुकसान पहुंचाता है और इसे शुष्क और बेजान बनाता है। इसलिए, हमेशा गुनगुने पानी से ही नहाएं।

Right way to Apply Moisturizer-what is moisturizer and its benefits for skin in hindi
moisturizer and its benefits for skin

क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग आपकी स्किनकेयर रूटीन का एक अनिवार्य हिस्सा हैं और इसे एक दिन के लिए भी नहीं छोड़ना चाहिए। हमेशा एक अच्छी गुणवत्ता वाला और अपनी स्‍किन टाइप के अनुसार मॉइस्चराइजर चुनें। जरूरत पड़ने पर आप अपने त्वचा विशेषज्ञ से भी सलाह ले सकती हैं।

शादी के एक महीने पहले से आपको अपनी स्किन को हेल्‍दी बनाने के लिए अपनी डाइट पर भी ध्यान देना चाहिए। आपको अपनी डाइट में विटामिन-सी युक्‍त फूड आइटम्‍स को भी शामिल करना चाहिए। इससे त्‍वचा में निखार और चमक दोनों आती है। अगर आपकी शादी सर्दी में हो रही है, संतरे, पाइनएप्‍पल, मोसंबी, पपीता आदि फलों का सेवन जरूर करना चाहिए, क्‍योंकि इनमें प्रचुर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है।

Rosemary Scrub for Dry Skin
Face Exfoliating for brides

हर हफ्ते बॉडी एक्सफोलिएट करें। हाथ-पैर, पीठ, हर एक हिस्से की अच्छे से सफाई करें। हर दिन ये नहीं हो पाता है, इसलिए हफ्ते में एक दिन ये जरूर करें। घर पर बने फेस मास्क लगाएं। बेसन, दूध, शहद, एलोवेरा, मलाई, दही, मसूर दाल, गुलाबजल, ग्लिसरीन, जो भी चीजें घर में मौजूद हों, उनसे फेस मास्क तैयार करें और लगाएं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...