Glowing Face Steps: चिपचिपे मौसम से चेहरे को बचाकर रखना चाहते हैं तो इस्तेमाल कीजिए कुछ अच्छे क्लेंसेर प्रोडक्ट्स। अगर आप इन्हें लेने के बारे में सोच रहे हैं तो नीचे एक सूची दी गई। यह सभी प्रोडक्ट्स आपकी त्वचा का ख्याल तो रखेंगे, बल्कि उसे पोषण भी देंगे।
क्लींजिंग फेस वॉश
क्लींजिंग फेस वॉश त्वचा पर से अशुद्धता और डेड स्किन को निकालने का काम करता है। आइए नजर डालते हैं टॉप 5 क्लींजिंग फेस वॉश पर।
प्लम ग्रीन टी पोर क्लींजिंग जेल फेस वॉश
यह एक ऐसा क्लींजिंग जेल फेस वॉश है, जो त्वचा पर से अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करने के साथ ही मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ता है। इसके लगातार इस्तेमाल से त्वचा पर से अशुद्धता और डेड स्किन निकल जाते हैं। इस क्लींजिंग जेल फेस वॉश को डिस्काउंट के बाद आप 248 रुपये में खरीद सकती हैं।
पॉन्ड्स डिटैन फेस वॉश
यह फेस वॉश नियासिनामाइड और विटामिन सी युक्त है, जो सूरज से होने वाले पिगमेंटेशन को कम करने के साथ ही त्वचा में ब्राइटनेस भी लाता है। इसके लगातार इस्तेमाल से त्वचा पर से टैनिंग भी हट जाती है। यह हर तरह के स्किन टोन के इस्तेमाल के लिए सूटेबल है। आप इसे 203 रुपये में खरीद सकती हैं।
जोवीस हर्बन डिटैन फेस वॉश
यह फेस वॉश हर तरह की स्क्रीन के लिए सूटेबल होने के साथ अल्कोहल फ्री भी है। इसमें एलोवेरा, बियरबेरी एक्सट्रैक्ट, चेरी फ्रूट और लिकोराइस के गुण हैं। यह न सिर्फ त्वचा पर से टैनिंग को हटाता है बल्कि गंदगी
और ब्लैकहेड्स को भी स्क्रब करके दूर कर देता है। डिस्काउंट के बाद इसे 191 रुपये में खरीदा जा सकता है।
मामाअर्थ चिया सीड एंड सिरामाइड्स ऑयल फ्री फेस वॉश
हमारी त्वचा प्रदूषण, कठोर मौसम, यूवी किरणों से रोजाना लड़ती है। यहीं पर हमारा गेम चेंजिंग चिया ऑयल फ्री फेस वॉश काम आता है। यह सीड और सेरामाइड्स युक्त फेस वॉश सामान्य से तैलीय त्वचा को गहराई से साफ करते हैं। आप इसे 242 रुपये में खरीद सकती हैं।
सेरावे हाइड्रेटिंग क्लींजर नॉन फोमिंग फेस वॉश
एक ऐसा फेस वॉश है जो आपकी त्वचा पर से नमी को हटाए बिना गहराई से साफ करता है। आप इसके इस्तेमाल से रोजाना अपनी त्वचा को सुबह और रातदोनों समय साफ कर सकते हैं। इसे 315रुपये में खरीदा जा सकता है।
क्लींजिंग मिल्क

क्लींजिंग मिल्क का इस्तेमाल सामान्य से तैलीय त्वचा वाले कर सकते हैं। आइए जानते हैं टॉप 5 क्लींजिंग मिल्क के बारे में।
जोवीस सिट्रस क्लींजिंग मिल्क फेस वॉश
इस क्लींजिंग मिल्क फेस वॉश का इस्तेमाल पुरुष और स्त्री दोनों कर सकते हैं। यह लिक्विड बेस्ड है, जो सामान्य त्वचा से रूखी त्वचा के लिए ठीक है। इसे डिस्काउंट के बादं 317 रुपये में लिया जा सकता है।
वीएलसीसी स्किन डिफेंस सैंडल क्लींजिंग मिल्क
यह क्लींजिंग मिल्क सामान्य से तैलीय त्वचा वालों के इस्तेमाल के लिए सही है। यह चंदन के गुणों से समृद्ध है, जो आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है। इसे 156 रुपये में लिया जा सकता है।
अयुर हर्बल डीप पोर क्लींजिंग मिल्क
यह क्लींजिंग मिल्क गहराई से जाकर त्वचा के रोमछिद्रों को साफ करता है। इसमें एलोवेरा के गुण हैं, जो हर तरह की त्वचा वालों को सूट करता है। यह पीएच बैलेंस्ड क्लींजिंग मिल्क क्रूअल्टी फ्री प्रोडक्ट है, जिसे डिस्काउंट के बाद सिर्फ 70 रुपये में लिया जा सकता है।
आर्यन वेदा क्लींजिंग मिल्क
यह क्लींजिंग मिल्क खीरा, घृतकुमारी, दुग्ध और ललपुनर्नव के गुणों से समृद्ध है। इस फॉर्मूले में मौजूद खीरा, एलोवेरा एक्सट्रैक्ट और जंबीरी नींबू धूल, गंदगी और तेल के जमाव को दूर करता है। इसकी कीमत
डिस्काउंट के बाद 242 रुपये है।
खादी नैचुरल क्लींजिंग मिल्क
खादी कुकुंबर एलो वेरा हर्बल क्लींजिंग क्रीम आपकी त्वचा को साफ और तरोताजा रखती है। यह क्लींजिंग क्रीम मिल्क त्वचा को साफ रखने के साथ त्वचा से मेकअप, मैल और गंदगी को भी हटाती है। इसकी कीमत 136 रुपये है।
वाइप्स

त्वचा को साफ और ताजगी भरा रखने में वाइप्स की अहम भूमिका रहती है। आइए जानते हैं टॉप 5 वाइप्स के बारे में।
स्विस ब्यूटी क्लीन एंड ग्लो मेकअप रिमूवर वाइप्स
स्विस ब्यूटी क्लीन एंड ग्लो मेकअप रिमूवर वाइप्स में ग्रीन टी और कैलेंडुला एक्सट्रैक्ट के गुण हैं, जो त्वचा को साफ और तरोताजा रखते हैं। इस पैक में अल्ट्रा सॉफ्ट वाइप्स के 30 पीस हैं। ये वाइप्स रीसील करने वाले पैक में आते हैं। इसे आप 123 रुपये में ले सकती हैं।
लैक्टो कैलामाइन औल कंट्रोल फेस वेट वाइप्स
लैक्टो कैलामाइन ऑयल कंट्रोल वाइप्स त्वचा को अतिरिक्त तेल से मुक्त रखता है, जिससे त्वचा साफ और मैट दिखती है। यह पैराबेन मुक्त और अल्कोहल मुक्त है, जो आपकी त्वचा से गंदगी, अशुद्धियां और प्रदूषण भी हटाता है।
इसके इस्तेमाल से त्वचा मुलायम और हाइड्रेटेड रहती है। इस पैक को सिर्फ 99 रुपये में लिया जा सकता है।
ट्यूलिप रिफ्रेशिंग वेट वाइप्स
ट्यूलिप रिफ्रेशिंग वेट वाइप्स त्वचा को साफ और तरोताजा करने के लिए सही है। ये त्वचा की देखभाल के लिए जरूरी है, खासकर ट्रैवल करते समय, क्योंकि ये गंदगी, अतिरिक्त तेल और चिकनाई को प्रभावी ढंग से हटाते हैं। ये तीन सुगंधों- जापानी चेरी, मैगनोलिया और समर फ्रेश में उपलब्ध है। डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 62 रुपये है।
काया एवरी डे क्लींजिंग वाइप्स
एलोवेरा और नियासिनामाइड युक्त ये वाइप्स गंदगी, धूल और मेकअप को क्षण भर में निकाल देते हैं। चेहरे पर तुरंत ताजगी लाते हैं और चेहरा ग्लो करने लगता है। इनका इस्तेमाल करना आसान है और ये ट्रैवल फ्रेंडली भी हैं। इसमें जिंक लैक्टेट है, जो इरिटेटेड स्किन को सूद करता है। इसके 30 पीस पैक की कीमत 104 रुपये है।
मिस क्लेयर ऑयल कंट्रोल टिशू
यह खास मैटिफाइंग पेपर इस्तेमाल के तुरंत बाद अतिरिक्त सीबम को सोख लेता है और आपकी त्वचा एकदम मैट हो जाती है। इसकी खासियत है कि यह मेकअप को खराब किए बिना त्वचा को साफ रखता है। डिस्काउंट के बाद इसके 50 पीस के पैक की कीमत 163 रुपये है।
फेस स्क्रब

फेस स्क्रब त्वचा से गंदगी को दूर करके रंगत निखारने का काम करता है। आइए नजर डालते हैं टॉप 5 फेस स्क्रब पर।
एमकैफीन फेस स्क्रब
अल्फा-हाइड्रॉक्सी एसिड से भरपूर स्ट्रॉबेरी एक्सट्रेक्ट से युक्त यह क्रीमी एक्सफोलिएटर मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाता है और त्वचा को स्मूद और ब्राइट फिनिश देता है। इसमें मौजूद रसबेरी एक्सट्रैक्ट जलन को शांत करके त्वचा की रंगत को बराबर करता है। कॉफी ब्लड सर्कुलेशन को उत्तेजित करके त्वचा में ताजगी लाता है। इसकी कीमत डिस्काउंट के बाद 232 रुपये है।
पिल्ग्रिम फेस पीलिंग सॉल्यूशन
यह डेड स्किन सेल्स और तेल से छुटकारा पाने के लिए त्वचा के छिद्रों और लेयर को हल्के से एक्सफोलिएट करता है। ग्लाइकोलिक एसिड, सैलिसिलिक एसिड और लैक्टिक एसिड का मिश्रण त्वचा के टेक्सचर और रंगत को निखारता है। यह रोमछिद्रों, लालिमा और डिसकलरेशन को कम करता है। डिस्काउंट के बाद इसे 613
रुपये में लिया जा सकता है।
बायोटिक टैन रिमूवल स्क्रब
पपीता के गुणों युक्त यह टैन रिमूवल स्क्रब हीलिंग गुणों वाला है जो त्वचा को पोषण प्रदान करने के साथ चमकदार भी बनाता है। इसमें केला, नीम, मेथी और आम के बीज भी हैं। यह स्क्रब डेड स्किन सेल्स को हटाकर रोम छिद्रों को खोलता है और साफ त्वचा सामने लाता है। डिस्काउंट के बाद 162 रुपये में लिया जा सकता है।
एवेरयूथ टैन रिमूवल स्क्रब
यह टैन रिमूवल विटामिन से भरपूर चेरी और शानदार डिटॉक्सिफाइंग चॉकलेट के लाभों को एक साथ लाता है। यह टैन हुई त्वचा की कोशिकाओं को हौले से एक्सफोलिएट करके रंगत निखारता है। इसके लगातार इस्तेमाल से त्वचा को स्मूद बनती है, इससे टैनिंग भी दूर होती है और त्वचा चमकदार बनती है। इसकी कीमत
डिस्काउंट के बाद 210 रुपये है।
जेवा स्पा स्क्रब
खुबानी के छिलके के पाउडर से बना यह स्क्रब कुहनी, घुटने, गर्दन, पीठ और पैरों पर स्क्रब करने के लिए
बढ़िया है। यह रूखी त्वचा को पोषण प्रदान करके हौले से एक्सफोलिएट करता है। यह गंदगी और टैनिंग को भी दूर करता है। यह गैर चिकनाहट युक्त है, जो त्वचा को गहराई से साफ करता है। डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 175 रुपये है।
