Korean Glass Skin Naturally
Korean Glass Skin Naturally

Korean Glass Skin Tips: वैसे तो हमेशा ही स्किन से जुड़े कई अलग-अलग ट्रेंड्स देखने को मिलते हैं लेकिन आजकल कोरियन ग्लास स्किन हर लड़की की चाहत बन गई है। लंबे समय से ट्रेड में रहने वाला कोरियाई ब्यूटी यानी जिसमें शीशे से चमकती हुई साफ दिखती है। ईद के मौके पर अगर आप भी ग्लास स्किन चाहती हैं तो कोरियन ब्यूटी हैक्स अपना सकती हैं, जो आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे। ईद पर चांद जैसा निखार पाने के लिए कोरियन मेकअप ट्रेंड्स को फॉलो करना आपके लिए एक बेहतरीन आइडिया साबित हो सकता है। ये तो सभी जानते हैं कि कोरियन ब्यूटी रूटीन और मेकअप स्टाइल्स ग्लोइंग और नैचुरल लुक के लिए फेमस हैं। ऐसे में हम आपके लिए कुछ ऐसे मेकअप टिप्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप ईद पर एक ग्लोइंग और फ्रेश लुक पा सकती हैं।

Korean Glass Skin-Step 1: Choose the right face wash
Step 1: Choose the right face wash

ग्लास स्किन पाने के लिए चेहरे की सफाई सबसे जरूरी स्टेप है। इसमें फेस की डबल क्लींजिंग की जाती है। इसके लिए आपको कोई अच्छा फेस क्लींजर लेना है और उससे चेहरे की सफाई करनी है। डबल क्लींजिंग के दौरान पहले ऑयल-बेस्ड क्लींजर और फिर वॉटर-बेस्ड क्लींजर से चेहरा साफ किया जाता है। 

ग्लास स्किन पाने के लिए चेहरे की सफाई सबसे जरूरी स्टेप है। इसमें फेस की डबल क्लींजिंग की जाती है। इसके लिए आपको कोई अच्छा फेस क्लींजर लेना है और उससे चेहरे की सफाई करनी है। डबल क्लींजिंग के दौरान पहले ऑयल-बेस्ड क्लींजर और फिर वॉटर-बेस्ड क्लींजर से चेहरा साफ किया जाता है। स्किन ऑयली हो या ड्राई स्क्रबिंग जरूर करना चाहिए। सप्ताह में एक बार एक्सफोलिएट करना जरूरी होता है। इससे चेहरे पर जमा हुई गंदगी और मृत कोशिकाएं आसानी से बाहर निकल जाती हैं और त्वचा साफ नजर आती है। स्क्रब हमेशा हल्के हाथों से करना चाहिए ना कि इसे घिसने की कोशिश करें। ‌

टोनर: कोरियन स्किन केयर में टोनर जरूर इस्तेमाल किया जाता है। इससे स्किन हाइड्रेट रहती है। टोनर को कॉटन पैड या रूई की मदद से चेहरे पर डैब करते हुए या थपकी देते हुए अप्लाई करें। 

मॉइश्चराइजिंग: टोनिंग के बाद स्किन को मॉइश्चराइज रखने के लिए स्किन टाइप के हिसाब से मॉइश्चराइजर अप्लाई करें। स्किन पर हैवी मॉइश्चराइजर लगाने से बचना चाहिए वरना स्किन बेजान और मुरझाई दिखाई दे सकती है। ‌

शीट मास्क: हमेशा मेकअप करने से पहले शीट मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। 15 मिनट शीट मास्क अप्लाई करने के बाद चेहरा ताजा और निखरा हुआ दिखाई देगा। ‌

Glass Skin Naturally At Home Routine
Glass Skin Naturally At Home Routine

लाइट फाउंडेशन: कोरियन स्किन केयर में यह स्टेप भी अहम भूमिका निभाता है। दरअसल कोरियन मेकअप में हैवी फाउंडेशन के बजाय बीबी क्रीम या लाइट फाउंडेशन का इस्तेमाल किया जाता है। अगर डार्क सर्कल्स या पिगमेंटेशन है तो उन जगहों पर हल्का कंसीलर का इस्तेमाल करें। ग्लास स्किन इफेक्ट पाने के लिए लाइटवेट हाइलाइटर लगाएं।

नेचुरल आइब्रो: आपने अक्सर देखा होगा कि कोरियन बेटी में सीधी आइब्रो नजर आती है जो एक फ्रेश और यंग लुक देती है इसके लिए ग्रे ब्राउन शेड की आइब्रो पेंसिल का इस्तेमाल करें।

मिनिमल आई मेकअप: आईशैडो के लिए सॉफ्ट पिंक, पीच या ब्राउन कलर का ही चुनाव करें। आईलाइनर को मोटा रखने के बजाय पतला और नैचुरल रखें।इसके बाद कर्लर से पलकों को कर्ल करें और लेंथनिंग मस्कारा लगाएं।

कोरियन स्टाइल ब्लश: ब्लश को सिर्फ गालों के साथ-साथ नाक के पास और आंखों के नीचे भी लगाएं ताकि आपको फ्रेश और क्यूट लुक मिल पाए। इसके लिए पाउडर की जगह लिक्विड या क्रीम ब्लश का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से क्यूट लुक मिलता है। 

ग्रेडिएंट लिप्स: कोरियन मेकअप में ओम्ब्रे या ग्रेडिएंट लिप्स बहुत पॉपुलर हैं। इसके लिए लिप्स के बीच में रिच रेड, पिंक या कोरल शेड लगाएं और आउटर कॉर्नर में लाइट ब्लर कर दें।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...