चेहरे की सुंदरता में गुलाबी होठ चार- चांद लगाते हैं। तभी तो कवियों ने भी होठों को अपनी रचनाओं में प्रमुख स्थान दिया है। किसी ने इन्हें गुलाब की पंखुड़ी कहा है तो किसी ने मोगरे के फूल। कुछ टिप्स को अपनाएं और पाएं गुलाब की तरह होठ।
- सूखे होंठो को ना चाटें। ऐसा करने से होंठ कुछ समय के लिए नम हो सकते हैं पर बाद में सूख जाएंगे। इसलिए, सूखे और फटे होठों पर लिप बाम लगाएं।
- पिंक लिप्स, होठों से मृत त्वचा को हटाने के लिए स्क्रब का प्रयोग करें। होठों को रगडऩे से वे स्वच्छ और स्वस्थ बनते हैं। गेहूं की सूजी लें और इसमें शहद की कुछ बूंदे मिलाएं। इस मिश्रण का प्रयोग होठों के स्क्रब के रूप में करें।
- रोज 4-5 दिन फटे होठ पर शहद के साथ ग्लिसरीन की कुछ बूंदे मिला कर लगाएं।
- ग्लिसरीन होठों को नम रखता है और फटे होठों को रोकने की कोशिश करता है इसलिए रोज रात में सोने से पहले ग्लिसरीन लगाएं।
- गुलाब की पंखुडिय़ां लें और दूध या ग्लिसरीन में सोख कर रखें। बाद में उसे पीस लें और होठों पर लगायें। सूखे फटे होंठों का यह उत्तम इलाज है।
- बिस्तर पर जाने से पहले कोमल बाम या मक्खन को होठ पर लगाएं। होंठ के लिए यह उपयुक्त मॉइश्चराइजर है।
- हरी चाय बैग को गर्म पानी में डुबा दें। अब 1 मिनट के बाद बैग बाहर निकाल लें और 5 मिनट के लिए धीमी गति से होठों पर लगाएं।
- बहुत ज्यादा पानी पियें। पानी आपको अंदर से नम रखता है। नम शरीर में होंठ सूखने की संभावना कम होती है।
- होंठों को कोमल बनाने के लिए वैसलीन में ऑलिव ऑयल मिलाकर दिन में दो से तीन बार होंठों पर लगाने से भी फटे होठों को आराम मिलता है।
- सूखे होंठों पर ककड़ी लगाने से फायदा होता है। या फिर सोने से पहले होंठों पर खीरे का जूस लगाकर 20 मिनट तक छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। इससे भी होंठ मुलायम होते हैं।
- 1 चम्मच नारियल का तेल में 1 चम्मच शहद और आधा चम्मच ब्राउन शुगर डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं। ये मिश्रण होठों पर लगाकर धीरे-धीरे रगड़ें। यह स्क्रब आपके होठों पर मौजूद मृत त्वचा की सभी परतों को निकाल देगा।
- एलोवेरा न केवल त्वचा के लिए बल्कि होंठों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। एलोवेरा के पौधे से निकलने वाले सेमीलिक्विड जेल की थोड़ी सी मात्रा होंठों पर लगाने से होंठ नम होते है और फटते भी नहीं।
- होंठों को मुलायम बनाने के लिए थोड़ा-सा शहद उंगली पर लेकर होंठों की दरारों में धीरेधीरे मलें।
- नारियल का तेल दिन में कई बार लगाने से होंठ कोमल होते हैं।
- 1 छोटा चम्मच चीनी और 1 छोटा चम्मच शहद, कुछ बूंद ऑलिव ऑयल में मिलाएं, इस मिश्रण को होठों पर स्क्रब की तरह लगाएं। इससे मृत त्वचा हट जाती है।
- अनार और चुकदर का जूस रोज रात को होठों पर लगाएं, इससे होठों की रंगत बरकरार रहती है।
- थोड़े से शहद में बारीक पिसी चीनी दो-चार चुटकी मिलाकर मिश्रण बनाएं और हल्के हाथों से होठों पर लगाएं और मालिश करें। इसके बाद होठों पर थोड़ा शहद लगाकर छोड़े दें। 20 मिनट के बाद होठों को धो लें।
- 1 चम्मच टमाटर के रस में थोड़ी सी मलाई मिलाएं और फटे होठों पर लगाएं। बहुत जल्दी फटे होठों से राहत मिलती है।
- रात में 6 से 8 किशमिश को पानी में भिगोकर सुबह खाएं। इससे होठों के रंग में निखार आएगा।
- मृत कोशिका को हटाने के लिए दांत साफ करने वाले सुपर सॉफ्ट ब्रश से होठों को साफ करें।
- अधिक फटे होठ के लिए गरम रोटी के घी लगे टुकड़े से होठ को सेकें। ऐसा करने से होठ जल्दी ठीक हो जाएंगे।
- कच्चे दूध में पिसा हुआ केसर मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को होठों पर मलें। इससे होठों की सुंदरता बनी रहती है।
ये भी पढ़ें-
बॉलीवुड अंदाज़ में बनें दुल्हनियां
