Monsoon Skin Care Tips: अकसर गर्मी और बरसात के मौसम में ऑयली स्कन वालों को कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। ऐसे में आप इन टिप्स को अपनाकर त्वचा को हाइड्रेट रख सकती हैं।
गर्मी और नमी की वजह से त्वचा से पसीने और ऑयल का स्राव अिधक मात्रा में होता है, वहीं यह पसीना वातावरण में मौजूद धूल – मिट्टी के कणों और रासायिनक प्रदूषक तत्वों को आकिर्षत करता है। ध्यान न रखने पर ये तत्व स्किन पोर्स पर जमा होते जाते हैं, जिस वजह से स्किन पर रैशेज,
दाने और मुंहासे की समस्या बढ़ जाती है। बरसात के मौसम में स्किन को हेल्दी और ऑयल फ्री रखने के लिए जरूरी है -नियमित साफ – सफाई और समुचित देख भाल। जिन्हें आप बाजार में मिलने वाले स्किन केयर उत्पादों और घर में मौजूद चीजों के इस्तेमाल से आसानी से कर सकती हैं-
- अगर आपके चेहरे पर रैशेज, दाने या मुंहासे हैं, तो अपना चेहरा साबुन से न धोने के बजाय सिर्फ पानी से कई बार धोएं। दिन में दो बार ( सुबह और रात को ) मेडिकेटेड साबुन या मेडिकेटेड क्लींजर से साफ करें। रात को सोने से पहले स्किन जरूर साफ करें ताकि पोर्स पर जमा धूल – मिट्टीहट सके।
- स्किन से ऑयल के कम रिसाव के लिए चेहरे पर रोज – बेस्ड स्किन टोनर या फिर एस्ट्रिंजेंट लोश न और गुलाबजल के मिश्रण को मिला कर गा सकती हैं। इस मिश्रण को बनाने के लिए 2 चम्मच एस्ट्रिंजेंट लोशन में एक चम्मच गुलाबजल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। तैयार मिश्रण को एयर टाइट बोतल में डाल कर फ्रिज में रख दें। चेहरा साफ करने के बाद मिश्रण को लगाएं।
- ऑयली स्किन के लिए चेहरे को धोने के बाद आप एस्ट्रिंजेंट टोनर जरूर गाएं। स्किन से निकलने वाले ऑयल को कम करने के लिए आप टोनर खुद भी बना सकती हैं। इसके लिए बराबर मात्रा में गुलाबजल और कद्दूकस किए खीरे का रस या गुलाबजल और विच हेजल फूल का अर्क मिलाकर लगा सकती हैं। विच हेजल फूल का अर्क आप को फार्मेसी से आसानी से मिल जाएगा।
- ऑयली स्किन में ब्लैकहेड्स की समस्या भी होती है। अगर आपके चेहरे पर बलैकहेड्स हैं, तो चावल पाउडर स्क्रब से इन्हें दूर कर सकती हैं। स्क्रब बनाने के लिए चावल के पाउडर में गुलाबजल मिला कर गाढ़ा पेस्ट बनालें। इसे ब्लैकहैड्स वाली स्किन पर हल्के हाथों से घुमाते हुए मसाज करते हुए लगाएं। 5 मिनट बाद पानी से धोलें। ध्यान रखें कि स्क्रब दानों, मुंहासों या रैशेज पर न लगाएं, ये छिल सकते हैं और स्किन पर निशान पड़ सकते हैं। जिद्दी ब्लैकहैड्स हों, तो स्किन – के यर क्लीनिक पर जा कर ट्रीटमेंट कराएं।

- अगर आपकी स्किन ऑयली है और उस पर कील – मुंहासे होने का खतरा है, तो उस पर ऑयली क्रीम और मॉइश्चराइजर न लगाएं।
मानसून में ऑयली स्किन के लिए उपयोगी फेस पैक
ये पैक स्किन को ठंडक प्रदान करने और ऑयल कम करने में सहायक है। ये पैक स्किन को मॉइश्चराइज भी करते हैं –
मुल्तानी मिट्टी फेस पैक: कटोरी में एक छोटा चम्मच मुल्तानी मिट्टी के पाउडर में थोड़ा -सा गुलाबजल मिला कर पेस्ट तैयार करें। पेस्ट को चेहरे पर ल गाएं। 15-20 मिनट बाद पानी से धो
लें।
खीरा, मिल्क पाउडर और अंडे का पैक: मिक्सी के जार में एक खीरे के छोटे – छोटे टुकड़े, 2 छोटे चम्मच मिल्क पाउडर और एक अंडे का सफेद हिस्सा डाल कर ब्लैंड करें। तैयार पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। आधा घंटे बाद पानी से धोलें।
नींबू आइस-क्यूब: कटोरी में नींबू के रस में बराबर मात्रा में पानी मिला लें। इस मिश्रण को आइस-क्यूब ट्रेमें डाल कर फ्रीज कर लें। जब भी आपकी स्किन बहुत ऑयली हो रही हो, नींबू आइस-क्यूब को चेहरे पर हल्के हाथों से मलें। फिर रुई से पोंछ लें। इससे आपको स्किन ऑयल – फ्री और खिली- खिली महसूस होगी।
अंडे, नींबू का रस और शहद मास्क: कटोरी में एक अंडे का सफेद भाग, आधा चम्मच नींबू का रस और एक छोटा चम्मच शहद डाल कर अच्छी तरह मिलाएं। तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरा पानी से धोलें।
शहद, संतरे का जूस, ओट्स और गुलाबजल फेस पैक: कटोरी में एक छोटा चम्मच शहद, संतरे के जूस की 15 बूंदें, एक छोटा चम्मच ओट्स और एक छोटा चम्मच गुलाबजल डाल कर अच्छी तरह मिलाएं। तैयार पैक को हल्के हाथों से मसाज करते हुए चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट सूखने दें। पानी से धोलें।
फ्रूट फेस पैक: केला, सेब, पपीता और संतरे को मिक्सी में पीस कर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर 20 -30 मिनट के लए लगाएं। पानी से धोलें।
