glowing face

दमकती त्वचा के लिए महिलाएं ढेरों पैसे खर्च करने को तैयार रहती हैं। कभी बाजार के अलग अलग सौंदर्य उत्पादों का प्रयोग तो कभी घरेलू नुस्खों की आजमाइश महिलाओं की जीवनशैली बन चुकी है। ये सारी कवायत त्वचा के निखार के लिए, फिर भी अक्सर महिलाओं को मनमाफिक नतीजे नहीं मिल पाते। बढ़ती उम्र के निशान, दाग धब्बे या ऐक्ने जैसी समस्याएं इस चाहत के आड़े आ ही जाती हैं। ऐसे में त्वचा पर प्रयोग करते रहने से बेहतर है सही जानकारी जुटाना। त्वचा के निखार के लिए उसे अंदर और बाहर दोनो तरह से पोषण पहुंचाने और नमी बरकरार रखने की जरूरत पड़ती है। त्वचा की नमी के स्तर में होने वाली गड़बड़ी ही उसके पीएच बैलेंस को बिगाड़ देती है और त्वचा को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। त्वचा की नमी के लिए आपको कुछ साधारण बातों का खयाल रखने की जरूरत है।

पानी पीना है जरूरी

पानी जीवन के लिए वरदान है, ये आपको कई तरह की समस्याओं से दूर रखता है। इन समस्याओं में त्वचा की समस्या भी शामिल है। सामान्य तौर पर दिनभर में करीब आठ से नौ गिलास पानी पीने की जरूरत है। पानी की दरकार मौसम और आपकी जीवनशैली पर भी निर्भर करती है। पानी त्वचा में नमी के स्तर को गिरने नहीं देता। साथ ही शरीर में मौजूद विषाक्त भी निकालता है। डिटॉक्सिफिकेशन के कारण त्वचा में दमक आती है। नमी के स्तर को बरकरार रखने के लिए आप अन्य पेय भी पी सकते हैं जैसे इन्फ्यूस्ड वॉटर, छाछ, जूस आदि। इनसे आपको अन्य जरूरी तत्व भी मिलते रहेंगे जो त्वचा के लिए फायदेमंद हैं।

भोजन भी आएगा काम

हम जो खाते हैं वैसी ही बनते हैं। इसलिए त्वचा की दमक के लिए भोजन पर भी गौर करने की जरूरत है। विटामिन सी, ई और ए त्वचा के लिए बेहद जरूरी हैं। इसलिए आपको अपनी डाइट में इन्हें शामिल करने की जरूरत है। विटामिन सी के लिए नींबू का सेवन सबसे आसान और दमदार तरीका है। इसके अलावा ये आपको सिट्रस फलों, बेरी, अनानास, टमाटर में भरपूर मात्रा में मिलता है। विटामिन सी त्वचा से दाग धब्बों को दूर करता है। विटामिन ई मृत कोषिकाओं को हटाकर नई कोषिकाओं को बनने में मदद करता है जिससे त्वचा में दमक आती है। इसके लिए आप पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, ब्रोकली, बादाम, बीज और फलों का सेवन कर सकते हैं। विटामिन ए के लिए शकरकंद, गाजर, ब्रोकली, मछली का सेवन कर सकते हैं।

न करें ये गलतियां

– त्वचा की नमी खोने से बचना चाहते हैं तो देर तक नहाना बंद करें। देर तक और ज्यादा गर्म पानी से नहाने से त्वचा के रोमछिद्र खुल जाते हैं और त्वचा नमी खोना शुरू कर देती है।

  • हर उत्पाद आपके लिए सही नहीं होता। इसलिए आपको सबसे पहले अपनी त्वचा के टाइप को समझने की जरूरत है। उसी अनुसार उत्पादों का चयन करना सही होता है। गलत उत्पाद आपको और समस्या में डाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें

मन और तन कीजिए स्वस्थ साउंड हीलिंग थेरेपी से