Benefits Of Applying Curd On Your Face: जन्माष्टमी पर महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए न जाने कौन-कौन से तरीके अपनाती हैं। चमकती और दमदार त्वचा पाने के लिए पार्लर जाकर फेशियल भी ट्राई करती हैं, जिससे कहीं हद तक स्किन में रंगत में सुधार भी होता है। लेकिन ये ग्लो जेब पर काफी भारी पड़ने के साथ ही कुछ दिन में गायब भी हो जाता है। ऐसे में आप घर पर ही बड़ी आसानी से दही के कुछ जादूई फेस पैक को ट्राई कर सकती हैं, जो आपकी स्किन पर तुरंत असर दिखाते हैं। दरअसल, दही एक प्रोबायोटिक है, जिसका प्रयोग त्वचा को निखारने में किया जाता है। इरिटेटेड स्किन, रेडनेस, ड्राइनेस और डलनेस के लिए दही का इस्तेमाल किसी वरदान से कम नहीं है। इसके साथ ही टैनिंग और झुलसी हुई त्वचा के लिए भी यह बेहतरीन साबित होती है। आईए जानते हैं किन-किन तरीकों से हम दही का फेसपैक तैयार कर सकते हैं।
दही और ओट्स फेस पैक

ओटमील में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जिसे दही के साथ मिलाने पर यह एक बेहतरीन फेस पैक बन जाता है, जो ब्लैकहेड्स और पिंपल्स को हटाने में मदद करता है और आपकी त्वचा साफ़ होती है। यह फेस पैक सेंसिटिव स्किन वालों के लिए परफेक्ट है। इसके लिए बाराबर मात्रा में दही और ओट्स को अच्छे से मिक्स करें। फिर इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और 10-12 मिनट होने के बाद बाद नॉर्मल पानी से चेहेरा धो लें।
दही और संतरे के छिलके का फेस पैक
संतरे के छिलके में एंटी-एजिंग गुण होते हैं। संतरे के अल्कोहलिक अर्क में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-एंजाइमिक एक्टिविटीज होती हैं और यह बेस्ट एंटी-एजिंग फॉर्मूला भी है। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो यह फेस पैक आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए, दही और सूखे संतरे के छिलके के पाउडर को मिलाएं और अपनी त्वचा पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें। इसे सूखने दें और फिर धो लें।
दही और मुल्तानी मिट्टी फेस पैक
मुल्तानी मिट्टी त्वचा से मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में मदद करती है और स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ निखारती भी है। अगर आपकी स्किन ऑयली और संवेदनशील है, तो यह फेस पैक जरूर ट्राई करें। इसे बनाने के लिए दही और मुल्तानी मिट्टी को बराबर मात्रा में अच्छी तरह मिक्स करें और फिर इस गाढ़े पेस्ट को अपनी चेहरे पर अप्लाई करें। सूखने के बाद सादे पानी से इसे धो लें।
हिबिस्कस और दही फेस पैक

1 चम्मच गुलहल के फूल का पाउडर और 1 चम्मच दही को एक कटोरी में डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें और एक स्मूद पेस्ट बना तैयार कर लें। इस फेसपैक को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगाएं। इसे 15 मिनट तक लगा रहने दें और जब यह सूख जाए तो 30 सेकंड भाप लें और कॉटन से इस मास्क को धीरे से रिमूव करें। अब इसे सादे पानी से अच्छी तरह साफ कर लें।
दही और नींबू फेस पैक
नींबू के रस में साइट्रिक एसिड होता है, आप आपकी त्वचा की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद कर सकता है। यह फेस पैक त्वचा को ग्लोइं बनाने में मदद करता है और यह आपकी त्वचा को इवन टोन बनाता है। नॉर्मल से लेकर ऑयली स्किन वाले लोग इसे आजमा सकते हैं। इस फैसफैक को तैयार करने के लिए आपको नींबू का रस और दही मिक्नास करना है और इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगा लेना है। इस फैस पैक को धोने से पहले 10 मिनट के सूखने के लिए छोड़ दें।
