Benefits of salt and lemon for blackheads
Benefits of salt and lemon for blackheads

नाक पर हो गए हैं ब्लैकहेड्स तो इस तरह से करें रिमूव : Blackheads removing tips

कुछ प्रोडक्ट ऐसे होते हैं जिसकी वजह से हमारी लाइफस्टाइल खराब हो जाती है और उसकी वजह से हमारी नाक पर ब्लैकहेड्स भी होने लगते हैं।

Blackheads Removing Tips: खूबसूरत दिखने के लिए हम डेली रूटीन में न जाने कितनी ही प्रकार की स्किन केयर रूटीन को फॉलो करते हैं। बदलते हुए ब्यूटी ट्रेंड्स के हिसाब से मार्केट में बिकने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी करते हैं लेकिन जरूरी नहीं होता है कि सभी के लिए वह प्रोडक्ट फायदेमंद साबित हो। कुछ प्रोडक्ट ऐसे होते हैं जिसकी वजह से हमारी लाइफस्टाइल खराब हो जाती है और उसकी वजह से हमारी नाक पर ब्लैकहेड्स भी होने लगते हैं।

ऐसे में अगर आप चाहे तो ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो यह बिल्कुल भी नुकसानदायक नहीं होता है और आपकी त्वचा को जल्द ही इससे फायदा भी मिलता है। तो चलिए आपको बताते हैं ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए आप किन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Also read : ब्लैकहेड्स को रिमूव करने के लिए घर पर ही इस तरह बनाएं पोर स्ट्रिप्स

ब्लैकहेड्स के लिए इन चीजों का करे इस्तेमाल

  • इस्तेमाल करें बेसन
  • इस्तेमाल करें खीरा

बेसन के फायदे

Blackheads Removing Tips
benefits of gramflour
  • बेसन के बहुत सारे फायदे होते हैं यह हमारी त्वचा के ऊपर जमी हुई टैंनिंग को कम करने में मदद करते हैं।
  • त्वचा पर होने वाले किसी भी तरह के इंफेक्शन को रोकने में बेसन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है।
  • बेसन हमारी त्वचा को डीप क्लीन करने में मदद करता है। इसी के साथ चेहरे पर मौजूद पोर्स को डीप क्लीन करता है।

खीरे के फायदे

cucumber
benefits of cucumber
  • खीरे में एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो हमारी त्वचा को नमी देने में मदद करते हैं।
  • खीरे में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो त्वचा को डीप क्लीन करने के काम आते हैं।
  • खीरे में मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो पोर्स का साइज बढ़ने से भी रोकने में मदद करते हैं।

किस तरह रिमूव करें ब्लैकहेड्स

How to remove blackheads
  • ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए सबसे पहले आपको एक खीरे को पीस लेना है।
  • इसके बाद इसे एक कटोरी में निकाल ले अब इसमें दो से तीन चम्मच बेसन की मिलाएं।
  • अब इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर चेहरे पर अप्लाई करें।
  • इसके बाद हल्के हाथों से स्क्रब की तरह चेहरे पर मसाज करें।
  • लगभग 2 से 3 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दे। इसके पास साफ पानी और कॉटन की मदद से अपनी स्किन को पूरी तरह से साफ कर ले।
  • इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में दो से तीन बार कर सकते हैं।
  • पहली बार में ही आपको इसका अच्छा परिणाम दिखाई देता है।

जब आप किसी भी तरह का घरेलू नुस्खा या दवाई या किसी भी तरह का ट्रीटमेंट लेते हैं तो उससे पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए या फिर आप पैच टेस्ट भी कर सकते हैं, क्योंकि बहुत सारी चीज ऐसी होती है जिसकी वजह से हमारी स्किन पर एलर्जी हो सकती है। अगर आप किसी भी चीज का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उससे पहले पैच टेस्ट कर ले या फिर एक्सपर्ट की सलाह लें। इसके बाद ही अपनी स्किन पर किसी भी चीज को अप्लाई करें। इसी के साथ-साथ आपको बता दे कि इस पेस्ट को आप पूरे चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते है, और ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए भी इस्तेमाल करें।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...