त्वचा से ही हमारा इम्प्रेशन बढ़ता है अगर आपकी त्वचा ठीक नही है आपके चेहरे पर कील मुँहासे है तो इससे हमारा इम्प्रेशन कम होता है। त्वचा को अच्छे से और खुबसूरत बनाए रखने के लिए हमे प्राकृतिक चीजो का इस्तेमाल करना चाहिए। बाजार में मिलने वाली क्रीम महंगी भी होती है और इनके साइड इफ़ेक्ट भी हो सकते हैं। इसलिए हमें अपनी त्वचा के लिए प्राकृतिक चीजें जैसे फलों का इस्तेमाल करना चाहिए।इस से हमारी त्वचा पर निखार आता है और कील मुँहासे भी ठीक हो जाते हैं।और प्राकृतिक चीजो का कोई साइड इफ़ेक्ट भी नही होता है।

इस्तेमाल कैसे करे

इनका इस्तेमाल हम दोनों तरीको से कर सकते है हम फलों को खा कर भी अपनी त्वचा को अच्छे से रख सकते है और इनको अपनी त्वचा पर लगाकर भी। इनमे जो पोषक तत्व होते हैं वो हमारी त्वचा की अच्छे से देखभाल करते हैं।फलों को अपनी त्वचा पर लगाने के लिए इनमे कुछ मिलाने की जरूरत नही है इनको अकेले ही त्वचा पर लगा सकते हैं।अगर फिर भी हम इनकी ताकत को बढ़ाना चाहे अपनी त्वचा के देखभाल के लिए तो हम इनमे दही , शहद और भी चीजे ह जिनमे हम इन फलों को मिला के सुंदर त्वचा पा सकते है।

फलों से निखारें त्वचा

कीवी (Kiwi)

यह हमारी त्वचा के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होती है इसमें विटामिन सी ,विटामिन ई भरपूर मात्रा में होते है जो हमारी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।हम इसका इस्तेमाल इसके अंदर से गुद्दा निकालकर चेहरे पर लगा सकते हैं और ज्यादा फायदेमंद बनाने के लिए हम इसमें जैतून का तेल मिला कर भी लगा सकते है। यह हमारी त्वचा को धूप , रेत मिट्टी से भी नुकसान होने से बचाता है।

टमाटर (Tomato)

टमाटर में बहुत अधिक गुण पाए जाते हैं हमारी आँखों के नीचे जो काले घेरे हो जाते हैं टमाटर उनको ठीक करने के लिए सबसे अच्छी चीज है यह हमारी कमजोर हो गई कोशिकाओ को भी फिर से ठीक करके हमारे चेहरे को अच्छा बना देता है यह हमारी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है।इसका इस्तेमाल काट के इसके साइड वाले गुद्दे को आँखों के नीचे हल्के हाथ से रगड़ लो।

अमरूद (Guava)

अमरूद में बहुत सारे विटामिन और एन्टी ऑक्सीडेंट्स होने के कारण यह हमारी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह हमारे चेहरे को फ्रेश और जवान रखने में भी मदद करता है। यह हमारी त्वचा को बाहर से होने वाले नुकसान से बचाता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए इसको काट कर चेहरे पर हल्के हाथ से रगड़ ले।

तरबूज (Watermelon)

तरबूज हमारी त्वचा के लिए बहुत ही अच्छा फल है तरबूज में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है। यह हमारे मुँह के कील मुहासों को ठीक करने और त्वचा को चमकदार बनाने के लिए बहुत फायदेमंद है।यह हमारे पाचन तंत्र को भी बढ़िया रखता है।इसमें बहुत सारे विटामिन होते हैं। यह हमारी त्वचा से हानिकारक पदार्थो को बाहर निकाल देता है। यह हमारी त्वचा के लिए बहुत उपयोगी फल है।

हमे अपनी त्वचा की देखभाल के लिए प्राकृतिक चीजे जैसे फल इनका इस्तेमाल करना चाहिए ये हमारी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

यह भी पढ़ें- 

7 बॉडी स्क्रब ट्यूटोरियल ,जो आपकी त्वचा को  बेबी सॉफ्ट  बना देंगे

तेज धूप से स्किन को बचाएंगे ये 5 प्राकृतिक घरेलू फेस पैक