होममेड फेसपैक में भूलकर भी ना करें इन 5 चीज़ों का इस्तेमाल, त्वचा को होगा नुकसान
आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि होममेड फेस पैक बनाते समय आपको किन चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
Homemade Face Pack Tips: हर महिला यही चाहती है कि उसकी स्किन खूबसूरत नजर आए, इसीलिए वह अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल भी करती है और कई बार घरेलू नुस्खे या होम फेस पैक बनाकर स्किन पर इस्तेमाल करते हैं। इसी के साथ इंटरनेट पर भी बहुत सारे होममेड फेस पैक बनाने के तरीके मौजूद हैं लेकिन कई बार इन्हें इस्तेमाल करने से नुकसान भी हो सकता है। कई सारी सामग्री ऐसी होती है जो हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचाती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि होममेड फेस पैक बनाते समय आपको किन चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
Homemade Face Pack Tips:नींबू

एक्सपर्ट का कहना है कि नींबू का इस्तेमाल त्वचा पर नहीं करना चाहिए क्योंकि नींबू का पीएच लेवल बहुत ही ज्यादा होता है, जिसकी वजह से त्वचा में जलन भी पैदा हो सकती है। इसके अलावा नींबू का तेल यूवी किरणों के संपर्क में आने पर स्किन पर रैशेज होने का डर बना रहता है।
बेकिंग सोडा

अक्सर बेकिंग सोड़ा का इस्तेमाल होममेड फेस पैक में मुहांसों को कम करने और चेहरे के दाग धब्बों को हल्का करने के लिए किया जाता है, परंतु एक्सपर्ट का कहना है कि बेकिंग सोडा का इस्तेमाल चेहरे पर नहीं करना चाहिए क्योंकि बेकिंग सोडा में कई यौगिक तत्व पाए जाते हैं जो चेहरे पर केमिकल बर्न ब्रेकआउट और एलर्जी भी पैदा कर सकते हैं और इसके साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं इसीलिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करना अनदेखा करना चाहिए।
टूथपेस्ट

मुहांसों की समस्या को दबाने के लिए अक्सर लोग टूथपेस्ट का इस्तेमाल करते हैं परंतु टूथपेस्ट में पराक्साइड पुदीना अल्कोहल और फ्रेगरेंस जैसे कई सारे तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा पर जलन और इरिटेशन पैदा कर सकते हैं, इसीलिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना अनदेखा करना चाहिए यह त्वचा के लिए हानिकारक साबित होता है।
सिरका

कभी भी होममेड फेस पैक में सिरके का इस्तेमाल ना करें वैसे तो ज्यादातर टोनर में सिरका मौजूद होता है परंतु सिरके का पीएच लेवल बहुत ही ज्यादा होता है। इससे स्किन में जलन और रैशेज की समस्या बनी रहती है इसीलिए सिरके का इस्तेमाल अनदेखा करें।
मसाले

दालचीनी लॉन्ग और मिर्च पाउडर जैसे मसालों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबॉयल जैसे गुण पाए जाते हैं, परंतु इन्हें स्क्रीन पर लगाने से त्वचा को बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता है और यह त्वचा के लिए हानिकारक होते हैं। मसालों का इस्तेमाल करने से त्वचा पर जलन एलर्जी या कालीमा की समस्या हो सकती है इसीलिए जितना हो सके मसालों का इस्तेमाल ना करें।
हमें अपनी त्वचा का बहुत ही ज्यादा ध्यान रखना चाहिए इसीलिए हर तरह का होममेड फेस पैक नहीं लगाना चाहिए क्योंकि बहुत सारी चीजें ऐसी भी होती है जो हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है, इसीलिए जब भी कोई चीज इस्तेमाल करें उसके बारे में पहले अच्छी तरह से जान ले। अन्यथा आपकी स्किन खराब हो सकती है।
