आपकी स्किन कमाल की है। आपका चेहरा भी चमकता है। लेकिन ऐसा आपके गर्दन के साथ नहीं है। आपको डीप नेक की ड्रेसेज पहनने में कम्फर्टेबल महसूस नहीं होता है। आपकी यह परेशानी गर्मी के मौसम में और बढ़ जाती है। क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी काली गर्दन के पीछे की वजह क्या है? ब्यूटी साइंस के अनुसार काली गर्दन के पीछे का कारण सही हाइजीन फॉलो नहीं करना है। अन्य कारणों में खास कॉस्मेटिक्स का प्रयोग, धूल- गंदगी, यहां तक कि डायबिटीज भी वजह हो सकती है। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब आप घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद से अपनी गर्दन को साफ कर सकती हैं। इन घरेलू नुस्खों को आजमा कर आप पा सकती हैं बेदाग गर्दन!

एलो वेरा जेल

 

हम सबके घर में या आस- पास किसी के घर में एलो वेरा का पौधा जरूर होता है। यह आपकी गर्दन को बेदाग करने की क्षमता रखता है। एलो वेरा में मौजूद विभिन्न तरह के मिनरल और विटामिन आपकी स्किन में मेलानिन के निर्माण को कम करने में मदद करते हैं और इस तरह से पिगमेंटेशन कम होता है। इसके लिए आपको एलो वेरा के एक पत्ते को बस काटना है और इसके जेल को निकाल कर सीधे अपने गर्दन पर लगाना है। इस जेल को आधे- एक घंटे के लिए अपनी गर्दन अपर रहने दें और बाद में सादे पानी से धो लें।

एप्पल साइडर विनेगर

 

यह बात कई लोगों को पता है कि एप्पल साइडर विनेगर स्किन के पीएच को बैलेंस करता है। साथ ही, यह स्किन पर जमा डेड स्किन सेल्स को भी हटाता है। इसके लिए आपको 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को थोड़े पानी में मिलाना है। अब रुई की मदद से इस मिश्रण को गर्दन के उन हिस्सों पर लगाएं, जहां कालापन है। कुछ मिनटों के लिए इस मिश्रण को वहां लगे रहने दें और फिर सादे पानी से धो लें।

बादाम तेल

 

बादाम तेल में विटामिन ई और ब्लीचिंग एजेंट होता है। ये दोनों मिलकर रंगत निखारने में सहायक हैं। इसके लिए आपको बादाम तेल की कुछ बूंदें लेकर इससे अपने गर्दन की हौले- हौले मालिश करनी है। कुछ ही देर में बादाम तेल आपके गर्दन में अवशोषित हो जाएगा तो मालिश करना छोड़ दें। ऐसा आप रोजाना करें।

दही

 

दही में प्राकृतिक एंजाइम होते हैं, जो स्किन के रंग को हल्का करते हैं। आप 2 चम्मच दही लेकर सीधे गर्दन पर लगाएं। करीब आधे घंटे तक दही को लगे रहने दें और फिर सादे पानी से धो लें। आप चाहें तो दही में थोड़ा सा हल्दी पाउडर भी मिला सकती हैं।

आलू

 

आलू में ब्लीचिंग एजेंट के गुण होते हैं, जो स्किन की रंगत में निखार लाकर रंग को हल्का करते हैं। इसके लिए आपको एक कच्चे आलू को कस कर इसका जूस निकालना है। अब आलू के इस जूस को गर्दन पर लगाएं और पन्द्रह मिनट के लिए लगा रहने दें। बाद में सादे पानी से धो लें।

 

ये भी पढ़ें – 

इस तरह करें अंडे का इस्तेमाल और पाएं दमकती त्वचा 

इन फलों से बनाएं फेस स्क्रब, पाएं चमकती स्किन 

 

ब्यूटी संबंधी टिप्स कैसे लगे?अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें। ब्यूटी-मेकअप से जुड़े टिप्स भी आप हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com