Home Remedies for Warts: गर्दन और चेहरे पर होने वाले मस्से आपकी खूबसूरती को बिगाड़ने का काम करते हैंगर्दन और चेहरे पर होने वाले मस्से खूबसूरती को बिगड़ने का काम करते हैं। यह नॉन-कैंसरस होते हैं, जिनका कारण ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) इंफेक्शन – संक्रमण होता है। ये हमारी बॉडी में चोट या कटने से एंट्री करता है और हमारे शरीर में प्रवेश करने के बाद संक्रमण फैलाता है। यह शरीर के किसी भी हिस्से पर हो सकते हैं। यह भले कि.सी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाते लेकिन देखने में बेहद भद्दे लगते हैं और हमारे लुक को खराब करते हैं। इन मस्सों को अगर छूकर शरीर के दूसरे जगह को टच किया जाए तो यह वायरस संक्रमित कर सकता है। अगर आप भी मस्सों की समस्या से परेशान हैे तो दादी मां के कुछ घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं।
केले का छिलका
केला खाने में जितना हेल्दी होता है उतना त्वचा से जुड़ी परेशानियों का खात्मा करने के लिए भी मददगार माना जाता है। मस्से की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप केले का छिलका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए पहले केले के छिलके को मस्से पर लगाकर रात भर के लिए कपड़ा में बांधकर छोड़ दें और जब तक आपका मस्सा पूरी तरीके से साफ ना हो जाए। तब तक रोजाना इस प्रक्रिया को दोहराएं।
पान के पत्ते का रस
दादी मां का यह नुस्खा बेहद कारगर माना जाता है। इसके लिए एक बर्तन में पान के पत्ते का रस निकालकर रख लें और उसमें चूना मिक्स करके शरीर में जिन जगहों पर मस्से हैं, केवल उन्ही जगहों पर इसे अप्लाई करें। मस्सों की जड़ पर इसे लगाने से आपको जल्द फर्क नजर आने लगेगा।
कैस्टर ऑयल और बेकिंग सोडा
दर्दन या चेहरे पर मौजूद मस्सों को दूर करने के लिए बेकिंग सोडा और कैस्टर ऑयल फायदेमंद होता है। इसके लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा में कुछ बूंदे कैस्टर ऑयल की मिक्स करें और उन्हें मस्सों वाली जगह पर लगाकर कुछ देर मालिश करें। इसे 1 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर पानी से साफ कर लें। 1 महीने तक अगर आप इस नुस्खे को अपनाते हैं तो आपको कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा।
मस्सों को दूर करेगा लहसुन का पेस्ट
लहसुन का पेस्ट मस्सों को हटाने के लिए बेहद फायदेमंद बताया जाता है। मस्से पर इसको लगाने से यह जल्दी गायब होने लगते हैं। मस्सों से छुटकारा पाने के लिए लहसुन के पेस्ट की एक पतली लेयर प्रभावित जगह पर 20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। फिर साफ पानी से वॉश कर लें। हफ्ते में दो बार इसका उपयोग किया जा सकता है।
प्याज का रस
दादी मां का यह नुस्खा मस्से की समस्या से छुटकारा दिलाने में सहायता करता है। इसके लिए केवल प्याज का रस निकालकर एक छोटे बोतल में भर लें और रोजाना इस जूस को गर्दन और चेहरे के मस्सों पर अप्लाई करें।
प्रोफेशनल तरीके से मस्सों को कैसे हटाया जाता है?
सर्जिकल या शेविंग: तिल को काटने के लिए स्केलपेल का इस्तेमाल किया जाता है। इस तरीके में घाव को जला दिया जाता है या ब्लीडिंग और इंफेक्शन को रोकने के लिए एंटीबायोटिक क्रीम या लिक्विड में कवर कर दिया जाता है।
एक्सीजन: इसे स्किन अंदर गहरे सपाट तिलों या मस्सों के लिए उपयोग किया जाता है। तिल और आस-पास की त्वचा को सुन्न किया जाता है, इनको काटने के लिए स्केलपेल का उपयोग किया जाता है, और फिर घाव पर टांके लगा दिए जाते हैं।
इलेक्ट्रोकोएग्यूलेशन: प्रभावित जगह को बिजली के करंट से झटका देकर जला दिया जाता है।
लेजर: क्विक और पेनलेस टेक्निक जो तिल के टिशूज को जलाने के समान ही काम करती है।
