Remedies for Black Neck: पसीने और धूप की वजह से काफी लोगों में गर्दन काली होने की समस्या देखी जाती है। यह सिर्फ ऐसे ही नहीं बल्कि गर्मी की वजह से भी होती है। खासकर जिन लोगों का वजन ज्यादा होता है उन लोगों में यह चीज अधिकतर देखने को मिलती है। ऐसे में इससे बचने के लिए कई लोग काफी उपाय करते हैं। कोई केमिकल युक्त क्रीम का इस्तेमाल करता है तो कोई कुछ और चीजें करता है। लेकिन उसके बाद भी ये साफ नहीं हो पाती है। ऐसे में काली गर्दन को साफ करने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताए गए हैं। जिनके इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में आपकी काली गर्दन एकदम साफ हो जाएगी।
एलोवेरा जेल का करें उपयोग
एलोवेरा का नाम तो आप सभी ने सुना ही होगा। ये हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये ब्यूटी ट्रीटमेंट के लिए बेहद असरदार है। ये आसानी से मिल भी जाता है। इसको एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर माना गया है। इसके इस्तेमाल से आप अपनी त्वचा की हर चीज़ ठीक कर सकते हैं। साथ ही गर्दन के काले धब्बे भी इसके इस्तेमाल से ठीक की जा सकती है। दरअसल, एलोवेरा गर्दन को काले कर देने वाले एंजाइम को खत्म कर देता है।
रोजाना इसको आप गर्दन पर करीब 15 से 20 मिनिट तक के लिए रख कर रखें। इसके बाद वाश कर लें।इसके अलावा आप एलोवेरा के साथ खीरे का रस निकाल कर उसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आप अपनी गर्दन का काला पन कुछ ही दिनों में दूर कर पाएंगे। दरअसल, इसके इस्तेमाल से काले हिस्से में चमक आती है।

इसके साथ ही आप एलोवेरा को मुल्तानी मिट्टी के साथ भी मिला कर अगर इसका पेस्ट गर्दन पर लगाएंगे तो आपको इससे काफी ज्यादा फायदा देखने को मिलेगा। क्योंकि एलोवेरा और मुल्तानी मिट्टी दोनो ही रंग साफ करने में मददगार है। इसका पेस्ट लगा कर आप 15 से 20 मिनिट तक रखें उसके बाद उसको गुनगुने पानी से वाश कर लें।
जानकारी के मुताबिक, गर्दन का काला पन धूप की वजह से भी काफी ज्यादा होता है इस में आप धूप से भी बचे और अपने शरीर को कवर कर के रखें।
