DIY for Skin: अपनी त्वचा को मुलायम औैर सुंदर बनाने के लिए आप क्या कुछ नहीं करती हैं। ऐसे में आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी स्किन का ध्यान भी नहीं रख पाते हैं। ऐसे में कई कोस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल हम करने लगते हैैं। कुछ समय तक तो यह प्रोडक्ट अपना असर दिखाते हैं लेकिन थोड़े समय के बाद इनके साइड इफेक्ट भी देखने को मिलने लग जाते हैं। जिसका नतीजा होता है कि हम कम उम्र में ही स्किन की समस्याओं से जूंझने लग जाते हैं। स्किन की सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ आसान से घरेलू उपाय भी आजमा सकती हैं। आज हम आपके सामने ऐसे ही कुछ खास ब्यूटी टिप्स बता रहे है जो कि आपकी स्किन की सारी समस्याओं को दूर कर सकते हैं।
नींबू पानी

ग्लोइंग स्किन के लिए सुबह उठने के बाद सबसे पहले नींबू पानी पीना चाहिए। नींबू में विटामिन सी होता है जो त्वचा को चमक प्रदान करने में मदद करता है। कई लोग सुबह सुबह लेमन टी भी पीते हैं।
पानी

शरीर में किसी भी बीमारी से बचने के लिए सलाह यही दी जाती है कि आप ज्यादा पानी पीए। यहीं हमारी स्किन के लिए भी कारगर है। पानी स्किन में ग्लो लाने में मदद करते हैं। रोज कम से कम 15 गिलास पानी पिएं।
फेसवॉश

चेहरे को साफ करते रहने से उस पर जमी धुल और गंदगी स्किन के अंदर नहीं जाती है। इसलिए चेहरे से गंदगी और तेल को हटाने के लिए दिन में दो बार फेसवॉश का इस्तेमाल करें।
मॉइस्चराइज़र

चेहरे को धोने के बाद उसे मॉइस्चराइज करना ना भूले। स्किन केयर रुटीन में सबसे अहम है मॉइस्चराइजर। यह आपकी स्किन में नमी बनाए रखता है।
सनस्क्रीन

धूप में निकलने से पहले अपनी स्किन पर सनस्क्रीन जरुर लगाए। इस बात का ध्यान रखें कि घर से बाहर कदम रखने से 15 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाएं।
फेस स्क्रब

चेहरे पर समय-समय पर स्क्रब करते रहे। चेहरे से डेड सेल्स, डार्क पैच को हटाने, चेहरे पर ग्लो लाने के लिए फेस स्क्रब का इस्तेमाल जरुर करें।
फेस पैक

अपने चेहरे को सुंदर और नैचुरली ग्लोइंग बनने के लिए आप फेस पैक भी लगा सकती हैं। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी से बेहतर शायद ही कोई ऑप्शन हो। यह आपकी त्वचा को चमक देने में मदद करता है।
एलोवेरा

स्किन के लिए एलोवेरा भी काफी फायदेमंद होता है। एलोवेरा पिंपल और पिंपल के दाग को कम करने में मदद करता है और आपकी त्वचा को हाइड्रेट करता है।
