Black Spot on Skin
Black Spot on Skin

Overview:

स्किन पर काले धब्बे शरीर में कहीं भी हो सकते हैं। हाथ, पैर और स्किन में काले धब्बे चांद में दाग की तरह ही होते हैं। कारण कोई भी हों, लेकिन समाधान घरेलू उपाय से बेहतर कोई भी नहीं।

Black Spot on Skin: बेदाग़ खूबसूरती किसकी चाह नहीं होती। लेकिन हांथ-पैर और स्किन के अलग-अलह हिस्सों में दाग,काले धब्बे इस खूबसूरत से सपने को पूरा नहीं होने देते। वैसे काले दिखने वाले ये धब्बे देखने में काफी भद्दे नजर आते हैं। इसका जिम्मेदार हम स्किन में मेलेनिन को ठहरा सकते हैं। इसी वजह से हमारी त्वचा समान्य से थोड़ी काली नजर आती है। इसके अलावा ऐसे कई कारण हैं, जिनकी वजह से स्किन में काले धब्बे नजर आते हैं। जिनमें से एक है, विटामिन का असंतुलन, हार्मोन्स की गड़बड़ी, चिंता-तनाव और प्रेगनेंसी। काले धब्बों से छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खों से बेहतर कुछ भी नहीं।

पहले बरतें सावधानी

आपको काले धब्बों से निपटने के लिए पहले कुछ सावधानी बरतनी है वो क्या है पहले जान लेते हैं।

  • हर रोज स्किन को ना करें एक्सफोलिएट। 
  • स्किन को हाईड्रेट रखने के लिए खूब पियें पानी।
  • स्किन को साफ़ रखने की करें कोशिश।
  • जंक और ऑयली फ़ूड से बचें।
  • मेकअप हटकर सोएं।
  • चेहरे को कम से कम दो बार अच्छे से धोएं।

आलू है जादूगर

Black Spot on skin
Potato is a magician

स्किन के लिए आलू काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें स्टार्च के साथ, विटामिन सी और स्टार्च अच्छी मात्रा में होता है। स्किन में आलू को रगड़ने से धब्बों से राहत मिलती है।

कमाल का चंदन

Black Spot on skin
Amazing sandalwood

ख़ूबसूरती और चंदन का रिश्ता काफी अनोखा होता है। चंदन के पाउडर को गुलाब जल में मिलाकर काले धब्बों में लगाएं। आपको रिजल्ट जल्द ही दिखेगा।

फायदेमंद नींबू

Black Spot on skin
Lemon face pack

नींबू का रस स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे रुई की मदद से काले धब्बे में लगाए। आप हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

आजमाएं एलोवेरा

Black Spot on skin
Herbal face pack consisting of Aloe Vera gel

एलोवेरा से स्किन सम्बन्धित किसी भी परेशानी से निजात दिलाने में मदद करता है। एलोवेरा जेल में एंटीफंगल होता है, को ब्यूटी प्रोडक्ट में इस्तेमाल किये जाते हैं। काले धब्बों से छुटकारा दिलाने के लिए इसका इस्तेमाल करें।

पाइन एप्पल जूस

Black Spot on skin
Pineapple Juice Pack

पाइन एप्पल यानी कि अनानास में अल्फा-हाइड्रॉक्सी एसिड होता है। जो एंटीएजिंग की तरह काम करता है। आप इसके जूस को हर रोज काले धब्बों वाली जगह पर लगाएं, और एक ग्लास इसका जूस पिएं, फर्क साफ़ नजर आएगा।

विटामिन ई

Black Spot on skin c
vitamin E

स्किन के लिए विटामिन ई काफी अच्छा माना जाता है। स्किन को मॉइस्चराइज़ करने के लिए, इसका इस्तेमाल किया जाना चाहिए। आप काले धब्बे पर भी इसे इस्तेमाल करें। अगर एलर्जी हो तो इसे ना लगाएं।

बादाम करे बेदाग़

Black Spot on skin
Homemade cosmetic product almond milk

बादाम डेड स्किन को हटाने में मदद करता है। साथ ही ये नुकसान देने वाली यूवी किरणों से भी बचाकर रखता है। बादाम को, शहद और चंदन में मिलकर स्किन में लगाएं। आपकी स्किन बेदाग़ हो जाएगी।

चमत्कारी है हल्दी

Black Spot on skin
Haldi Pack

रंगत गोरी करने के लिए स्किन का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही बढ़ती उम्र की वजह से चेहरे की झाइयां और कालापन हटाने में भी मदद मिलती है।

छाछ निखारे रंगत

Black Spot on skin
Curd or yogurt

पेट के लिए छाछ काफी अच्छा होता है। इसमें लैक्टिक एसिड होता है। जिससे रंगत निखरती है। आप छाछ को काले धब्बों पर लगाएं, काले धब्बे धीरे धीरे खुद हल्के होने लगेंगे।

प्याज करें इस्तेमाल

Black Spot on skin
Onion Face Pack

प्याज के रस में अम्लीय गुण होते हैं। प्याज के रस में लहसुन भी मिला लें, ताकि काले धब्बों पर जल्दी असर दिखे।

धब्बों का दुश्मन पपीता

Skin care
Papaya face mask

पपीते में पपेन एंजाइम भरपूर मात्रा में होता है। डेड स्किन के साथ ये काले दाग धब्बों को भी हटाने में मदद करता है। पपीते को स्किन में हफ्ते में कम से कम पांच बार जरूर लगाएं।

ट्राई करें ग्रीन टी

Black Spot on skin
Diy green tea facial mask

काले धब्बों से छुटकारा पाने के लिए ग्रीन टी का इस्तेमाल किया जाता है। आप इसे धब्बे हटाने का नेचुरल तरीका भी मान सकते हैं। इससे मुंहासों की समस्या भी दूर हो जाती है। 

काले दाग धब्बे हटाने के लिए ये ऐसे घरेलू उपचार हैं, जो आपको आसानी से कहीं भी मिल जाएंगे। साथ ही ये ऐसे उपचार हैं, जिनके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है। अगर आप भी काले धब्बों की किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो हमारे बताये हुए इन घरेलू उपचार को जरुर आजमाएं। और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह भी लें।

मेरा नाम मोनिका अग्रवाल है। मैं कंप्यूटर विषय से स्नातक हूं।अपने जीवन के अनुभवों को कलमबद्ध करने का जुनून सा है जो मेरे हौंसलों को उड़ान देता है।मैंने कुछ वर्ष पूर्व टी वी और मैग्जीन के लिए कुछ विज्ञापनों में काम किया है । मेरा एक...

Leave a comment