Beauty Expert Shahnaz Husain Skin Care Tips
Beauty Expert Shahnaz Husain Skin Care Tips

Shahnaz Husain Beauty Tips: लड़कियां खूबसूरत दिखने के लिए ना जाने कौन-कौन सी तकनीक अपनाती हैं। फिर भी मनचाहा निखार नहीं मिल पाता। मौसम बदलने के साथ-साथ हर लड़की अपने चेहरे की खूब देखभाल करती है लेकिन यह काफी कम लोग ही जानते हैं कि सही देखभाल तभी होती है जब आप अपना स्किन केयर रूटीन बेहतर बनाती हैं और उसे रोजाना फॉलो करती हैं। ब्यूटीफुल दिखने के लिए महिलाएं तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट का भी खूब उपयोग करती हैं। एक्सपेंसिव फेस मास्क लगाना, शीट मास्क से लेकर कई तरह के सीरम जैसे ब्यूटी प्रोडक्ट अप्लाई करती हैं।

लेकिन ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन का मानना है कि सुंदर दिखने के लिए मेकअप जरूरी नहीं क्योंकि हमेशा मेकअप का इस्तेमाल करने से आपकी नेचुरल ब्यूटी धीरे-धीरे खत्म होने लगती है। ‌खूबसूरती मेकअप और ब्यूटी प्रोडक्ट्स से बरकरार नहीं रहती बल्कि अगर लाइफस्टाइल में सही बदलाव किया जाए तो लड़कियों को मेकअप की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इसी तरह की कुछ टिप्स के बारे में आज हम जानेंगे, जिसे फॉलो करके आप अपने चेहरे को हमेशा खूबसूरत रख सकती हैं, वह भी बिना केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किए ही। आईए जानते हैं शहनाज के दिए हुए ब्यूटी टिप्स कौन-कौन से हैं। 

Shahnaz Husain Beauty Tips-Choose essential oil according to your skin type Everyday Full Face Massage
Choose essential oil according to your skin type Everyday Full Face Massage

यह तो सभी जानते हैं कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है। ऐसे में स्किन टाइप के हिसाब से ही फेस ऑयल का चुनाव करना चाहिए, जिससे आप अपने चेहरे की मसाज कर सकें। मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन में बढ़ोतरी होती है। एसेंशियल ऑयल में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो स्किन को फायदा देने का काम करते हैं। इनसे अगर मसाज किया जाए तो आपकी स्किन चमकदार और शीशे जैसी साफ हो सकती है। 

त्वचा खूबसूरत तभी नजर आती है जब आपकी वह हाइड्रेट रहती है। इसके लिए आपको हर रोज खूब पानी पीने की जरूरत होती है। पानी के साथ-साथ कोकोनट वॉटर, जूस और सूप जैसे लिक्विड का भी इस्तेमाल काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा हरी सब्जियों का सेवन जरूर करे। यह आपके नेचुरल निखार को बढ़ाते हैं। 

Use lemon and honey on your face
Use lemon and honey on your face

चमकदार त्वचा के लिए ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन का कहना है कि शहद और नींबू एक ऐसा पुराना नुस्खा है, जिसे अगर फॉलो किया जाए तो स्किन ग्लोइंग बनती है। इसे बनाना भी उतना ही आसान है। इसे तैयार करने के लिए नींबू के रस और शहद को बराबर मात्रा में अच्छी तरह मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इसे पूरे चेहरे पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। 10 से 15 मिनट बाद ठंडे पानी से अपना चेहरा साफ कर लें। 

गुलाब जल और ग्लिसरीन को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने की सलाह दी जाती है। ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज बताती हैं कि गुलाब जल में अगर ग्लिसरीन को मिलाकर चेहरे पर कॉटन बॉल से अप्लाई किया जाए और इसे रात भर के लिए लगाकर छोड़ देने के बाद सुबह ठंडे पानी से चेहरा साफ किया जाए तो स्किन हाइड्रेटेड होती है और ग्लो बना रहता है। 

पपीता, संतरा, सेब, केला जैसे फलों को मिलाकर मास्क बनाएं और इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें। आधे घंटे बाद अपने चेहरे को ठंडा पानी से वॉश कर लें। गर्मियों के लिए यह फ्रूट मास्क सबसे अच्छा तरीका है। इससे आपका चेहरा ठंडा रहेगा और डेड स्किन भी बाहर निकल जाएगी। साथ ही सन टैनिंग से भी छुटकारा मिलेगा।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...