फेशियल मास्क
हर उम्र में सुंदर दिखना और चेहरे की चमक बरकरार रखना आज की जरूरत है। इस जरूरत को पूरा करने के लिए आप अक्सर सैलून जाती होंगी और महंगे ट्रीटमेंट भी जरूर लेती होंगी। लेकिन आप ध्यान दीजिएगा कि सैलून में भी ट्रीटमेंट का एक हिस्सा आपको बहुत सुकून देता है। वो हिस्सा है मास्क। मास्क अब सिर्फ सैलून में ही नहीं बल्कि घर पर भी इस्तेमाल किए जाते हैं क्योंकि अब मार्केट में कई तरह के मास्क मिलते हैं, वो भी कई तरह के। ये मास्क ऐसे हैं कि आपकी स्किन को भरपूर पोषण दे देते हैं और प्रदूषण का सामना करने के लिए भी तैयार कर देते हैं। ये वो समय है, जब सबकुछ घर से ही किया जा रहा है तो क्यों न फेशियल मास्क के बारे में सबकुछ जानें और इनको इस्तेमाल भी करें। फेशियल मास्क से जुड़ी सारी बातें जान लीजिए-
फेशियल मास्क
फेशियल मास्क से जुड़ी ये बातें आप जानती हैं क्या? 8
कितने तरह के फेस मास्क-
आपको इस वक्त फेशियल मास्क 7 तरह के मिल जाएंगे-
  • शीट मास्क
  • क्ले मास्क
  • क्रीम मास्क
  • पील ऑफ मास्क
  • जेल मास्क
  • चारकोल मास्क
  • स्लीप मास्क
  • शीट मास्क 
फेशियल मास्क
फेशियल मास्क से जुड़ी ये बातें आप जानती हैं क्या? 9
फेस मास्क के 5 फायदे-
फेशियल मास्क लगाने के कई फायदे हैं। लेकिन पांच बड़े फायदे ये रहे-
रिलेक्सेशन है भरपूर-
फेशियल मास्क सिर्फ आपकी त्वचा में सुधार ही नहीं करते हैं बल्कि ये मानसिक तौर पर भी आपको फायदा देते हैं। दरअसल इसमें कई बेहतरीन असर वाले इसेंशियल ऑयल पड़े होते हैं जैसे मिंट, रोजमैरी। इन ऑयल के साथ आपका मूड लिफ्ट होता है और अच्छा फील होने लगता है।
डीप क्लिनिंग है जरूरी-
डीप क्लिनिंग त्वचा के लिए बहुत जरूरी है और फेशियल मास्क यही जरूरी काम आसानी से कर देते हैं। इससे त्वचा के अंदर बसी गंदगी आसानी से साफ हो जाती है। ये उस गंदगी को भी त्वचा से बाहर लाने में मदद करता है, जो बहुत अंदर की लेयर में छुपी बैठी हैं। एक तरह से फेशियल मास्क चेहरे को डीटॉक्सिफाई कर देता है। 
पोर्स को खोलना-
अगर त्वचा के पोर्स बंद हैं तो समझ लीजिए कि ये आपकी त्वचा की सेहत के लिए बिलकुल भी ठीक नहीं है। फेशियल मास्क इन्हें भी खोलने का कठिन काम करता है। 
चमकती त्वचा चाहिए-
चमकती त्वचा चाहिए तो आपको फेशियल मास्क का इस्तेमाल शुरू कर ही देना चाहिए। दरअसल फेशियल मास्क ग्लोइंग स्किन के लिए भी कारगर हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। 
बाकी प्रोडक्ट करेंगे अच्छे से काम-
आप अपनी त्वचा की बेहतरी के लिए जो भी प्रोडक्ट इस्तेमाल करती हैं। उन सबका असर बेस्ट तरीके से हो, इसमें भी फेशियल मास्क काम करते हैं। या कहें मदद करते हैं।  
फेशियल मास्क
फेशियल मास्क से जुड़ी ये बातें आप जानती हैं क्या? 10
ऐसे मिलेगा शीट मास्क का बेस्ट रिजल्ट-
इस समय बहुत पसंद किए जा रहे शीट फेशियल मास्क के बेस्ट रिजल्ट के लिए जरूरी है कि कुछ टिप्स आजमाएं जाएं। इन टिप्स के साथ मास्क का रिजल्ट 100 प्रतिशत मिलता है। इन टिप्स पर एक नजर डाल लीजिए-
  • शीट मास्क लगाया है तो इसे हटाने के बाद चेहरा तुरंत धोएं ना। इससे पोषक तत्व भी धुल जाते हैं। लेकिन रात में मास्क लगाने के बाद सुबह जरूर चेहरा धो लें। 
  • मास्क पर इसे लगाने का जितना समय लिखा है, उसे उतनी देर ही लगाएं। इसके बाद मास्क सूख जाता है और पोषक तत्वों को वापस ऑब्जर्ब करने लगता है।
  • शीट मास्क को हफ्ते में दो बार से ज्यादा न इस्तेमाल करें। इसके बाद चेहरा डल होने लगता है। त्वचा को खुद को रिफ्रेश नहीं कर पाती है। 
  • शीट मास्क के प्रभाव को लेकर कितने भी वादे क्यों न किए गए हों लेकिन इसका असर 2 से 3 दिन तक ही रहता है। 
  • मास्क निकालने के बाद पैकेट में कई दफा एसेंस रह जाता है। इस एसेंस को बर्बाद न करें बल्कि अपनी बॉडी पर इस्तेमाल कर लें।   
फेशियल मास्क
फेशियल मास्क से जुड़ी ये बातें आप जानती हैं क्या? 11

जब हो ड्राई स्किन-

जब स्किन ड्राई हो तो मास्क कैसे, कब और कितनी देर लगाना है, इस पर बहुत ध्यान देना होता है। अगर आपकी ड्राई स्किन है तो मास्क हमेशा ऐसा लें जो स्किन को हाइड्रेट करता रहे। और हां, आप मास्क जल्दी-जल्दी भी इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन कोशिश करें कि हफ्ते में एक बार ही ऐसा करें। हालांकि आपका मास्क हाइड्रेटिंग होगा लेकिन मास्क के बाद मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें। 
फेशियल मास्क
फेशियल मास्क से जुड़ी ये बातें आप जानती हैं क्या? 12
हल्दी से बने बेस्ट फेस मास्क-
हल्दी अपने आप में एक दवा है। और ये दवा आपके लिए फेशियल मास्क का काम भी बेहतरीन तरीके से करती है। हल्दी से फेशियल मास्क बनाने के लिए आपको कुछ और चीजें भी चाहिए होंगी-
सामग्री-
हल्दी
शहद
दूध
बेसन
विधि- इन सभी को आपस में मिला लें। और इस पैक को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। अब से नॉर्मल पानी से धो लें। अब टोनर लगाएं और फिर मॉश्चराइजर। आपका चेहरा खिल उठेगा। 
फेशियल मास्क
फेशियल मास्क से जुड़ी ये बातें आप जानती हैं क्या? 13
ग्लो फेस पैक-
हम हमेशा से चाहते हैं कि हम जो भी फेस पैक लगाएं, उसका चेहरे पर असर तुरंत हो। ओटमील फेशियल मास्क यही काम करता है। इसमें आपको आधा कप गरम पानी चाहिए और 1/3 कप ओटमील। इन दोनों को मिला दें और 2 से 3 मिनट इसे सेटल होने दें। अब इसमें 2 टेबलस्पून दही मिलकर, इतना ही शहद मिलाकर और 1 अंडे का सफेद हिस्सा भी मिला दें। अब इस मिश्रण की बहुत पतली लेयर चेहरे पर लगाएं। इसको 10 से 15 मिनट तक लगाए रहें। अब इसे हल्के गरम पानी से धो लें। 
पहला फेशियल मास्क-
अब इतने तरह के फेशियल मास्क बाजार में मिल जाते हैं कि किसी एक को खरीदा, इस्तेमाल किया बस हो गया। लेकिन कभी सोचा है फेशियल मास्क पहली बार कब बनाया गया था। अगर नहीं तो जान लीजिए कि पहला फेशियल मास्क यूनाइटेड स्टेट के ओहियो में 19 वीं शताब्दी में किया गया था। तब इसको नाम दिया गया था टॉयलेट मास्क या फेस ग्लव। इस पहले फेशियल मास्क को मैडम रॉवली ने बनाया था और इसे 1875 में पेटेंट भी करा लिया था।