मैनीक्योर-पैडीक्योर से हाथों और पैरों का ध्यान रखा जाता है। हाथ-पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इन्हें लगातार करवाते रहना चाहिए। इस प्रक्रिया से नाखूनों को भी आकर्षक बनाया जा सकता है। इससे छोटे और खराब नाखूनों को भी खूबसूरत बनाया जा सकता है। यह महिलाओं और पुरूषों दोनों के लिए उपयुक्त है।

फायदेः मैनीक्योर और पैडीक्योर से हाथ-पैरों में निखार आता है और साथ ही आकर्षक दिखने से आत्मविश्वास भी बढ़ता है। इससे नाखूनों का जल्दी-जल्दी कमजोर होकर टूटने, पीला पड़ने और खराब होने की समस्याओं से निजात मिलती है। ये हाथों व पैरों पर झुरियां पड़ने से बचाता है। मैनीक्योर-पैडीक्योर से जोड़ों के दर्द, साइनस सर्दी और बलगम से राहत मिलती है। ये तनाव को भी कम करते हैं।

कैसे करें मैनीक्योर-पैडीक्योर

  • पुरानी नेल पाॅलिश हटाएं।
  • पसंदानुसार नाखूनों को काटें और आकार दें।
  • नाखूनों पर क्यूटिकल क्रीम लगाएं।
  • थोड़ी देर के लिए सिटरस हैंड एंड फूट बाथ में 5 मिनट तक भिगोए रखें।
  • सिटरस हैंड एंड फुट बाथ को घुमावदार प्रक्रिया से मसाज करें। फिर धो दें।
  • नेलब्रश की सहायता से नाखूनों के आसपास की मृत त्वचा को साफ करें।
  • शुष्क हथेलियों और एड़ियों से सख्त और मृत त्वचा हटाने के लिए प्यूमिक स्टोन का प्रयोग करें।
  • बाथ ब्रश से हाथों-पैरों की सफाई करें।
  • सिटरस हैंड एंड फुट मसाज क्रीम  लगाएं।
  • बांहों और टांगों पर इससे मसाज करें।
  • गर्म पानी में भीगे तौलिए से क्रीम हटाएं।
  • फिर सिटरस हैंड एंड फुट मास्क लगाएं।
  • सूखने के बाद साफ कर दें।
  • हाथ-पैर सूखने के बाद सिटरस हैंड एंड फुट माॅयश्चराइजर लगाएं। इससे त्वचा कोमल होगी।
  • नाखूनों को चमक देनेकेलिए नेल बफर का इस्तेमाल करें।
  • इसकेबाद नाखूनों पर नेल बेस लगाकर नेल पेंट लगाएं। फिर टाॅप कोट लगाएं।

 

हाथों व पैरों की देखभाल

मैनीक्योर केअलावा रोजमर्रा मेंभी हाथों व पैरों की देखभाल जरूरी है। जैसे-

  • नहाते समय हाथों और पैरों का खास ध्यान रखना चाहिए। बाथ ब्रश से अच्छी तरह सफाई करें। लगभग एक मिनट तक बाथ ब्रश और बाथ सोप से मसाज करने से गंदगी हट जाएगी साथ ही रक्त संचार भी बेहतर होगा।
  • हर चैथे दिन जई में एक छोटा चम्मच नींबू का रस और दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। हाथों और पैरों में लगाएं और पांच मिनट बाद धो दें।
  • नहाने के बाद हमेशा शरीर पर माॅयश्चराजर लगाएं। हाथों-पैरों पर बाल हों तो वे भद्दे लगते हैंइसलिए अगर बाल हों तो उन्हें साफ करना बेहद जरूरी है।
  • बालों को हटाने के लिए  करें। हाथ पैरों पर साबुन के प्रयोग से काफी रूखापन आ जाता है, इसे दूर करने के लिए माॅयश्चराइजर लगाएं।

आइए जानें घर पर माॅयश्चराइजर कैसे बनाएं-

  • छह छोटा चम्मच पेट्रोलियम जेली, दो छोटा चम्मच नींबू का रस, इन सबको मिलाकर पेस्ट बना लें। यह माॅयश्चराइजर शुष्क त्वचा पर बहुत कारगर है। इसे हाथों-पैरों पर लगाकर अच्छी तरह मलें।
  • इसके बाद टिशु पेपर से दबाकर नमी सोख लें। इसे सोने से पहले प्रयोग में लाएं। एड़ियों के फटने की समस्या बहुत ही आम है।
  • इससे बचाव के लिए एड़ियों को रोज नहाते समय प्यूमिक स्टोन से रगड़ कर साफ करें। घर और रोजाना के कामों से हथेलियां बहुत सख्त हो जाती हैं, इन्हें मुलायम करने के लिए हाथों पर अच्छी सी क्रीम लगाकर मसाज करें ताकि इसके बाद गीले और गर्म तौलिए से हाथ पोंछ लें।
  • साथ ही जब भी बर्तन आदि साफ करें तो बाद में हैंड क्रीम लगाना न भूलें। हमेशा हाथों को साफ रखें। साबुन लगाकर लगभग 25 मिनट तक हाथ मलकर फिर साफ पानी से धोएं। ऐसा करने से हाथ अच्छी तरह साफ हो जाते हैं।