एसपीएफ की शुरुआत 15 से शुरू होकर 70 तक होती है। जिसका चुनाव हमें अपनी त्वचा और अपनी कार्यशैली को ध्यान में रखकर करना होता है।
जैसे कि अगर आप वर्किंग वुमन है और आप का फील्ड वर्क ज्यादा है तो आपको 30 से 50 तक का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि 15 तक का एस पी एफ आप पर असर नहीं करेगा ।गोरे रंग पर 30 तक का इस्तेमाल कर सकती हैं।
घरेलू महिलाएं ऐसा समझती हैं कि सिर्फ बाहर जाते समय ही स्क्रीन की आवश्यकता होती है। लेकिन धारणा गलत है क्योंकि 8 से 10 मिनट भी ,अगर आप किसी घरेलू काम से ही बाहर या छत पर जाती है, तो आपकी त्वचा सनटैन का शिकार हो जाती है। इसलिए नहाने के 10 मिनट के अंदर ही spf 15 का इस्तेमाल तो घरेलू महिलाओं को जरूर करना चाहिए। अच्छी क्वालिटी का ही स्किन क्रीम यूज़ करनी चाहिए। ताकि आपकी त्वचा खराब ना हो। तथा उस पर यूं वी ए तथा यू वी बी दोनों ही लिखे हों।
सही उमर सन स्क्रिन के लिए
वैसे तो आज की भागदौड़ की जिंदगी में त्वचा की देखभाल सभी के लिए जरूरी है। बड़ों से लेकर बच्चों तक हर किसी के लिए सनस्क्रीन क्रीम मौजूद है। पर एक्सपर्ट की माने तो 18 वर्ष के बाद ही एसपी एफ युक्त सन स्क्रिन क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए। नॉर्मल भी हमें 15 spf वाला सनस्क्रीन जरूर इस्तेमाल करनी चाहिए।
स्क्रीन खरीदते समय ध्यान रखने योग्य बातें
- कोई भी सनस्क्रीन खरीदते समय उस पर मौजूद लेबल पढ़ना ना भूलें।एक्सपायरी डेट देख लें तथा उस पर ब्रांड स्पेक्ट्रम जरूर लिखा हो।
- सनस्क्रीन का इस्तेमाल धूप में निकलते समय तुरंत कभी ना करें। कम से कम 30 मिनट पहले करें ,तभी उसका असर सही होता है।
- 4 से 6 घंटे बाद सनस्क्रीन का असर खत्म हो जाता है। हमेशा चेहरा धोकर ही दोबारा सनस्क्रीन का प्रयोग करें ।वरना एलर्जी हो सकती है।
- गेहुंये रंग वाली त्वचा पर एसपीएफ 30 से 50 तक का असर 4 से 5 घंटे तक रहता है।
- सांवली त्वचा पर एसपीएफ 50 से 70 तक का असर 6 से7 घंटे रहता है।
- गोरे रंग वाली त्वचा पर एसपीएफ 15 से 20 तक का असर 2 से 3 घंटे तक ही रहता है।
- ऑयली त्वचा बालों के लिए जेल वाली सनस्क्रीन फायदेमंद होती है।
ये भी पढ़ें –
कैसे बनाएं घर पर हेयर प्रोडक्ट
अगर चाहिए स्वस्थ बाल तो अपनाएं ये 4 टिप्स
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
