आप जवान है। अभी काॅलेज में आए ही है। इस उम्र में आप अच्छे दिखना चाहते हैं। खूबसूरती/स्मार्टनैस की आपकी लाइफ में बड़ी अहमियत है और दुनिया आपके कदमों में। पर ये क्या ? आपके माथ,े आँखो के पास, जॅा लाईन की तरफ झुरियाँ उभर आई हैं। जवानी में त्वचा परफेक्ट होती है पर झुर्रियाँ निकलने की वजह…. आईए जानते हंै –

आप बिना प्रोटेक्शन के घर से बाहर निकलते है

बीस की उम्र में जो आज़ादी मिलती है वो निस्सदेंह होश उड़ा देने वाली होती है। काॅलेज, पार्टी पिकनिक  पर यदि आप बिना सनस्क्रीन के बाहर निकल रहे है तो धूप-धूएँ पाॅल्यूशन से आपका चेहरा प्रभावित होना लाज़मी है। इन्हीं से झुर्रियाँ आती है।

रोज एक नम्र क्लेजंर का प्रयोग करे और चेहरे को एक्सफालिएट करें। चेहरे से मृत कोशिकाएँ निकलने की प्रक्रिया हफ्ते में दो बार करें। झुर्रियाँ का आना कम हो जाएगा।

आप घर के अन्दर सुरक्षा नहीं रखते

हानिकारक यू वी किरणे घर के भीतर भी प्रवेश करती है। उनसे घर में भी बचाव जरूरी  है। आपके सोने की पोज़िशन आपके चेहरे पे प्रभाव डालती है। एक्सपर्टस के मुताबिक चेहरे के बल सोने या टेढ़े होने के सोने से चेहरे पर झुर्रियाँ पड़ सकती है। पीठ के बल सोना झुर्रियाँ का सबसे अच्छा बचाव है।

आप ठीक से नहीं खाते

जंक फूड, तैलीय खाना, चाॅकलेट डेर्ज़टस आपके  चेहरे पे झुर्रियाँ लाते है। मीठा खाने से परहेज़ करें । जितनी बार आप चीनी खाते है उतनी झुर्रियाँ बढ़ती है। ताजा सलाद हरी सब्जियां और फल खाईए। स्किन भी फ्रेश रहेगी।

आपकी पीने की आदतें

पानी कम पीने से आपकी त्वचा का लचीलापन और यौवन प्रभावित होता है। सही मात्रा में पानी पीने से आप सदा जवान दिखते है। मादक पेय पदार्थो से, एल्कोहल के सेवन से भी त्वचा शुष्क होके कांति खो बैठती है।

स्ट्रैस से आप का वास्ता

बीस की उम्र में आप तनाव में होते है कैरियर, प्यार, शादी, फैशन लुक्स। एक्सपर्ट कहते है कि तनाव शरीर में कार्टिसोल बढ़ाता है जो कि कोलेजन कम करता है। इससे आपका त्वचा का पुर्ननिर्माण कम हो जाता है और फिर झुर्रियाँ पड़ने लगती है।

झुर्रियाँ छोटी उम्र में पड़ना दुःखद है पर कुछ घरेलू नुस्खे अपना के आप इससे बच सकते है।

ऐलोवेरा लगाइए

चेहरे पर ऐलोवेरा (ग्वारापाठा) का गुदा लगाइये। कुछ देर लगे रहने देने के बाद उसे धो लेवें। यह त्वचा को नमी प्रदान करता है।

मेथी के पत्ते

मेथी के पत्तों में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते है। इनका पेस्ट बना के चेहरे पे लगाने से झुर्रियाँ खत्म होती है।

अंड़े का सफेद भाग

अंड़े का सफेद भाग चेहरे पर लगाने से झुर्रियाँ कम होती है। यह त्वचा को टाईट करता है।

केमिकल्स युक्त प्रोडेक्ट

कास्मैटिक्स और हार्श कैमिकल्स का उपयोग करने वालों के चेहरे पर झुर्रियाँ जल्दी आज जाती है। होम मेड़ और हर्बल प्रोडेक्ट ही त्वचा पर लगाइए।

यह भी पढ़ें –होम हेयर रिमूवल टिप्स

आपको हमारे ब्यूटी टिप्स कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें। ब्यूटी-मेकअप से जुड़े टिप्स भी आप हमें ई-मेल कर सकते हैं-editor@grehlakshmi.com