अशुभ तिल

चेहरे पर एक छोटा सा तिल जहां आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा लगाता है, वहीं यही तिल अगर बड़ी संख्या में हों तो ये आपकी खूबसूरती को मिटा भी देता हैं। वैसे भी खूबसूरती को लेकर कोई भी लड़की समझौता नहीं करना चाहती और उसे ऐसी कोई चीज पसंद नहीं होती, जो उनके लुक को खराब करें। पर क्या आपको पता है कि आपके सौंदर्य में वृद्धि करने वाले इन तिलों का महत्व आपकी सोच से बहुत अधिक होता है। आखिर क्या है इसका महत्व आइए जानें-

क्या है तिल का महत्व :- चीन के लोगों का मानना है कि स्थान, रंग और साइज के अनुसार तिल शुभ या अशुभ माना जाता है। अगर आपके चेहरे पर कोई बड़ा सा या एकलौता तिल हो तो इसका भी कोई खास मतलब होता है। अगर चेहरे पर बहुत ज्यादा तिल हों तो इसका कोई खास मतलब नहीं होता क्योकि इनकी मौजूदगी खास नहीं होती।

शुभ तिल :- कुछ खास जगहों पर स्थित तिलों का जीवन में बहुत अधिक महत्व होता है, जैसे आपको सम्पति, अच्छे स्वास्थ या भारी सम्पदा की कमाई हो सकती है। आपके तिल की जगह के अनुसार आपको यह सभी लाभ हो सकते हैं।

  • आइब्रो के बिल्कुल नीचे अगर तिल हो तो यह बुद्धिमता और रचनात्मकता को दर्शाता है। यह जीवन में नाम, सफलता और शोहरत ला सकता है।
  • आपके ऊपर वाले होंठ के ऊपर बिलकुल बीच में स्थित तिल यह संकेत देता है कि आपका बहुत बड़ा परिवार होगा और जिन्दगी में हमेशा भावुक सहारा मिलता रहेगा।
  • मुंह के किसी भी एक तरफ तिल होने से जिन्दगी संतुलित रहती है या सफलता प्राप्त होती है। आपको जीवन में शोहरत, सफलता प्राप्त होगी और आप बहुत विलासिता वाला जीवन जियेंगे और साथ ही आपके घर में भी बहुत खुशियां होंगी। जिन महिलाओं के चेहरे पर इस जगह पर तिल होगा वे बहुत सुंदर भी होंगी।
  • जिन लोगों के माथे के बीच में तिल होता है वे बहुत रचनात्मक और मेहनती होते हैं, लेकिन स्वभाव से बहुत केयर फ्री भी होते हैं। ऐसे लोग बहुत अच्छे लीडर या व्यवसायी भी साबित हो सकते हैं।
  • जिन लोगों की आइब्रो के किसी भी एक तरफ तिल हो तो ऐसे लोग बहुत शक्तिशाली, हठी और आधिकारिक होते हैं। ऐसे लोग बहुत अच्छे लीडर या व्यवसायी भी साबित हो सकते हैं।

अशुभ तिल :- अगर कुछ तिल ऐसे होते हैं, जो जीवन में शुभ साबित हों और उनका सकारात्मक प्रभाव हो तो कुछ ऐसे भी तिल होते हैं जो अशुभ जगहों पर स्थित होते हैं।

  • नाक के बीच में स्थित तिल शुभ नहीं होते। ऐसे लोग बहुत खर्चीले होते हैं और जुए और फार्टिंग जैसी आदतों में पड़ जाते हैं। उनके लिए खुद को रोकना सबसे बड़ी चुनौती होती है।
  • आइब्रो के नीचे स्थित तिल यह संकेत करते हैं कि आप अपने दूर के रिश्तेदारों से सम्पर्क में नहीं रहेंगे। इससे आपके व्यक्तिगत और व्यावसायिक पहलू भी प्रभावित हो सकते हैं।
  • नाक के किसी एक तरफ तिल का होना भी अशुभ होता है। इससे आपके बीमार पडऩे की आशंका बढ़ जाती है।
  • होंठ के ऊपर तिल आपकी डाइट में और यौन संबंधों में समस्याएं आने का संकेत होता है। वजन को लेकर भी परेशानियां हो सकती हैं, जिसके कारण आपको डिप्रेशन भी हो सकता है।

तिलों के बारे में कब चिंता करें :- छोटे और काले तिलों को मेडिकल भाषा में पिगमेंटेड सेल्स के समूह से परिभाषित किया जाता है। यह शरीर में कहीं भी आ सकते हैं लेकिन यह साइज और रंग में अलग होते हैं। अधिकतर तिल कोई हानि नहीं पहुंचाते लेकिन कुछ तिलों से कैंसर भी हो सकता है।

  • अगर कोई तिल शरीर में एकदम से आ जाए, अपना रंग बदलने लगे, साइज में बढऩे लगे, दर्द व खुजली दे या उसमें से खून आने लगे, ऐसे तिलों को तुरंत की डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
  • दूसरे तिल जिनसे सावधान रहना चाहिए वो होते हैं अटीपिकल तिल जो शरीर में कैंसर फैला सकते हैं। ऐसे तिलों का रंग और साइज अनियमित होगा और हो सकता है वे थोड़ा या पूरी तरह से उठा हुआ हो। समय के साथ यह तिल कैंसर दे सकता है और तुरंत ही ऐसे तिल को डॉक्टर को दिखना चाहिए। अगर आपको इनमे से कोई भी लक्षण नहीं नजर या महसूस होता हो लेकिन फिर भी आप अपने तिल को लेकर परेशान हो तो तब भी किसी डॉक्टर से सलाह लेना सही होगा।

किस बात पर विश्वास करें :- अगर आप चेहरे पर तिलों के महत्व में विश्वास रखते हैं तो आप इस बारे में भी चिंतित होंगे कि कोई तिल अशुभ जगह ना आ जाए। इस आर्ट में विश्वास रखने वाले लोग ये भी मानते हैं कि आप अपनी परिस्थिति को बदल सकते हैं। तिल केवल आपके जीवन की कुछ परिस्थितियों के बारे में बता सकता है लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप इसको बदल नहीं सकते। कुछ लोग अपना तिल हटवा देते हैं। अगर आपको अपना तिल अशुभ लगता है तो आप भी उसे हटवा सकते हैं। अगर आपका तिल कैंसर ना हो तो इसको हटवाना बहुत आसान होता है, बस इसका थोड़ा सा ख्याल रखना पड़ता है।

मेकअप से छुपाएं तिल को :-

  • अपने चेहरे के तिलों को छिपाने के लिए ऑयल फ्री फाउंडेशन अपनी त्वचा के रंग से मैच करते हुए हल्का रंग चुनें। फिर त्वचा पर समान रूप से फाउंडेशन लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि तिल अच्छी तरह से छिप जाए।
  •  कंसीलर से आप ना सिर्फ तिल ही नहीं बल्कि चेहरे के लगभग सभी काले धब्बे या निशान भी छिपा सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि फाउंडेशन और कंसीलर का रंग एक जैसा होना चाहिए।
  •  अगर आप चाहें तो क्रीमी कंसीलर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। यह तिल को बहुत ही अच्छी तरह से छिपाएगा।
  •  आप कंसीलर और फाउंडेशन को अच्छी तरह से मिलाकर भी लगा सकती हैं। इसके बाद आप कॉम्पेक्ट लगाएं।

तिल को हटाएं घरेलू नुस्‍खे :-

  • लहसुन के पेस्‍ट को रोज रात में सोने से पहले तिल पर लगाएं और पेस्‍ट लगाने के बाद उस स्‍थान पर बैंडेज लगा कर छोड दें। सुबह उस त्‍वचा को हल्‍के गरम पानी से धो लें।
  • घर पर अरंड़ी के तेल से मसाज करने पर भी तिल को मिटाने में काफी राहत मिलती है। इससे तिल धीरे-धीरे पर हमेशा के लिए गायब हो जाता है।
  • थोड़ा सा शहद और सन बीज के तेल को मिलाएं और रोज 5 मिनट के लिए तिल पर लगा कर रगड़ें।
  • विटामिन सी की एक गोली को पीस कर अपने तिल वाले भाग पर लगा सकती हैं। इसे लगाने के बाद उस जगह को बैंडेज से ढक लें।