benefits of semal tree bark

Semal Bark Benefits: आयुर्वेद में ऐसे कई पेड़ के गुणों के बारे में बताया गया है जो हमारे शरीर के लिए कई तरह से लाभकारी है। उन्हीं पेड़ों में से एक है सिमल का पेड़ जिसकी छाल हमारी स्किन और बालों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है लेकिन बहुत कम लोग ही इस पेड़ के गुण और इससे होने वाले फायदे के बारे में जानते है। सिमल की छाल चेहरों के दाग धब्बों को दूर करने और बालों को मजबूती देने के लिए काफी अच्छा माना जाता है वहीं इसकी छाल गहरे जख्मों और घांवो को ठीक करने में भी मदद करता है। अगर आप बाल और स्किन पर आयुर्वेद उपाय के लिए देख रहे है तो आप सेमल की छाल का इस्तेमाल कर सकते है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप हमारे बताये हुए तरीके को अपनाएं।

semal bark hair mask

सेमल को आयुर्वेद में शिम्बल या फिर शाल्मलि कहा जाता है। फरवरी महीने और बसंत के शुरुआत के साथ ही इस पेड़ पर लाल रंग के सुंदर फूल आने लगते है। इसके साथ ही इस पेड़ की सारी पत्तियां झड़ जाती है और इस पेड़ पर केवल लाल रंग के फूलों के गुच्छे ही नज़र आते है। वहीं फूलों की डल झड़ जाने के बाद इसमें केवल डोडा नाम का फल रह जाता है जिससे चमकीली रुई निकलती है। यहीं कारण है कि इसे मालाबार कॉटन ट्री या फिर रेड सिल्क कॉटन के नाम से जाना जाता है।

बालों पर सेमल की छाल का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले सेमल की छाल का पाउडर बना लें। इसके साथ ही इसमें आंवला और शिकाकाई पाउडर को मिलाएं। इन सभी पाउडर को दही के साथ मिलकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को बालों पर जड़ों से लेकर एंड तक अच्छे से लगायें जिसके बाद इसे बालों पर 20 से 30 मिनट तक के लिए छोड़ दें। इसके बाद बालों में शैम्पू कर लें।

  • स्कैल्प पर होने वाली समस्या जैसे डैंड्रफ और होने वाले इन्फेक्शन से छुटकारा दिलाता है।
  • बालों पर सेमल की छाल का इस्तेमाल करने से बाल मुलायम और सिल्की होते है।
  • बालों पर इसके पेस्ट के इस्तेमाल से बालों को मजबूती मिलती है जिससे बालों के झड़ने की समस्या और रूखेपन से छुटकारा मिलता है।
semal bark face mask

त्वचा पर सेमल की छाल का इस्तेमाल करने के लिए इसकी छाल का बारीक पाउडर बना लें। एक चम्मच पाउडर में पानी या फिर गुलाब जल मिलाएं। इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगायें। आधे घंटे के बाद इसे साफ़ पानी से धो लें। आप इस पेस्ट को सप्ताह में 2 से 3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

सेमल के पाउडर के बने पेस्ट के इस्तेमाल से चेहरे पर ग्लो आता है और आपकी स्किन ग्लोइंग बनती है।                  

अगर आप अपने चेहरे के दाग धब्बों से परेशान है तो आप सेमल की छाल को जरुर इस्तेमाल करें।

वहीं लगातार सेमल के पाउडर का इस्तेमाल करने से चेहरे की रंगत में भी सुधार आता है।

गायत्री वर्मा को मीडिया क्षेत्र में 7 वर्षों का अनुभव है। वे पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी के साथ बतौर डिजिटल कंटेंट राइटर फ्रीलांस रूप में जुड़ी हुई हैं। विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली लेखन की दक्षता रखने वाली गायत्री, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स...